Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स संदेश में कहा कि सावरकर का साहस, संयम और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव सदैव देशवासियों का पथप्रदर्शन करता रहेगा। उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक उद्धृत करते हुए कहा कि “धीराः शोकं तरिष्यन्ति लभन्ते सिद्धिमुत्तमाम्। धीरैः सम्प्राप्यते लक्ष्मीर्धैर्यं सर्वत्र साधनम्॥” (अर्थ) धैर्यवान व्यक्ति शोक…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज फिलहाल गिरावट का रुख बना हुआ है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। टेक शेयरों में आई तेजी के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा, जिससे वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (21) की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही सोरेन परिवार सहित समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने कुछ मित्रों के साथ पर्यटन के उद्देश्य से कुल्लू-मनाली गए थे। क्षेत्र में इन दिनों बर्फबारी हो रही है और पर्यटकों की काफी भीड़ है। बताया जाता है कि वीर अपने दोस्तों के साथ बर्फ में खेलने और हिम क्रीड़ा का आनंद लेने गए थे। इस…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है इससे बढ़ती हुई गर्मी रुक गई है। मौसम विभाग से बुधवार काे मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना व्यक्ति नहीं की गयी है। यही वजह है कि बुधवार को रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और धूप में तल्खी महसूस की गई। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य भर में तापमान में 2 डिग्री के गिरावट…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को एक संस्कृत सुभाषित साझा कर ज्ञान की मूलभूत जड़ों तथा दैनिक अनुशासन की रक्षा के निर्णायक महत्व पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर सुभाषित साझा किया- विप्रो वृक्षस्तस्य मूलं च सन्ध्या वेदाः शाखा धर्मकर्माणि पत्रम्। तस्मान्मूलं यत्नतो रक्षणीयं छिन्ने मूले नैव शाखा न पत्रम्॥ इस सुभाषित का अर्थ है कि एक बुद्धिमान व्यक्ति वृक्ष के समान होता है। उस ज्ञान स्वरूपी वृक्ष की जड़ दैनिक उपासना है। वेद उसकी शाखाएं हैं और सत्कर्म उसके पत्ते हैं। अतः जड़ की सावधानीपूर्वक रक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि यदि जड़ नष्ट हो…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सप्लाई चेन और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के पहले ही दिन बड़े निवेश संवाद की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री ने शीगेकी तानाबे, सीनियर मैनेजिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एवं एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर (सेल्स मैनेजमेंट डिवीजन/डोमेस्टिक बिजनेस प्रभारी), कोनोइके ट्रांसपोर्ट को. लिमिटेड के साथ विस्तृत बैठक की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग, मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग में निवेश की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस संबंध में बुधवार को यहां जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट…

Read More

सारण। छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बिचला तेलपा स्थित चांदनी चौक के समीप उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब उत्पाद विभाग की एक बंद पड़ी देसी शराब पैकेजिंग फैक्ट्री के परिसर में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही आसमान में देखा जा सकता था। इस घटना के बाद आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री परिसर…

Read More

रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु जंगल में क्रैश हो गई। इस विमान में सात लोग सवार थे। सभी सात लोगों की मौत हो गई। एयर एबुलेंस ने शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और 7:34 बजे कोलकाता एटीसी से संपर्क टूट गया। रात 8:05 बजे रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को सक्रिय किया गया।। हादसे में विमान में सवार दो पायलट (कैप्टन विवेक, कैप्टन सबराजदीप), मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 27 फरवरी तक देश के तीन राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वो स्वास्थ्य, आध्यात्मिक और सैन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति आज मुंबई स्थित लोकभवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग अ हेल्दीयर भारत’ का उद्घाटन करेंगी। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देना है। 25 फरवरी को राष्ट्रपति बुलढाणा जिले के शेगांव में आयोजित ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके…

Read More

रांची। श्री राणी सती मंदिर कमेटी की ओर से एक मार्च को भव्य ‘होली रंगोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक श्री राणी सती मंदिर परिसर रातू रोड में होगा। इस अवसर पर भजन गायिका पायल अग्रवाल भक्तिमयी भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी। समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

Read More

रांची। झारखंड नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।। झारखंड के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। मतदान शाम 5:00 तक चलेगा। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि राज्य के 4307 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। इसमें 2134 संवेदनशील केंद्र और 896 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। अभी तक कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 22 11 781 और महिला मतदाताओं की संख्या 2131370 है। थर्ड जेंडर 144 मतदाता हैं। मेयर और अध्यक्ष पद के…

Read More