थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार तड़के मथुरा पुलिस की जगराम सिंह गुर्जर गैंग के सदस्यों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोलीबारी भी हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के तीन अन्य साथी वहां से भाग गए। घायल बदमाशों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। एसपी क्राइम ने बताया कि जगराम सिंह गुर्जर का गैंग ट्रैक्टर चोरी एवं लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। मंगलवार तड़के सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ट्रैक्टर लुटेरे बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से हाईवे आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर घूम रहे…
Author: shivam kumar
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को नमाज कक्ष आवंटित करने के मुद्दे पर तीसरे दिन भी भाजपा विधायकों का विरोध जारी है। भाजपा विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। विधानसभा गेट पर धरना पर बैठकर भाजपा विधायकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा विधायक मांग कर रहे हैं कि सरकार नमाज कक्ष आवंटित करने के फैसले को वापस ले। मौके पर भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि जबतक सरकार और विधानसभा अध्यक्ष नमाज कक्ष के फैसले को रद्द नहीं करते या अन्य धर्मों के लोगों के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितम्बर को अलीगढ़ में जाट राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। प्रखर राष्ट्रवादी और समाज सुधारक के रूप में पहचान रखने वाले राजा महेन्द्र प्रताप देश को विभाजन की आग में झोंकने वाले जिन्ना को जहरीला सांप कहा करते थे। उल्लेखनीय है कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह ने 1915 में अफगानिस्तान में भारत की अंतरिम सरकार बनाई थी। उन्होंने 1930 में ही महात्मा गांधी को पत्र लिख कर कहा था कि जिन्ना जहरीला सांप हैं, गले मत लगाइए। ऐसे राष्ट्रभक्त को उचित सम्मान देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कई…
देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 42 हजार, 766 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें 29 हजार 682 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान केरल में 142 मरीजों की मौत भी दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे के भीतर पूरे देश में इस बीमारी से 308 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 38 हजार, 091 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में थोड़ी कमी हुई है। पिछले 24 घंटे…
आरएसएस और तालिबान की तुलना करने को लेकर गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर पर बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी नेता राम कदम ने बयान के लिए अख्तर से माफी की मांग की है और कहा है कि जब तक वह माफी नहीं मांगते हैं तब तक देश में उनकी फिल्मों को चलने नहीं देंगे. हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था कि तालिबान बर्बर है, उसकी हरकतें निंदनीय हैं, लेकिन आरएसएस, विहिप और बजरंग दल का समर्थन करने वाले सभी एक जैसे हैं. जावेद अख्तर का यह बयान बीजेपी नेता…
पीएम मोदी की 71 वें जन्मदिवस भाजपा के मेगा कार्यक्रम का आयोजन करेगी इस अभियान के तहत देशभर में स्वच्छता और रक्तदान शिविर लगाए जाएगा यह मेगा आयोजन 17 सितंबर से किया जाएगा दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन यानी 17 सितंबर से 20 दिवसीय मेगा कार्यक्रम – ‘सेवा और समर्पण अभियान’ की योजना बनाई है । यह अभियान उनके सार्वजनिक सेवा के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में है । इस वर्ष 7 अक्टूबर 2001 को उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने की 20वीं वर्षगांठ भी है । इस अभिायन के तहत उत्तर…
झारखंड में 20 जिले कोरोना मरीजों से शून्य मिले हैं। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में इन जिलों में कोई नया मरीज नहीं पाया गया। राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान 16 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना के सिर्फ नौ नए केस मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी रांची से छह नए मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ), हजारीबाग और साहेबगंज से हर जिले में एक-एक मरीज की पहचान हुई है। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या तीन लाख,…
केरल में कोरोना कहर के बीच अब निपाह वायरस ने भी दस्तक दे दी है। निपाह वायरस से राज्य में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। केरल के कोजिकोड में एक बच्चे की निपाह वायरस से मौत की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार हरकत में है। केन्द्र सरकार ने भी राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) के विशेषज्ञों की टीम केरल रवाना की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बच्चे को तीन सितंबर को दिमागी बुखार एवं माइकॉर्डीटिस के लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बच्चे की आज सुबह…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर अध्यापकों के योगदान को याद करते हुए कोरोना काल में भी छात्रों की शिक्षा यात्रा जारी रखने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, शिक्षक दिवस पर, समस्त शिक्षक समुदाय को बधाई, जिसने हमेशा युवा मन को पोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्रशंसनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नवाचार किया है और सुनिश्चित किया है कि कोविड-19 के समय में भी छात्रों की शिक्षा यात्रा जारी रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने डॉ. एस राधाकृष्णन को याद करते हुए एक अन्य…
पश्चिम बंगाल में आखिरकार बहुप्रतीक्षित उप चुनाव की तारीखों की घोषणा शनिवार हो चुकी है। इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम से चुनाव हारने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पद पर बने रहने के लिए भवानीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने वाली हैं। यहां 30 सितंबर को मतदान होंगे। इसके अलावा इसी दिन मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और शमशेरगंज विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होने हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव से पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके उम्मीदवारों की कोरोना से मौत हो गई थी। इसलिए यहां आम चुनाव को ही टाल…
हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश के कारण अलग-अलग जिलों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। शिमला से सटे कंडाघाट उपमंडल में शायरी के नजदीक भारी भूस्खलन से शिमला-नालागढ़ सड़क का 50 मीटर हिस्सा धंस गया। इससे शिमला से नालागढ़ सड़क मार्ग पूरी तरह अवरूद्व हो गई है, वहीं कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दोैरान सड़क पर ने कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। शुक्रवार दोपहर से शाम तक चंद घंटों की बारिश इस सड़क पर भारी पड़ी। देर शाम भारी भूस्खलन से…
