असम सरकार ने मिजोरम मुद्दे पर एक बयान जारी कर कहा है कि मिजोरम पुलिस ने असम के अधिकारियों, पुलिस और नागरिकों पर सोमवार को अंतरराज्यीय सीमा पर गोलियां चलाई थी। बयान में कछार जिला के लैलापुर में हुई घटनाओं को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि फायरिंग में छह असम पुलिस कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई। घटना में 50 लोग घायल हो गए हैं। अपने बयान में असम सरकार ने कहा है कि मिजोरम ने मौजूदा समझौतों और मौजूदा यथास्थिति का एकबार फिर उल्लंघन किया है। मिजोरम ने लैलापुर क्षेत्र में इनर लाइन रिजर्व फॉरेस्ट…
Author: shivam kumar
सोमवार को कमजोरी दिखाने के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की। तेजी के साथ खुलने बाद बाजार में पहले तो उछाल आया, लेकिन फिर दस मिनट में ही बिकवाली के दबाव के कारण सूचकांक नीचे भी लुढ़क गए। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 143.45 अंक की छलांग के साथ 52,995.27 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.05 अंक उछलकर 15,860.50 अंक के स्तर पर खुला।…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने कोरोना की दूसरी लहर से निकल रही भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका देना शुरू कर दिया है। हालांकि, 74 डॉलर प्रति बैरल क्रूड ऑयल के दाम होने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 10वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल…
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ के नाम से मशहूर डॉ. कलाम आज भी अनेक लोगों खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को आज उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, एक दूरदर्शी राजनेता और सबसे बढ़कर एक महान इंसान थे। उनके शानदार योगदान ने हमारी रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत किया। उन्होंने आगे कहा, ‘पीपुल्स प्रेसिडेंट’ के नाम से मशहूर डॉ. कलाम…
देश में 132 दिनों के बाद कोरोना के नए मामले 30 हजार से कम दर्ज किये गये हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 29 हजार 689 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 415 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 42 हजार 363 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी कमी हुई है। पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे 1.73 प्रतिशत रही है। मंगलवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 16 लाख से…
ओलंपिक खेलों में मंच पर पदक विजेताओं को दिए जाने वाले पुष्पगुच्छ में एक ओर एथलीटों की सफलता के प्रति सम्मान दर्शाया जा रहा है, वहीं इन पीले, हरे और नीले रंग के अद्भुत फूलों के पीछे दर्द भरी कहानी और अनंतकाल तक आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ छिपी हैं। ये ताज़ा फूल जापान के उन तीन क्षेत्रों से मँगवाए जा रहे हैं, जहाँ हज़ारों लोग किसी न किसी त्रासदी के शिकार हुए लेकिन उस क्षेत्र के लोगों ने अथक परिश्रम और साधना से उस स्थान को सुनहरे भविष्य के लिए अपनी आजीविका का आधार बनाया है। हालाँकि इस पुष्पगुच्छ में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शिवसेना के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 61वें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। उल्लेखनीय है कि शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पुत्र उद्धव ठाकरे का जन्म 27 जुलाई 1961 को महाराष्ट्र में हुआ था। ठाकरे ने कोरोना और राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर इस साल भी जन्मदिन को सार्वजनिक रूप से नहीं मनाने की घोषणा की है। गत वर्ष भी कोरोना के…
संस्था युएसएआईडी व अन्य मुख्य पार्टनर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं जैसे ईडीएफ व डब्ल्यूआरआई के सहयोग से भारत में केवल इंदौर शहर के क्लीन एयर केटलास्ट कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में इंदौर नगर पालिक निगम व मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से शहर में स्वच्छ व शुद्ध हवा हेतु परियोजना का संचालन 5 वर्ष तक किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम के संचालन व रूपरेखा पर क्लीन एयर केटलास्ट टीम के साथ चर्चा की गई। इस दौरान सोर्स अवेरनेस स्टडी व अन्य इंटरवेंशन पर बातचीत हुई। परियोजना के…
झारखंड में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना के जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को पिछले 14 घंटे में कोरोना से 45 लोग स्वस्थ हुए। जबकि कोरोना के 37 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 346983 हो गयी है। अबतक कुल 11372890 सैंपल की जांच की गयी। राज्य में कोरोना के 246 सक्रिय केस हैं। राज्य में कोरोना के 341613 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक कोरोना से कुल 5124 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीर जवानों और उनके परिवारों को बल के 83वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, बल के स्थापना दिवस पर सभी साहसी सीआरपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई। सीआरपीएफ अपनी वीरता और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है। भारत के सुरक्षा तंत्र में इसकी अहम भूमिका है। राष्ट्रीय एकता को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सराहनीय है। सेवा और निष्ठा के मूलमंत्र के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा में समर्पित सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई…
मुंबई Weather ALERT । महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और भारी बारिश के बीच भूस्खलन की विभिन्न घटनाओं में मरने वालों की संख्या 149 तक पहुंच गई है। साथ ही 50 से ज्यादा लोग अभी तक घायल हो चुके हैं। रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा और सांगली जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें इन प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं और पीड़ित लोगों को मदद पहुंचा रही है। पीड़ितों को भोजन, दवा के साथ अन्य सहायता भी पहुंचाई जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने राहत कार्यों के…
