Author: shivam kumar

कॉमेडियन भारती सिंह आजकल चर्चा में हैं लेकिन इस चर्चा का कारण इस बार उनकी कॉमेडी नहीं बल्कि वेट लॉस है. भारती ने सबको हैरान करते हुए काफी वजन कम कर लिया है. नए लुक में भारती काफी अच्छी और फिट दिख रही हैं. ये बात और हैरान इसलिए करती है क्योंकि उन्होंने कभी अपने वेट को गंभीरता से नहीं लिया, यहां तक कि उनकी कॉमेडी में वेट का भी अहम रोल होता था. वे अपने ऊपर ही जोक्स क्रैक करती रहती थी. पति हर्ष मिस करते हैं भारती के चबी चीक्स – यूं तो भारती के पति…

Read More

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के गठन पर फारुख अब्दुल्ला का एक विवादित बयान सामने आया है. फारुख अब्दुल्ला ने कहा है कि तालिबान इस्लामिक उसूलों के आधार पर अच्छी तरह से सरकार चलाएगा. बड़ी बात ये है कि धर्मनिरपेक्ष देशों के नेता फारुख अब्दुल्ला इस्लामिक उसूलों के सरकार की तरफदारी कर रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य डॉ फारुख अब्दुल्ला ने कहा, “अफगानिस्तान एक अलग मुल्क है. उन्हें अब मुल्क को संभालना है. मैं यही उम्मीद करुंगा कि वे हरएक के साथ इंसाफ करेंगे और एक अच्छी हुकुमत चलाएंगे. इस्लामिक उसूलों…

Read More

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुण भाटिया (77) का मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। अक्षय कुमार ने यह जानकारी खुद ट्विटर पर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि वह बहुत दुखी हैं। उनकी मां दूसरी दुनिया में उनके पिता के पास चली गई। मेरी मां व परिवार के लिए लोगों ने लगातार ईश्वर से प्रार्थना की, वे सभी लोगों के प्रति आभारी हैं। जानकारी के अनुसार अक्षय की मां अरुणा भाटिया की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मां की बीमारी की खबर मिलते ही…

Read More

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 42 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार के बंद स्तर की तुलना में मामूली लाभ के साथ खुला, लेकिन उतार-चढ़ाव भरे में यह नुकसान में आ गया। बाद में यह 41.84 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,237.64 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 15.35 अंक या 0.09 प्रतिशत टूटकर 17,346.75 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे…

Read More

देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,875 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,30,96,718 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,91,256 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 369 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,41,411 पर पहुंच गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,608 मामलों की कमी दर्ज…

Read More

उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान 9 सितम्बर को दूसरा ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां आपात स्थिति में लड़ाकू विमानों को हाइवे पर उतार कर दोबारा उड़ान भरी जा सकेगी। भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सरहद से 40 किलोमीटर भारतीय इलाके में भारतमाला परियोजना के तहत एक ऐसा हाइवे बनाया गया है, जहां से लड़ाकू विमानों का संचालन किया जा सकेगा। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सटे जालोर जिले के चितलवाना में एनएच-925ए पर भारतमाला परियोजना के तहत रनवे बनाया गया है। जालोर जिले के अगड़ावा से सेसावा के बीच आपातकालीन हवाई पट्टी बनकर तैयार हो गई है। इस पट्टी का आपात स्थिति के समय…

Read More

नई दिल्‍ली। बाजार मूल्‍याकंन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी लिस्‍टेड फास्‍ट-मूविंग कंज्‍यूमर गुड्स कंपनी FMCG) हिन्‍दुस्‍तान यूनीलिवर लिमिटेड Hindustan Unilever Ltd) ने कच्‍चे माल की लागत में हुई वृद्धि का भार उपभोक्‍ताओं पर डालने के लिए अगस्‍त में अपने डिटर्जेंट्स की कीमत में 3.5 प्रतिशत से लेकर 11 प्रतिशत तक की बड़ी बढ़ोतरी की है। Informist ने कई व्‍यापारिक सूत्रों के हवाल से यह खबर दी है। कुछ एफएमसीजी स्‍टॉकिस्‍ट और डीलर्स ने बताया कि अधिकांश डिटर्जेंट वैरायटी की कीमत में वृद्धि की गई है, लेकिन सबसे ज्‍यादा मूल्‍यवृद्धि हाई-एंड कैटेगरी सर्फ एक्‍सेल में की गई है। उन्‍होंने बताया…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) अक्सर अपनी अंग्रेजी भाषा को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन हाल ही में उन्हें हिंदी को लेकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा. दरअसल, थरूर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक हिंदी गाना गाते नजर आ रहे हैं. लेकिन उनके उच्चारण पर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने उन्हें ट्रोल कर दिया. शशि थरूर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुझे सदस्यों के लिए गाने के लिए…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी 88.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 107.26 रुपये, 98.96 रुपये और 101.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, डीजल भी क्रमश: 96.19 रुपये, 93.26 रुपये और 91.71 रुपये…

Read More

देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 31 हजार, 222 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें 19 हजार 688 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान केरल में 135 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के भीतर पूरे देश में इस बीमारी से 290 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 42 हजार, 942 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में थोड़ी कमी हुई है, जो राहत की बात है।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश और टॉकिंग बुक्स सहित शिक्षा क्षेत्र में पांच महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करते हुए कहा कि ये उपाय शिक्षा प्रणाली को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएंगे और युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को “गुणवत्ता और सतत विद्यालय : भारत में विद्यालयों से ज्ञान प्राप्ति” विषय पर आयोजित ‘शिक्षक पर्व’ के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। शिक्षक पर्व 17 सितम्बर तक चलेगा। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश, टॉकिंग बुक्स, सीबीएसई का स्कूल गुणवत्ता आश्वासन और मूल्यांकन ढांचा,…

Read More