Author: shivam kumar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में पदक जीतने के लिए मनीष नरवाल और सिंघराज अडाना को शनिवार को बधाई दी और कहा कि जारी खेलों में गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं। निशानेबाज मनीष नरवाल ने मौजूदा पैरालम्पिक खेलों में भारत की झोली में तीसरा स्वर्ण पदक डाला जबकि सिंहराज अडाना ने पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। मोदी ने ट्वीट किया, ”तोक्यो पैरालम्पिक से गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं। युवा और प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की महान उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक खास क्षण है। उन्हें बधाई। भविष्य…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार में नहीं दिख रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में शनिवार को भी दोनों ईंधनों के दाम पिछले दो दिनों की ही तरह स्थिर रहे। सितंबर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल और डीजल 15-15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम क्रमश: 101.34 रुपये, 107.39 रुपये, 99.08…

Read More

भारत और अमेरिका ने हवा से लॉन्च किए जाने वाले मानव रहित हवाई वाहन (ड्रोन्स) विकसित करने के लिए एक समझौता किया है। दोनों देश द्विपक्षीय रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के समग्र ढांचे के तहत 11 मिलियन डॉलर की प्रारंभिक लागत पर प्रोटोटाइप एएलयूएवी विकसित करने के लिए काम करेंगे। वर्ष 2012 में लॉन्च की गई यह परियोजना अब तक परवान नहीं चढ़ सकी थी लेकिन अब अमेरिका का सहयोग मिलने पर एयर-लॉंच्ड अनमैन्ड एरियल व्हीकल (एएलयूएवी) विकसित किए जा सकेंगे। भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रालयों ने मानव रहित विमानों (एएलयूएवी) के सम्बंध में एक परियोजना समझौते…

Read More

अफ्रीका के पिछड़े देशों की मदद के लिए चल रहे मिशन ‘सागर-II’ के तहत जिबूती, इंडोनेशिया और वियतनाम को राहत सामग्री आपूर्ति करने के बाद अब भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस ऐरावत थाईलैंड के सट्टाहिप बंदरगाह पहुंचा है। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अनुमानित आवश्यकता के आधार पर भारत की ओर से भेजे गए 300 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर थाईलैंड सरकार को एक समारोह में सौंपे गए। आईएनएस ऐरावत को दक्षिण पूर्व एशिया में भारत सरकार की ओर से शुरू किए गए मिशन सागर (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फ़ॉर ऑल इन द रीजन) के तत्वावधान में उन मित्र देशों को कोविड राहत…

Read More

देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की जा रही है। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 42 हजार, 618 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें 29 हजार ,322 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान केरल में 131 मरीजों की मौत भी दर्ज हुई है। पूरे देश में इस बीमारी से 330 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 36 हजार, 385 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.50 प्रतिशत…

Read More

 एंटिलिया और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एनआईए ने कोर्ट में दस हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में एनआईए ने कहा है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी सचिन वाजे मशहूर उद्योगपति को डराकर जबरदस्ती वसूली करना चाहता था. इसी साल फरवरी में मुकेश अंबानी के एंटीलिया बंगले के पास एक स्कॉर्पियो कार से विस्फोटक बरामद हुआ था. वाजे और उसके गिरोह ने मनसुख हिरेन को मौत के घाट उतारा- NIA चार्जशीट में कहा गया है कि सचिन वाजे का मुख्य मकसद आतंक पैदा कर उद्योगपति से पैसे वसूल करना था. बाद में वाजे और उसके गिरोह…

Read More

24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लंबे समय के इंतजार के बाद कश्मीर मुद्दे पर स्थानीय नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक हुई थी। इस बैठक में पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने कहा था कि जल्द वो चाहते हैं कि राज्य को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हो और चुनाव हो। अब इस पर फिर से सुगबुगाहट तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक फिर से राज्य में चुनाव कराने और पूर्ण राज्य का दर्जा वापस देने को लेकर मोदी सरकार के दर्जनों केंद्रीय मंत्री घाटी का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 70…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर सुपुर्द-ए-खाक हो गया है। इस दौरान एक्टर के अपने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते देखे गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर थोड़ी ही देर में सुपुर्द-ए-खाक होने वाला है। इस दौरान श्मशान घाट में एक्टर की मां रीता शुक्ला और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल मौजूद है। बेटे सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के लिए मां रीटा शुक्ला (Rita Shukla) ओशिवारा श्मशान घाट जा पहुंची हैं। जहां से उनका झंकझोर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल…

Read More

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि अब पाकिस्तान नए सिरे से भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। तालिबानी प्रवक्ता सुहैल शाहीन के बयान से ‘पड़ोसी’ मुल्क खुश है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पास जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। केंद्रीय सुरक्षा बलों के रिटायर्ड अधिकारी बताते हैं, जम्मू-कश्मीर में सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पकड़ बहुत मजबूत हो चुकी है। अस्सी के दशक में जब 10 हजार आतंकी एक साथ निकलते थे, तब भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें शांत कर दिया…

Read More

अमेरिकी रिटेल की दिग्गज कंपनी अमेजन दुनिया भर में 55 हजार लोगों को नौकरी देने की योजना बना रही है. उन जॉब्स में से लगभग 40 हजार अमेरिका में होंगी. अमेजन के अनुसार, सभी ओपन रोल्स टेक जॉब्स और कॉर्पोरेट पोजिशन के लिए हैं. कंपनी ऑनलाइन ऑर्डर पैक करने और शिप करने के लिए हजारों वेयरहाउस कर्मचारियों को भी काम पर रख रही है. पिछले साल अमेजन ने 5 लाख लोगों को जॉब्स दी थी महामारी काल में जब अन्य कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है तो अमेजन बड़े स्केल पर हायरिंग कर रही है.…

Read More

Petrol Diesel Rate Today 3 Sep 2021: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता दर्ज की जा रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं. बता दें कि बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम 15 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे. वहीं मुंबई, कोलकाता चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 13 पैसे प्रति लीटर, 10 पैसे प्रति लीटर 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था. बीते बुधवार को ही मुंबई, कोलकाता चेन्नई में डीजल के दाम में क्रमश: 15 पैसे प्रति लीटर, 14 पैसे प्रति लीटर 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई…

Read More