जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले के होनजार गांव में बुधवार तड़के बादल फटने से बड़ा हादसा सामने आया है। हादसे में अबतक चार लोगों की जान गई है, जिनके शव बरामद किए गए हैं। घटना के बाद से 35 लोग अभी भी लापता हैं। हादसे में कई घरों और दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इलाके में व्यापक स्तर पर राहत कार्य जारी है। राहत दल लापता लोगों की तलाश कर रहा है।
Author: shivam kumar
जलकुंभी अब किसानों के लिए परेशानी का सबब न बनकर वरदान बनेगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जलकुंभी से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर लिया है। इस तरह के वर्मी कंपोस्ट के उपयोग से न सिर्फ खेतों की मिट्टी मजबूत होगी बल्कि किसानों का उत्पादन लागत भी घटेगी और वे आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। वर्मी कंपोस्ट में जलकुंभी का उपयोग किये जाने से जल की स्वच्छता को भी बल मिलेगा। जलकुंभी से तैयार वर्मी कंपोस्ट अन्य कंपोस्ट की तुलना में ज्यादा गुणवत्तापूर्ण है। शोध परियोजना के पीआई और बिहार कृषि विश्वविद्यालय में विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. एमसी पॉल…
झारखंड के आठ जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। हालांकि इस दौरान राज्य में बोकारो जिले में एक मरीज की मौत हो गई। बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्यभर में 39 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से नौ, जबकि रांची, देवघर और रामगढ़ में से प्रत्येक जिले में चार नए मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन -तीन मरीजों की पहचान हुई है। गुमला और सिमडेगा से दो -दो मरीज…
असम-मिजोरम हिंसा : पड़ोसी राज्य मिजोरम के साथ सीमा विवाद को लेकर अब असम सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं ज़मीन की एक इंच भी किसी को नहीं दे सकता, अगर कल संसद एक क़ानून बना दे कि बराक वैली को मिज़ोरम को दिया जाए, तो मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है. परन्तु जब तक संसद यह फैसला नहीं लेती, मैं किसी भी व्यक्ति को असम की ज़मीन नहीं लेने दूंगा. बॉर्डर पर चार हजार कमांडो तैनात- असम सीएम सीएम हिमता बिस्वा सरमा ने कहा, ”हम नहीं चाहते कि कोई असम की सीमा में…
लोकसभा में विपक्षी हंगामें के कारण सदन की कार्यवाही में बार-बार व्यवधान उत्पन्न होने की वजह से विधायी कार्य बाधित हो रहे हैं। सदन में चल रहे गतिरोध के लिए सत्तापक्ष ने सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। राज्यसभा में सदन के उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा और बहस के लिए तैयार है। किंतु, कांग्रेस लगातार सदन को बाधित करने में लगी हुई है। नकवी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल…
पोर्नोग्राफी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और जाने-माने बिजसनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट ने राज कुंद्रा और रयान थोरपे की न्यायिक हिरासत को बढ़ाते हुए उन्हें 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया है। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है। आज खत्म हो रही न्यायिक हिरासत के बाद आज राज कुंद्रा को मुंबई के किला कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें औरर यान थोरपे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राज कुंद्रा के वकील ने…
इस अभ्यास में शामिल हो रहे हैं 12 पूर्वी अफ्रीकी देशों के अलावा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठन – भारतीय नौसेना का जहाज तलवार ”दोस्ती” मजबूत करने को करेगा कई कार्यक्रमों की मेजबानी नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। अफ्रीका के पूर्वी तट मोम्बासा पर सोमवार से शुरू हुए नौसैन्य अभ्यास ”कटलैस एक्सप्रेस-2021” में भारतीय नौसेना का जहाज तलवार भी भाग ले रहा है। 06 अगस्त तक चलने वाला यह वार्षिक समुद्री अभ्यास पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी हिन्द महासागर में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इस अभ्यास में 12 पूर्वी अफ्रीकी देशों के अलावा…
असम-मिजोरम सीमा विवाद से दोनों राज्यों में भारी तनाव उत्पन्न हो गया है। अभी यह मामला सुलझा भी नहीं कि असम की भूमि पर गुवाहाटी के नजदीक असम-मेघालय सीमावर्ती इलाके में मेघालय के बिजली विभाग द्वारा असम की जमीन पर बिजली के खंभे गाड़े जाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। राजधानी गुवाहाटी से महज कुछ किमी की दूरी पर स्थित दक्षिण गणेश नगर में मेघालय सरकार के बिजली विभाग द्वारा बिजली के खंभे गाड़े जाने को लेकर इलाके के लोगों ने जमकर हंगामा किया। परिस्थिति को बिगड़ते देख मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।…
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर में मीडिया को संबोधित करते हुए घोषणा की कि असम-मिजोरम सीमा पर हुई गोलीबारी में अपनी जान गंवाने वाले असम पुलिस के पांच जवानों के परिवारों को राज्य सरकार 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देगी। साथ ही मृत पुलिस कर्मियों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि जिस इलाके में हिंसा हुई है वह आरक्षित वन क्षेत्र है। सैटेलाइट इमेजिंग की मदद से इसको देखा जा सकता है कि अतिक्रमण कैसे हुआ है। असम सरकार…
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा भी करती हैंं। इस बार भी कंगना ने कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल कंगना ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ और ‘धाकड़’ के लुक का एक कोलाज साझा किया, जिसमें एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख कर फैंस हैरान हैं। इस कोलाज में एक साइड में कंगना ‘थलाइवी’ वाले अंदाज़ में दिख रही हैं उन्होंने लाइट ब्राउन कलर का डांसिंग आउटफिट कैरी किया हुआ और उनका वजन भी काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कंगना…
फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने देश के बहादुर सिपाहियों को एक कविता समर्पित की है। इस कविता का शीर्षक सिपाही है और इस भावुक कविता को खुद अजय ने अपनी आवाज में सुनाया भी है। कविता के जरिये अजय ने देश के वीर सिपाहियों को श्रद्धांजलि दी है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर इस ख़ूबसूरत और भावुक कविता को साझा भी किया है। कविता में अजय कहते हैं -‘ सरहद पर गोली खाकर जब टूट जाए मेरी सांस, मुझे भेज देना यारों मेरी बूढी माँ के पास। बड़ा शौक था उसे, मैं घोड़ी चढूं। ढम -ढम ढोल बजे, तो…
