बॉलीवुड में ‘मुन्नाभाई’ के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई, 1959 को मुंबई में हुआ था। संजय दत्त बॉलीवुड के मशहूर दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त एवं नरगिस के पुत्र हैं। संजय दत्त का पूरा नाम संजय बलराज दत्त है। संजय दत्त ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार साल 1971 में आई फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ से की थी। उस समय संजय मात्र 12 साल के थे। इस फिल्म का निर्देशन एवं निर्माण उनके पिता सुनील दत्त ने किया था। इस फिल्म में संजय को अपने पिता सुनील दत्त के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान,…
Author: shivam kumar
पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज साझा करती हैं। इस बार भी मिया खलीफा ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। अपने पति से अलगाव के बाद यह मिया खलीफा की पहली तस्वीर है। इस तस्वीर में मिया खुले बाल और लाइट मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। फैंस मिया की इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। मिया खलीफा कुछ समय पहले भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने को लेकर…
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तारी के बाद से पुलिस की हिरासत में है। इन सब के बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर बनी हुई है। वहीं अब शिल्पा शेट्टी का एक पुराना इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पा ने ये इंटरव्यू एक मैगजीन के लिए दिया था। इस इंटरव्यू में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के बारे में खुलकर बात करती हैं और उनके स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए वो कहती हैं -‘राज की लाइफ इतनी…
समाज की व्यवस्था में समाज आगे और सरकार पीछे रहे तो जन आंदोलन बनता है। समाज और सरकार एक साथ चलकर सफलता हासिल करते हैं। आप समाज की चिंता कर रहे हैं तो सरकार आपकी भी चिंता करेगी। यह बातें बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित अन्नप्रासन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधा सम्पन्न बनाए जाने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कहा, आंगनबाड़ी केंद्र को सुविधा सम्पन्न बनाये जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, उसके लिए आंगनबाड़ी को बधाई। कहा कि, मेरा ऐसा विश्वास है कि…
ताजिकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अपने बेलारूसी समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन और रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगु से द्विपक्षीय वार्ता की। दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक से अलग दोनों रक्षा मंत्रियों के साथ वार्ता में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए आतंकवाद और क्षेत्र की अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के ठोस प्रयासों पर जोर दिया। रूसी दूतावास की ओर से ट्विट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसे प्रोटोकॉल का हिस्सा बताया। प्रधानमंत्री को जासूसी विवाद पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। उच्चतम न्यायालय नीत जांच कराने पर फैसला करना चाहिए। नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पेगासस विवाद पर कहा कि स्थिति बहुत गंभीर है, आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस स्पाईवेयर विवाद को लेकर बुधवार को सरकार पर तीखा हमला किया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली में कहा कि यह एक गंभीर मामला (पेगासस) है, जहां जान, संपत्ति और सुरक्षा शामिल है। ममता बनर्जी कांग्रेस अंतरिम…
Sawan Mass 2021 Ganesh Puja: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सभी देवी-देवताओं में श्री गणेश जी प्रथम पूजनीय हैं. इसलिए किसी भी शुभ कार्य में सबसे पहले गणेश भगवान की पूजा की जाती है. मान्यता है कि सावन मास में श्री गणेश पूजा का लाभ दुगना हो जाता है.क्योंकि भगवान शिव को भी श्री गणेश जी अति प्रिय हैं एवं सावन मास शिव जी का बेहद प्रिय महीना है. गणेश जी बुध ग्रह के कारक देवता हैं. सावन में बुधवार के दिन भगवान गणेश की विशेष रूप से पूजा अर्चना…
मुंबई. कंगना रनोट (Kangana Ranaut) की गिनती उन सेलेब्स में की जाती है, जो ऐसा कुछ कर जाते हैं कि सुर्खियों में आ जाते है। और यही वजह है कि कंगना अक्सर मुसीबत में पड़ जाती है। फिलहाल उनके सिर पर एक और मुसीबत मंडराती नजर आ रही है। दरअसल, जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई करते हुए कंगना को फटकार लगाई है। बता दें कि कंगना इस केस की सुनवाई में मौजूद नहीं हो रही हैं और अब ने कोर्ट ने उनके इस रवैए पर…
तेजस एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई. दरअसल, इस ट्रेन की बुकिंग कराने पर यात्रियों को डबल फायदा पहुंचने वाला है. इंडियन रेलवे कैटेरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) तेजस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए पहली बार यह स्कीम लॉन्च कर रहा है. इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको आईआरसीटीसी एसबीआई प्रीमियम कार्ड से टिकट बुक कराना होगा. IRCTC के अनुसार, IRCTC एसबीआई (SBI) प्रीमियम कार्ड बनने के 45 दिन के अंदर तेजस एक्सप्रेस से बुकिंग कराने पर 500 रिवार्ड प्वाइंट दिए जाएंगे. ये प्वाइंट पैसेंजर को बगैर टिकट कैंसल…
देश में एकबार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 43 हजार 654 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 640 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 41 हजार 678 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.51 प्रतिशत रही है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़…
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिन्धु टोक्यो ओलंपिक के महिला बैडमिंटन के एकल वर्ग के नॉक आउट चरण में पहुँच गई हैं। उन्होंने अपने दूसरे ग्रुप मैच में हांगकांग की नगयान यी चियुंग को 21-9,21-16 से हराया। सिन्धु ने पहले सेट से ही आक्रमक खेल दिखाया और विरोधी खिलाड़ी पर बढ़त बनाए रखी। मैच के शुरुआती दौर में ही सिन्धु ने 11-5 के बड़े अंतर की बढ़त लेकर हांगकांग की खिलाड़ी का मनोबल तोड़ दिया। उन्होने कमाल की सर्विस की और कोर्ट एवं मैच पर अपना पूरा नियंत्रण बनाए रखा। पहला सेट सिन्धु ने बहुत ही आसानी से 21-9…
