जिला सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत मामले में जांच करने के लिए दिल्ली से सीबीआई की टीम पहुंच गई है. पहले दिन सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम ने कई पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ एसएनएमएमसीएच के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की. इसके बाद जांच को आगे बढ़ाने के लिए केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लिया. धनबाद थाना पहुंचकर सीबीआई की टीम ने ऑटो को देखा गुरुवार की अहले सुबह सीबीआई की टीम धनबाद पहुंच गई थी. सुबह की किरण निकलने से पहले ही सीबीआई की स्पेशल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद धनबाद थाना…
Author: shivam kumar
पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानून और महंगाई पर चर्चा को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है. इसके चलते पिछले कई दिनों से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही प्रभावित हो रही है. 5 अगस्त को भी दोनों सदनों में विपक्ष का ये हंगामा जारी रहा जिसके बाद सदन की कार्यवाही आज यानी 6 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. इससे पहले भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ”हम एक सवाल पूछते हैं कि क्या कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेता ईमानदारी से संसद में चर्चा चाहती हैं? इनका काम सिर्फ कीचड़ उछालना…
रिलायंस और फ्यूचर रिटेल को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए 24 हजार करोड़ रुपए के विलय सौदे पर रोक लगा दी है। जस्टिस आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि सिंगापुर में आया इमरजेंसी आर्बिट्रेशन फैसला भारत में भी लागू होगा। पिछले 29 जुलाई को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अमेजन ने दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के पिछले 22 मार्च के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फ्यूचर-रिलायंस सौदे के खिलाफ सिंगल बेंच के फैसले पर रोक लगा दिया…
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का केस लगातार पेचीदा होता चला जा रहा है और अब खबर है कि सीबीआई ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को समन भेजा है जिन्से आज ही पूछताछ संभव है। ऐसे में शर्लिन चोपड़ा को अब सीबीआई के सामने पेश होना होगा और उनसे राज कुंद्रा मामलें में दोबारा पूछताछ की जाएगी। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और सबसे पहले वो मीडिया के सामने आईं थीँ। यही कारण है कि सीबीआई इस बात को लेकर उनसे बात करने वाली है। इससे पहले पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष (FY2021-22) के लिए आर्थिक विकास के अपने अनुमान को 9.5% पर अपरिवर्तित रखा। केंद्रीय बैंक ने देखा है कि आर्थिक गतिविधि सामान्य होने लगी है, निजी खपत में सुधार हो रहा है जबकि निवेश और बाहरी मांग, जैसा कि उच्च आवृत्ति डेटा से संकेत मिलता है, आगे बढ़ने की राह पर है। भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ”रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4% रहेगा। एमएसएफ रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4.25% रहेगा। इसके साथ ही रिवर्स रेपो रेट भी…
भारतीय एथलीट गुरप्रीत सिंह ओलंपिक में पुरुषों की 50 किलोमीटर पैदल चाल से नाम वापस ले लिया है। गुरप्रीत ने गर्मी और उमस के कारण ऐंठन की वजह से नाम वापस लिया है। गुरप्रीत 35 किमी की दूरी 2 घंटे 55 मिनट 19 सेकंड में पूरी करके 51वें स्थान पर थे। इसके बाद वो अलग बैठ गए और मेडिकल टीम ने उनकी मदद की। गुरप्रीत का व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन 3 घंटे 59 मिनट और 42 सेकंड का है जो उन्होंने फरवरी में राष्ट्रीय पैदलचाल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया था। 50 किलोमीटर पैदल चाल शुरू होने के समय सापोरो…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज को उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सन्देश साझा करते हुए लिखा ”दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उनको याद करने का दिन है।” उल्लेखनीय है कि पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज की आज दूसरी पुण्यतिथि है। छह अगस्त 2019 को सुषमा स्वराज का निधन हुआ था। कई केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य लोगों ने भी सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें…
रियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की नौ खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम, ग्रेट ब्रिटेन से एक रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हार गयी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इस दौरान गजब का जज्बा दिखाकर देशवासियों का दिल जीत लिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “हम टोक्यो 2020 में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के प्रत्येक सदस्य को उल्लेखनीय साहस, कौशल और जज्बे का आशीर्वाद प्राप्त है। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “हम महिला हॉकी में एक पदक से चूक गए लेकिन यह टीम न्यू इंडिया की भावना को…
देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 44 हजार 643 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 464 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 41 हजार 096 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.72 प्रतिशत रही है। शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 18 लाख से ज्यादा…
भारतीय पहलवान रवि दाहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है. इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर उनकी तारीफ की. रवि दाहिया की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”रवि कुमार दहिया अद्भत पहलवान हैं. उनकी कुश्ती की भावना और तप उत्कृष्ट है. टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई. भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है.” वहीं रवि दाहिया की उपलब्धि पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी उन्हें बाधाई दी है. राहुल गांधी ने कहा, ”बहुत बढ़िया, रवि दहिया! कुश्ती…
