भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. आज के दिन ही भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी. पीएम मोदी आज लगातार आठवीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम ने कहा, “भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी हों, देश को एकजुट राष्ट्र में बदलने वाले सरदार पटेल हों या भारत को भविष्य का रास्ता दिखाने वाले बाबासाहेब अम्बेडकर, देश ऐसे हर व्यक्तित्व को याद कर रहा है, देश इन सबका ऋणी है.” उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में हमारे डॉक्टर, हमारे नर्सेस, हमारे पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, वैक्सीन बनाने…
Author: shivam kumar
पूरा देश आज स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर लगातार 8वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और वहां से लालकिला पहुंचे। प्रधानमंत्री ने तिरंगा फहराया और देश को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी में बचाव कार्यों में जुटे चिकित्सक, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने में जुटे वैज्ञानिक हों या लोगों की सेवा में जुटे सामान्य नागरिक, सभी वंदन के अधिकारी हैं।…
देश की आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में भारत को और लोकतंत्र को प्रेम करने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दी. लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आज देश आजादी के लिए लड़ने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है. भारत ने सदियों तक आजादी के लिए संघर्ष किया. पीएम ने कहा कि देश सभी महापुरुषों पंडित नेहरू, बाबा साहेब अंबेडकर, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देता है. पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी हों, देश को एकजुट राष्ट्र में…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर खोल दिया गया है। कांग्रेस नेता का ट्विटर अकाउंट करीब एक हफ्ते तक अस्थायी रूप से निलंबित रहा। राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी राहत देते हुए उनके अकाउंट को भी फिर से शुरू कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की नौ वर्षीय पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने के मामले में राहुल गांधी के अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था। कांग्रेस सूत्रों ने बताया है…
पंजाब में अब एंट्री करना हुआ मुश्किल अब आरटी-पीसीआर रिपोर्ट (निगेटिव) अनिवार्य कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने सोमवार से राज्य में प्रवेश के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट (निगेटिव) अनिवार्य कर दी है। इसका मतलब है कि अब राज्य में वही प्रवेश कर पाएगा, जिसने कोरोना आरटी-पीसीआर जांच कराई है और उसका रिजल्ट निगेटिव है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कोविड समीक्षा बैठक के बाद जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू से आने…
पूरे देश में 15 अगस्त को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और इस बार देश अपना अपना 75 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस खास मौके पर देश के हर नागरिक के अंदर एक अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिलता है। आज हम आपको इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बता रहे हैं देशभक्ति से सराबोर बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो देशभक्ति के जज्बे को सलाम करती है। बॉर्डर साल1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ,…
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में 11 अगस्त को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग अभी भी लापता हैं। निगुलसरी में शनिवार को चौथे दिन भी राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। बचाव दलों ने आज दो और शव को घटनास्थल से बरामद किया है। यह जानकारी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक सुदेश कुमार मोक्टा ने दी। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में जुटे आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं पुलिस के जवानों ने शनिवार सुबह एक महिला और एक पुरुष के शव…
देश में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 38 हजार 667 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 478 लोगों की मौत हो गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 35 हजार 743 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट में भी थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.73 प्रतिशत रही है। शनिवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 21 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी…
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन अवॉर्ड की घोषणा की गई है. रांची जिले के सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और ओरमांझी के तत्कालीन थानेदार सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को यह अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन अवॉर्ड की घोषणा की है. देशभर से कुल 152 पुलिस पदाधिकारियों को यह अवॉर्ड दिया गया है. सीबीआई से सर्वाधिक पंद्रह, जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से 11-11 अफसरों को एक्सीलेंस इन इंवेस्टिगेशन अवॉर्ड मिला है. झारखंड में टेरर फंडिंग केस की जांच से जुड़े रहे एनआईए के एसपी अमित सिंह और…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग में कमी की वजह से इसकी कीमत में गिरावट जारी है, जिसका फायदा घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 28वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, इन…
तालिबान धीरे-धीरे अफगानिस्तान पर कब्जा जमाता चला जा रहा है। इस बीच तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहीन का भारत को लेकर बयान सामने आया है। उसने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर भारत सैन्य रूप से अफगानिस्तान आता है या उसकी मौजूदगी होती है, तो यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि दूसरे देशों की सेनाओं का अफगानिस्तान में क्या हाल हुआ यह भारत ने देखा है। यह उसके लिए खुली किताब की तरह एक सबक है। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहीन ने भारत की तारीफ भी की है। सुहैल शाहीन ने…
