दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने यस बैंक को 466 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार अवंता ग्रुप के संस्थापक गौतम थापर को 15 अगस्त तक की ईडी हिरासत में भेज दिया है। थापर की ईडी हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया । सुनवाई के दौरान गौतम थापर के वकील ने ईडी की रिमांड की मांग का विरोध करते हुए कहा कि ईडी हिरासत की मांग क्यों कर रही है, ये नहीं बताया है। इस पर कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज करते हुए गौतम थापर को 15…
Author: shivam kumar
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने बुधवार को कहा कि 16 अगस्त से ओडिशा के पुरी स्थित मंदिर को चरणबद्ध तरीके से दोबारा खोला जाएगा।’ छत्तीस निजोग’ (मंदिर के सेवादारों की सबसे बड़ी संस्था) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एसजेटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ’16 अगस्त से 20 अगस्त के बीच पहले पांच दिन में, केवल पुरी के निवासियों को मंदिर के भीतर जाकर दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।’ कुमार ने कहा कि पुरी के बाहर के लोगों को 23 अगस्त से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी क्योंकि शनिवार और रविवार…
टोक्यो ओलिंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है। भारत ने 1980 के बाद इस बार हॉकी के खेल में ओलिंपिक में पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। 41 साल हॉकी में हासिल की इस जीत को लेकर हर देशवासी गौरवान्वित हैं। हर कोई पुरुष हॉकी टीम की सराहना कर रहा है और उन्हें बधाई दे रहा हैं।वहीं बॉलीवुड हस्तियां भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिये बधाई…
लोकसभा में गुरुवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2021 पेश किया गया। विधेयक में केंद्र शासित राज्य लद्दाख में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय का नाम ‘सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय’’ रखने का विधेयक में उपबंध किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सदन में विपक्ष के भारी हंगामे और शोरगुल के बीच इस विधेयक को पेश किया। इस दौरान रिजोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एनके रामचंद्रन ने विधेयक पेश किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सदन में व्यवस्था ठीक रहने के दौरान ही विधेयक पेश किया जाना चाहिए। कांग्रेस…
असम-मिजोरम सीमा विवाद सुझाने के लिए दोनों राज्य आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने पर सहमत हो गए हैं। गुरुवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल में असम सरकार के दो मंत्रियों के साथ अहम बैठक हुई जिसमें दोनों राज्य सरकारों ने सीमाई इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने पर आपसी सहमति दिखायी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश पर असम के दो मंत्री अतुल बोरा और अशोक सिंघल मिजोरम की राजधानी आइजोल में गुरुवार को पहुंचे। इसके अलावा असम के सीमा सुरक्षा और विकास विभाग के आयुक्त तथा सचिव डीजी त्रिपाठी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के…
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने गुरुवार सुबह आईईडी ब्लास्ट कर एक बोलेरो को उड़ा दिया। इसके चलते उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए हैं। ब्लास्ट में 1 की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर से बोलेरो में दंतेवाड़ा आते वक्त घोटीया चौक के पास विस्फोट किया गया। घायलों को पुलिस रेस्क्यू कर गीदम अस्पताल लाई है। मालवेही थाना क्षेत्र में हुई घटना की पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट किया गया था। सूचना…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित पेगासस खुफियागिरी मामले में बिना किसी प्रमाण के विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि इस कथित मसले पर हंगामे के चलते मानसून सत्र में देश का 130 करोड़ रुपये बर्बाद हुआ है। पार्टी का कहना है कि फोन टैपिंग के नाम पर जानबूझ कर सदन में बाधा डालने और बेबुनियाद एजेंडा खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने 1947 के बाद से करीब 50 साल राज…
बारामूला जिले के सोपोर के मुख्य चौक पर तैनात पुलिस दल पर गुरुवार सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सोपोर के मुख्य चौक पर पुलिस का एक दल तैनात था कि अचानक आतंकियों ने कुछ दूरी से गोलीबारी की। हालांकि आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में कोई पुलिस जवान घायल नहीं हुआ। गोलीबारी कर आतंकी मौके से भाग गए। हमले के तुरंत बाद एसओजी, सेना तथा सीआरपीएफ के…
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा इतिहास रचते हुए जर्मनी की मजबूत टीम को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार इस टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए की नकद राशि के साथ सम्मानित करेगी। भारत की शानदार जीत पर खेल मंत्री ने ट्वीट किया, “भारतीय हॉकी के इस ऐतिहासिक दिन पर मैं पंजाब के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए के नकद पुरुस्कार का ऐलान करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं।…
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी ने 41 वर्ष बाद ब्रांज मेडल जीत कर इतिहास रचते हुए पूरे देश को जश्न मनाने का मौके दे दिया है। देश के अन्य हिस्सों की तरह मणिपुर की राजधानी इंफाल में भी जैसे ही भारतीय टीम ने ब्रांज मेडल जीता लोग अपने घरों से बाहर निकलकर बैंड बजाते हुए जश्न मनाने लगे।उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम में मणिपुर के नीलकांत शर्मा भी शामिल हैं। भारतीय हॉकी टीम की जीत से इंफाल के लोगों के चेहरे पर खुशी दौड़ गयी। जश्न मनाने में पुरुष-महिला और बच्चे ही नहीं बल्कि सभी उम्र के लोग…
केरल आईएसआईएल मॉड्यूल मामले (Kerala IS Module Case) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कर्नाटक औऱ कश्मीर की कई जगहों पर छापेमारी के बाद कहा है कि केरल में एक इस्लामिक स्टेट समर्थक संगठन जम्मू और कश्मीर में आईएस संस्थाओं को पैसे भेज रहा था. उन्होंने कहा है कि बांदिपोरा के कुछ संदिग्ध ISIS के लिए फंड इकट्ठा कर रहे थे. दरअसल क्रॉनिकल फाउंडेशन के नाम से एक इंस्टाग्राम चैनल है जिसके 5,000 फॉलोअर्स है. बताया जा रहा है कि इसके जरिए सशस्त्र जिहाद के लिए कई युवाओं को प्रभावित किया जाता है. वहीं एनआईए ने जिन जगहों पर तलाशी ली…
