Author: shivam kumar

कश्मीर घाटी में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा बुधवार को पूरे जोश व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कश्मीर घाटी में बुधवार सुबह से ही बारिश के बावजूद लोगों द्वारा हजारों भेड़-बकरियों के अलावा अन्य जानवरों की बलि दी गई। लोग बलि के जानवरों का मांस पड़ोसियों, दोस्तों और रिश्तेदारों व गरीबों में बांटते देखे गए। श्रीनगर में लोगों ने हजरत इब्राहिम की बलिदान की भावना का सम्मान करने के लिए अपने घरों और अन्य स्थानों पर जानवरों का वध किया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया। हाल ही में विशेषज्ञों ने…

Read More

बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो पंचायत में मंगलवार शाम को मनरेगा के तहत बने डोभा में दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गयी। चांदो निवासी राजकुमार नायक का पांच वर्षीय पुत्र जिगर कुमार नायक तथा सात वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी खेलने के लिए डोभा की ओर गए थे। शाम होने तक जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान घर के पीछे बने डोभा के समीप बच्चों के चप्पल दिखने पर लोगों ने डोभा के अंदर जाकर खोजा। खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव मिले। बच्चों के शव…

Read More

हिंदू धर्म में सावन मास का ख़ास महत्व है. सावन का महीना विशेष रूप से भगवान शंकर को समर्पित होता है. इस माह का भगवान शिव के भक्तों को बहुत दिनों से इंतजार रहता है. धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से वे अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनवांछित वरदान देते है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन का महीना 5वां महीना है. यह आषाढ़ मास की पूर्णिमा के तुरंत बाद से शुरू होता है. साल 2021 में आषाढ़ की पूर्णिमा 24 जुलाई को होगी उसके बाद 25 जुलाई…

Read More

नई दिल्‍ली। देशवासियों के लिए एक अच्‍छी खबर है। केंद्र सरकार ने बताया कि 608.99 अरब डॉलर के साथ भारत विश्‍व का 5वां सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बन गया है। 25 जून, 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक भारत चीन, जापान, स्विट्जरलैंड और रूस के बाद दुनिया का पांचवों सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बन गया है। सरकार ने यह भी बताया कि चालू खाते के घाटे की मात्रा शुद्ध पूंजी प्रवाह मात्रा से अधिक है। वित्‍त वर्ष 2020-21 में भारत के भुगतान संतुलन की दृष्टि से चालू खाते और पूंजी खाते दोनों में सरप्‍लस दर्ज…

Read More

राज कुंद्रा की टीम शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज या टीवी सीरियल में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को ऑडिशन के लिए बुलाती थी। इस काम से ये लोग लाखों करोड़ों रुपये कमाते थे। इस धंधे में शामिल पोर्न प्रोडक्शन हाउस और कंपनियां भी लाखों की कमाई करती थीं। इन फिल्मों की शूटिंग मड आइलैंड पर स्थित एक बंगले पर की जाती थी। एक्टर्स को मॉडल्स को यहां बहला फुसला कर लाया जाता था। आखिरी मिनट में पूरी स्क्रिप्ट बदल दी जाती थी। अगर कोई बाद में फिल्म करने से मना करता था तो बंगले के किराए को लेकर उन्हें ब्लैकमेल…

Read More

लद्दाख और लेह में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। फिलहाल अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते की लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकाल आए। इससे पूर्व जून महीने से अब तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में छह बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

Read More

बकरीद के अवसर पर इक्विटी, करेंसी और डेरिवेटिव बाजार बुधवार, 21 जुलाई को बंद रहेंगे। दरअसल दलाल स्ट्रीट और देशभर में बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसलिए शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार नहीं होगा।हालांकि, कमोडिटी बाजार मॉर्निंग सेशन में बंद रहेगा, लेकिन इवनिंग सेशन में कमोडिटी मार्केट में कामकाज होगा। लेकिन, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ट्रेडिंग के लिए 22 जुलाई गुरुवार को खुलेंगे।उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और सेंसेक्स 355 अंक लुढ़क गया। बीएसई का सेंसेक्स 354.89 अंक यानी 0.68…

Read More

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार चौथे दिन दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये…

Read More

अनंतनाग जिले के कोकागुंड वेरीनाग इलाके में मंगलवार देर रात को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी को गोली मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। सज्जाद अहमद के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी को गोली मार दी। इस हमले में दोनों घायल हो गए। वहीं आतंकी हमला करने के बाद मौके से भाग निकले। घायलों की पहचान नाहिदा (38) और बेटी मधिया (16) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस का जवान सज्जाद…

Read More

स्वतंत्रता दिवस जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे सूबे में आतंकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह जम्मू जिले के सतवारी इलाके में दो बार ड्रोन मंडराता देखा गया। सुरक्षाबलों ने ड्रोन को तलाशने के लिए क्षेत्र में अभियान चलाया है। इस संबंध में फिलहाल पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे पहली बार ड्रोन सिविल एयरपोर्ट के पास उड़ता देखा गया। ड्रोन दिखते ही सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन वहां से वापस चला गया। इसके तकरीबन…

Read More

पेगासस जासूसी मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रामक हो गई है और केन्द्र सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसी क्रम में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए पेगासस मामले में सीधा जवाब मांगा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उसने इजराइली कंपनी से जासूसी के कार्य में उपयोग होने वाला ‘पेगासस’ का लायसेंस खरीदा है या नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना…

Read More