हाजीपुरः बिहार में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक वैशाली जिले का राघोपुर दियारा इलाका भी शामिल है. तेजस्वी यादव के इस क्षेत्र के लोग बाढ़ से परेशान हैं. राघोपुर की सभी 20 पंचायतें गंगा में डूब चुकी हैं. ऐसे में पटना और हाजीपुर में बने बाढ़ राहत कैंपों में हजारों लोगों ने शरण लिया है. तीन दिनों में दूसरी बार मंगलवार को तेजस्वी यादव ने अपने क्षेत्र का जायजा लिया और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा. इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए…
Author: shivam kumar
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 अगस्त के दिन राष्ट्रगान बजने के दौरान ही कुछ नेता और अफसर टहलते नजर आए थे. नेताओं और अफसरों ने अपनी गलती पर माफी मांगने की बजाय सोशल मीडिया यूजर पर ही वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया और मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा दी. बांदा सिटी के डिप्टी एसपी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि की ओर से वायरल वीडियो के संदर्भ में आईटी एक्ट का एक मुकदमा दर्ज करवाया गया है. केस की विवेचना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की जा रही है. सोशल मीडिया…
बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के उत्तरी छोर पर मंगलवार की रात मालगाड़ी की पांच बोगियां पलट गई। यह हादसा रेलवे ट्रैक पर अचानक आये साड़ को बचाने के चक्कर में हुआ। उधर, सूचना मिलते ही डीआरएम सहित अन्य रेल अफसर मौके पर पहुंच लाइन क्लीयर कराने में जुट गए बैं। अप लाइन पर हादसा होने से बनारस स्टेशन आने वाली ट्रेनों को कैंट स्टेशन और सिटी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया गया। हालांकि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बनारस स्टेशन से मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे मालगाड़ी मेन लाइन से प्रयागराज की तरफ…
अफगानिस्तान में 20 साल बाद तालिबान की वापसी को लेकर लोगों में पाकिस्तान सरकार, प्रधानमंत्री इमरान खान और उसकी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के खिलाफ गुस्सा है। अफगानिस्तान मामलों की विशेषज्ञ संस्था के मुताबिक इस युद्धग्रस्त देश में तालिबान की वापसी का जिम्मेदार पाकिस्तान को माना है जिसने तालिबान को शरण दी जब अफगान लड़ाके इन आतंकियों से लड़ रहे थे। सेंटर फार पॉलिटिकल एंड फॉरेन अफेयर्स के अध्यक्ष फैबियन बुसरत ने टाइम्स ऑफ इजरायल में लिखे अपने लेख में बताया कि वर्ष 2001 में अमेरिकी और मित्र सेनाओं से युद्ध के दौरान तालिबानों की उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पूरी मदद की…
महाराष्ट्र में औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील और 24 अन्य के खिलाफ यहां स्वतंत्रता दिवस पर संभागीय आयुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर कथित तौर पर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, जलील और एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन) के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और औरंगाबाद में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए काले झंडे लहराए। अधिकारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने फेस मास्क पहनने जैसे मानदंडों का पालन नहीं किया। शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन…
पूर्व कैबिनेट मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक नेता दिवंगत रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का आधिकारिक आवास नव नियुक्त केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) को आवंटित किया गया है। दिल्ली के 12 जनपथ बंगले में फिलहाल पासवान की पत्नी और बेटे चिराग पासवान (Chirag Paswan) का कब्जा है। चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) से सांसद हैं। रामविलास पासवान इस बंगले में 1989 से अक्टूबर 2020 में अपने निधन तक रहे। वे इस बंगले में 31 साल तक रहे। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 14 जुलाई को चिराग पासवान को…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 31वें दिन भी दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर के भाव पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और…
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने सोमवार को कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात पर रोक लगा दी है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा, कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, एक्सपोर्टर्स को प्रतिबंधित श्रेणी में शामिल चीजों के एक्सपोर्ट के लिए DGFT से लाइसेंस या मंजूरी लेनी होती है. माना जा रहा है कि सरकार का ये कदम देश में टेस्टिंग किट की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए…
झारखंड के 15 जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। न ही राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत हुई है। मंगलवार को बताया गया कि कोरोना से 13 लोग स्वस्थ हुए। इसके विपरीत मंगलवार सुबह तक कोरोना के 35 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 11, देवघर से एक, धनबाद से तीन, गुमला से एक, जामताड़ा से 11, लोहरदगा से तीन, पलामू से एक, रामगढ़ से दो और साहेबगंज से दो मरीज मिले है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347620 गया है। जबकि अबतक 12475624 सैंपल की जांच की…
कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 20.77 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक 43.7 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक कुल 4.7 अरब लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने ये आंकड़े साझा किए।मंगलवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, इससे हुई मौतों की संख्या और टीकाकरण क्रमश: 207,798,567, 4,370,447 और 4,703,578,751 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, 36,884,777 मामलों और 622,292 मौतों के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।संक्रमण के मामले में भारत 32,225,513…
अफगानिस्तान में हालात हर बीतते दिन के साथ ही बदतर होते जा रहे हैं. तालिबान ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया है और हर तरफ बंदूक के साथ तालिबान के लड़ाके घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. अफगानिस्तान के मसले से भारत समेत पूरी दुनिया चिंतित है. भारत सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों और इससे जुड़े मुद्दों के लिए एक सेल की स्थापना भी की है, जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर और जीमेल आईडी जारी की गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है कि एमईए (विदेश मंत्रालय) ने लोगों की वापसी और अफगानिस्तान से…
