ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा मंगलवार को पानीपत पहुंचे। इसके बाद समालखा के हल्दाना बॉर्डर से उनके गांव खंडरा के लिए काफिला रवाना हुआ। जिला प्रशासन ने फूल माला पहनाकर नीरज चोपड़ा का स्वागत किया। टोक्यो ओलंपिक में सोना जीतने के पूरे 10 दिन बाद नीरज अपने घर खंडरा आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे नीरज चोपड़ा समालखा पुल के नीचे पहुंचे। गांव खंडरा पहुंचने पर नीरज की गली के बाहर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इससे पहले स्वागत के लिए सुबह ही खंडरा वासी समालखा पुल के पास पहुंचे। स्टेज से 20 मीटर दूरी तक…
Author: shivam kumar
बोकारो जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। बेरमो अनुमंडल के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत खरना जंगल से सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते की मदद से सर्च ऑपरेशन में 25 किलो का केन बम बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि गोमिया के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला रखा था। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। पुलिस की विशेष शाखा को ऐसी सूचना थी कि नक्सली स्वतंत्रता दिवस पर कुछ खलल डाल सकते…
सिंगिंग रियलीटी शो इंडियन आइडल के सीजन-12 में जीत का खिताब उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने अपने नाम कर लिया, जबकि क्रमश दूसरे और तीसर स्थान पर अरुणिमा कांजीलाल एवं सायली कांबले रहीं। इसी तरह चौथे स्थान पर मोहम्मद दानिश, 5वें पर निहाल टोरो और शनमुखप्रिया छठे नंबर पर रहीं। उधर, पवनदीप की जीत पर उनकी ऑडियंस में बैठी उनकी मां काफी भावुक हो गईं। रविवार देररात तक चले इस फाइल मुकाबले का परिणाम आने के बाद उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पवनदीप को जीत पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बधाई संदेश देते हुए…
अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 51 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही करीना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से पहली तस्वीर में सैफ और करीना के अलावा उनके दोनों बेटे तैमूर और जहांगीर की साफ़ तस्वीर देखी जा सकती है।वहीं दूसरी तस्वीर में सैफ और करीना रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा-‘हैप्पी बर्थडे टू लव…
देश में सोमवार को कोरोना के मामले में कमी के साथ-साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,937 नए मामले आए हैं जबकि 417 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,909 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,81,947 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,642 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 31411924 हो गई है। रविवार को आए थे 36,083 नए मामले, 493 की हुई थी मौत स्वास्थ्य मंत्रालय…
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पिछले 4 महीने से बंद पड़े स्कूल एक बार फिर खुल गए हैं। राज्य में सोमवार से छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूलों को खोल दिया गया है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में स्कूल में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं का फूलों से स्वागत किया गया। लखनऊ में कानपुर रोड स्थित अवध कॉलेजिएट में शिक्षकों ने बच्चों को चॉकलेट देकर उनका स्वागत किया। सीतापुर रोड स्थित सेंट…
20 साल लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना कब्जा कर लिया है। अब काबुल तालिबान के हाथों में चला गया है। इस बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रविवार को कहा है कि उन्होंने रक्तपात से बचने के लिए देश छोड़ दिया है। आतंकवादी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन में घुस गए हैं। अफगानिस्तान छोड़ने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में अशरफ ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अब से तालिबान अफगानिस्तान के लोगों के सम्मान, धन और संरक्षण के लिए जिम्मेदार होगा। अशरफ गनी ने कहा, “उन्हें सशस्त्र तालिबान और प्रिय देश को छोड़कर…
पेट्रोल-डीजल के दाम में फिलहाल कटौती के आसार नहीं दिख रहे। वैसे पिछले एक महीने से दोनों की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव लगभग पांच डॉलर प्रति बैरल कम हुए हैं। इधर देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने सोमवार को “सदैव अटल” स्मृति स्थल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई मंत्रियों और नेताओं ने दिल्ली में “सदैव अटल” स्मृति स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और स्मृति स्थल पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया। उपराष्ट्रपति नायडू ने वाजपेयी के कथन – भारत…
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। अल सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती हुई, लेकिन इससे पहले ही भक्तों ने लंबी-लंबी लाइनें लगाना शुरू कर दी थीं। अंतिम सोमवार होने की वजह से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं। आज श्रामण के अंतिम सोमवार को भस्मारती में बाबा महाकाल का चन्दन, कुमकुम, भांग, बेल पत्र, फल आदि से अद्भुत श्रृंगार किया गया। भस्म आरती में पंचामृत अभिषेक के बाद बाबा…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पारसी नववर्ष “नवरोज” की शुभकामनाएं दीं।राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, “नवरोज मुबारक। पारसी समुदाय के लोगों ने भारत के विकास और विकास के कई पहलुओं में अपार योगदान दिया है। पारसी नव वर्ष सभी के जीवन में एकता, समृद्धि और खुशीयां लाए और देशवासियों के बीच सद्भाव और बंधुत्व की भावना को और मजबूत करे।”उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “पारसी नववर्ष के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई! नवरोज़ स्नेह, करुणा और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जीवन में पारसी समुदाय…
