Author: shivam kumar

चर्चित जेसिका लाल केस में हत्यारों को सजा दिलाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाली उनकी बहन सबरीना लाल का रविवार शाम निधन हो गया. सबरीना लाल को लिवर से संबंधित बीमारी थी और उनका गुरुग्राम के पारस अस्पताल में इलाज चल रहा था. परिजनों के मुताबिक, बीती रात उसकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था और उन्होंने रविवार शाम को अंतिम सांस ली. सबरीना की उम्र करीब 50 साल थी. वे लिवर सिरोसिस से पीड़ित थीं. समाचार एजेंसी के मुताबिक, उनके भाई ने बताया कि सबरीना बीमार थीं और वे अस्पताल आती जाती…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में आधुनिक बुनियादी ढांचा को गति देने के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसके तहत 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाएं सरकार लाएगी, जो रोजगार के अवसर पैदा करेंगी। मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए रविवार को यह घोषणा की। देशवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना और नेशनल मास्टर प्लान, औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और यातयात की व्यवस्था को दुरूस्त करने वाली होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि…

Read More

रांची, 15 अगस्त। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धनबाद जज हत्याकांड के साजिशकर्ताओं की विश्वसनीय जानकारी देने वाले को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की है। 28 जुलाई को हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद को बीती 28 जुलाई को सुबह करीब 5 बजे धनबाद में सैर पर जाते टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। सैर पर निकले उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मारी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई…

Read More

नई दिल्ली: भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर देश का तिरांगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद वैश्विक संबंधों का रूप बदल गया था। कोरोना काल के बाद भी ऐसा हुआ। कोरोना काल के भारत के प्रयासों को दुनिया ने सराहा। दुनिया भारत को नई दृष्टि से देख रही। भारत आतंकवाद, विस्तारवाद दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा। हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा। सेना के हाथ मजबूत करने में कोई…

Read More

Coronavirus in India: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 36 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. जबकि 500 से कम कोरोना मरीजों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या 3 लाख 85 हजार से ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 36,083 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 37,927 कोरोना मरीज ठीक/रिकवर (Recover) हुए हैं. वहीं, बीते एक दिन में 493 कोरोना मरीजों की जान गई है. केंद्र सरकार की ओर से आज (रविवार)…

Read More

Independence Day 2021: भारत की आजादी के 75वें साल के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने महापुरुषों को याद किया. साथ ही दलितों, एसटी, पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने का संकल्प भी दोहराया. पीएम मोदी ने कहा कि वंचित समुदायों का हाथ थामना जरूरी है. दलितों, एसटी, पिछड़े वर्गों, सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है. हाल ही में ओबीसी आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हुआ है. मोदी सरकार ने राज्य सरकारों को ओबीसी में जातियों को शामिल करने की शक्ति दी है. अब सभी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र में एक और पंक्ति जोड़ते हुए सब का प्रयास की बात कही। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि संकल्प परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा बिना अधूरा रहता है। उन्होंने कहा, “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसी श्रद्धा के साथ हम सब जुड़े हुए हैं। आज लाल किले से वह आवाहन करते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास हमारे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि देश…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लाल किले की प्राचीर से देश के सभी सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए खोलने की घोषणा की। वर्तमान में देश में 33 सैनिक स्कूल चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अपने संबोधन में देशवासियों को बताया कि उन्हें लाखों बेटियों के संदेश मिलते थे कि वह भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं। उनके लिए भी सैनिक स्कूलों के दरवाजे खोले जाएं। उन्होंने कहा कि दो-ढाई साल पहले मिजोरम में इस दिशा में प्रयास हुआ था। मिजोरम के सैनिक स्कूल में पहली बार बेटियों को प्रवेश…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लाल किले की प्राचीर से दो पड़ोसी देशों से मिल रही आतंकवाद और विस्तारवाद की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश हिम्मत के साथ इनसे लड़ रहा है और इन्हें जवाब भी दे रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार पिछले कई दशकों से अनसुलझी समस्याओं को भी सुलझाने का काम कर रही है। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार अपने दायित्व को लेकर पूरी तरह से सजग है और देश की रक्षा कर रहे प्रहरियों को…

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लाल किले की प्रचारी से देश को आठवीं बार संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। लाल किले पर विशेष रूप से आमंत्रित ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों ने हमारा दिल तो जीता ही है, साथ ही इन्होंने आने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का काम किया है। खिलाड़ी देश के गौरव हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में प्रधानमंत्री ने लाल किले पर मौजूद सभी लोगों से ताली बजवाई।…

Read More

भारत आज अपना 75वीं स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी. हर साल देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूम- धाम से मनाया जाता है. स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं. स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से भरे संदेश, कोट्स आदि शेयर शुभकामनाएं दी जाती हैं. आप भी इस अवसर पर कुछ खास संदेशों के जरिए अपने परिचितों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसके साथ ही आप स्वतंत्रता दिवस पर मशहूर हस्तियों के अनमोल विचार शेयर कर सकते…

Read More