उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से सरकार तथा नागरिकों के बीच संवाद के लिए नए पोर्टल मेरी सरकार (up.mygov.in) पोर्टल को लॉन्च किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक के माध्यम से लोकतंत्र की जिन भावनाओं को साकार करने के लिए ‘My Gov’ पोर्टल का शुभारंभ किया था, उसी का अनुसरण करते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश की जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए ‘MyGov UP’ मेरी सरकार पोर्टल को लॉन्च किया है। उन्होंने बताया कि MyGov पोर्टल से 01 करोड़ 85 लाख से अधिक लोग जुड़े…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दवाओं के अवैध भंडारण के मामले में सांसद गौतम गंभीर को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी संस्था के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर चल रही कार्रवाई रोकने से मना कर दिया. जजों ने कहा कि जब लोग दवाओं के लिए परेशान थे, तब मदद के नाम पर ऐसा करना गलत था. कोर्ट ने यह भी कहा कि गौतम गंभीर फाउंडेशन खुद को मामले में पक्ष बनाने के लिए हाईकोर्ट में आवेदन दे और वहीं अपनी बात रखे. दिल्ली हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका को सुनते हुए फैबिफ्लू जैसी…
Tokyo Olympics 2020: तीरंदाजी में पुरुषों की टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत को निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा है. अतानु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव की तिकड़ी दक्षिण कोरिया से 6-0 से हारकर ओलंपिक से बाहर हो गई है. कोरिया की टीम में शामिल किम वू जिं, किम जे डेओक और ऑन जिं येक ने भारतीय टीम को इस मैच में कोई भी मौका नहीं दिया और शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा. इस से पहले सुबह खेले गए 1/8 एलिमिनेशन राउंड में भारतीय पुरुष टीम ने कजाखिस्तान को 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री की…
सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को याद करने के लिए बारामुला युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार और सीआईएससी वाइस एडमिरल अतुल जैन ने कारगिल विजय दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा पूरे देश भर की सैन्य इकाइयों में कारगिल युद्ध के 527 शहीद बहादुरों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया जा रहा है। पूरा देश आज…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस पर लखनऊ स्थित कारगिल शहीद वाटिका में शहीद स्मृति स्थल पर पुष्पाजंलि कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान ‘वीरता तथा सम्मान’ पुस्तक का अनावरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैनिक की शहादत ही कौम की जिंदगी होती है। एक जवान जब शहीद होता है तो कौम को एक नई जिंदगी देता है, एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस के दिन बलिदानियों को श्रद्धांजलि व उनके परिजनों के लिए आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर मां भारती…
भगवान शंकर को दूध अतिप्रिय होता है। सावन के पावन माह में भगवान शंकर का दूध से अभिषेक जरूर करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को दूध अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। गंगा जल भगवान शंकर को गंगा जल भी प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा नदी में शिव का वास होता है। सावन के पावन माह में गंगा जल से शिव का अभिषेक जरूर करें। ये चीजें भी होती हैं अतिप्रिय- धतूरा, बेलपत्र, भांग, इत्र, चंदन, केसर, अक्षत, शक्कर, गंगाजल, शहद, दही, घी, गन्ने का रस और फूल भगवान शंकर को प्रिय हैं।…
यूं तो पूरे श्रावण मास को जप, तप, ध्यान भक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. लेकिन इसमें सोमवार का विशेष महत्व होता है. क्योंकि सोमवार का दिन चन्द्र ग्रह का दिन होता है चन्द्रमा के ईष्ट भगवान शिव हैं. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूजा करने से न केवल भगवान शिव की कृपा मिलती है बल्कि चंद्रदेव का आशीष भी प्राप्त होता है व्यक्ति के जीवन में चन्द्र की दशा मजबूत बनती है. यही नहीं, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो या विवाह में आ रहीं मुश्किलें या जीवन में दरिद्रता छायी हो, सावन के हर सोमवार को विधि पूर्वक…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रही हैं। वहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करने के साथ ही 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी उनकी बैठक होनी है। आज शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री को दिल्ली रवाना होना है, उसके पहले उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया है कि ममता बनर्जी ने यह बैठक अचानक बुलाई, जिसकी वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में राज्य में निवेश के प्रस्तावों पर…
कोरोना वायरस संक्रमण में कमी के बाद दिल्ली मेट्रो को आज (26 जुलाई) से फुल कैपिसिटी के साथ चलाने की अनुमति मिल गई है, लेकिन सुबह-सुबह मेट्रो की सेवा बाधित हो गई और कई स्टेशनों के गेट करीब 1 घंटे तक बंद रहे. इस वजह से यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा. दरअसल, राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह 6 बज के 42 मिनट के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद डीएमआरसी ने मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए बंद कर दी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्वीट कर बताया, ‘सुबह करीब 6.42 बजे भूकंप…
नई दिल्ली: आज करगिल विजय दिवस है। आज ही के दिन करगिल की पहाड़ियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार भगाया गया था। भारत के सैनिकों के शौर्य को याद करने के लिए आज देश के तमाम हिस्सों में उत्सव मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत तमाम नेताओं ने शहीदों को नमन किया। तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दिल्ली के व़ॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षाराज्यमंत्री अजय भट्ट ने दिल्ली के वॉर मेमोरियल में शहीदों को नमन किया तो वहीं करगिल के वॉर मेमोरियल में सैन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली में रक्षा…
आज से 22 साल पहले आज ही दिन 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को परास्त कर विजय हासिल की थी। इस दिन को पूरे भारतवर्ष में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। करीब दो महीने तक चले इस युद्ध में भारतीय ने सेना के जांबाज जवानों ने जो पराक्रम दिखाया उसे हर भारतीय गर्व से याद करता है और अपने मातृभूमि के खातिर मर मिटने वाले अमर सपूतों को श्रद्धा से नमन करता है। इस युद्ध में भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों को गोलियों से छलनी कर दिया था…
