Author: shivam kumar

Sawan Somvar Vrat Katha: आज 26 जुलाई को भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए सावन का पहला सोमवार व्रत रखा है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, महादेव (Mahadev) को यह व्रत अति-प्रिय है. शिव जी को पति रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने पूजा अर्चना की थी और सावन के 16 सोमवार व्रत रखे थे. इसीलिए आज सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना कर रहे हैं. इसके अलावा अविवाहित लोग अगर सावन के पूरे 16 सोमवार तक व्रत कर पूरी निष्ठा के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करें तो…

Read More

भारत कोरोना संकट के बीच आज कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारतीय आर्मी ने शहीदों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ”हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी बहादुरी को याद करते हैं। आज करगिल विजय दिवस के अवसर पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए करगिल में अपने आप को न्योछावर कर दिया। उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती…

Read More

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 39,361 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,14,11,262 हो गई है। 416 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,20,967 हो गई है। 35,968 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,79,106 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,11,189 है।

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के संकेत के बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 9वें दिन दोंनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के भाव क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और…

Read More

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने शानदार शुरुआत की है, भारतीय फेंसर सीए भवानी देवी ने सोमवार को अपने पहले ओलंपिक अभियान में धमाकेदार शुरूआत की और महिला व्यक्तिगत साब्रे के अपने शुरूआती दौर के मुकाबले में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया लेकिन बता ते चलें कि दूसरे मुकाबले में हार के साथ भवानी का सफर समाप्त हो गया। 27 साल की भवानी ने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराकर राउंड आफ 32 में प्रवेश किया और ओलंपिक में कोई मैच जीतने वाली भारत की पहली तलवारबाज बन गईं लेकिन अगले राउंड में भवानी को फ्रांस की…

Read More

झारखंड के 11 जिलों में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। सोमवार को स्थास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि इस दौरान कोरोना से उबरकर 50 लोग स्वस्थ हुए हैं और कोरोना के 28 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 346946 हो गयी है। अबतक 11318675 सैंपल की जांच की गई। राज्य में 254 सक्रिय मरीज हैं। जबकि 341568 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5124 मरीजों की मौत कोरोना से हुई…

Read More

बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए। मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक इलाके में ऑपरेशन जारी था। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों पांच आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के पुलिस को जिले के सुमलर इलाके के शोकबाबा जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक बड़े दल के मूवमेंट का इनपुट मिला। इसके आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और…

Read More

समाजवादी पार्टी से गठबंधन की अटकलों को एआईएमआईएम ने किया खारिज। यूपी के एआईएमआईएम प्रमुख शौकत अली ने कहा है कि मीडिया में आई रिपोर्ट्स गलत हैं। ऐसी खबरें आई थीं कि अगर डिप्टी सीएम किसी मुस्लिम चेहरे को बनाने का वादा हो तो समाजवादी पार्टी से AIMIM कर सकती है गठबंधन। लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के गठबंधन को लेकर जारी अटकलों के बीच ओवैसी की पार्टी की ओर जवाब आया है। यूपी के एआईएमआईएम प्रमुख शौकत अली ने ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है और कहा कि…

Read More

पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें गैर कानूनी तरीके से एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। उनसे जुड़े खुलासे हर रोज हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है और नई नई बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि मुंबई पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि…

Read More

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की नतीजे घोषित होने के बाद हुई हिंसा में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई थी. इस मामले में कोलकाता पुलिस ने अब दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कोलकाता के नारकेलडांगा इलाके में बीजेपी के कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की कथित तौर पर हत्या कर दी दई थी. इसके साथ ही एफआईआर में नामजद आठ में से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. रिश्तेदार के घर में छिपे हुए थे दोनों आरोपी कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने कहा कि आरोपी संजय डे (26) और अविजित डे (25) नारकेलडांगा…

Read More

पिछले 50 दिनों से भी ज्यादा वक्त से गायब स्वीटी पटेल की गुमशुदगी की सच्चाई आख़िरकार आज अहमदाबाद क्राइम ब्रान्च की जांच में सामने आ गई. पुलिस ने जांच में गुमराह करने वाले और स्वीटी पटेल के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर अजय देसाई को गिरफ्तार किया है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के मुताबिक, स्वीटी पटेल और अजय पटेल के बीच अजय देसाई की शादी को लेकर काफी झगड़े होते थे, जिस वजह से अजय देसाई ने स्वीटी पटेल की हत्या की प्लानिंग बनायी. अजय ने स्वीटी का उसके घर में गला दबाकर हत्या कर दी. स्वीटी और…

Read More