Author: shivam kumar

रांची। रांची नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड संख्या 1 में हुए कड़े मुकाबले में नकुल तिर्की ने शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना के दिन से ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मजबूत बढ़त बनाए रखी और अंतिम परिणाम तक बढ़त कायम रखते हुए विजयी घोषित हुए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नकुल तिर्की को कुल 2561 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वर्षा गाड़ी को 1415 वोट मिले, जबकि राजेश मुंडा को 1287 और रवि मुंडा को 251 मतों से संतोष करना पड़ा। शुरुआती राउंड से मिली बढ़त ने नकुल तिर्की की राह आसान कर दी और अंत तक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। कुछ संस्थाएं केवल भवन नहीं होतीं, वे स्वयं के साथ-साथ मानव जीवन को भी तराशती हैं। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण की नींव रखी जा रही है, जो आने वाले समय में सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कदमा स्थित मरीन ड्राइव परिसर में आयोजित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस पहल को सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समन्वय का जीवंत केंद्र बताते हुए इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।…

Read More

जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में कदमा, जमशेदपुर में ‘श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एवं कल्चरल चैरिटेबल सेंटर’ के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संतोष कुमार गंगवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर केवल उद्योगों का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, श्रम, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस नगर की पहचान विश्वविख्यात औद्योगिक समूह टाटा समूह तथा विशेष रूप से टाटा स्टील से जुड़ी है। जमशेदजी टाटा का स्वप्न केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित नहीं था, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की व्यापक सोच…

Read More

अररिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में घुसपैठ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। ऐसे में घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में बने अवैध निर्माणों को चिह्नित कर ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि…

Read More

पटना। पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर पूरे कैंपस में सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर का माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग गया है। आज यानी मतदान से ठीक पहले प्रचार अभियान का अंतिम दिन है, ऐसे में सभी छात्र संगठनों और उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अब तक चले सघन प्रचार अभियान के दौरान कैंपस में जगह-जगह पोस्टर, बैनर और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। उम्मीदवार व्यक्तिगत संपर्क साधने और अपने विस्तृत घोषणापत्रों के माध्यम से छात्रों…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग का प्रस्तावित दौरा फिलहाल टाल दिया गया है। उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में आयोग का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल एक मार्च को राज्य पहुंचने वाला था, लेकिन राज्य सरकार के अनुरोध पर इसे स्थगित कर दिया गया। आयोग की ओर से दो मार्च को राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों तथा विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना थी। प्रतिनिधिमंडल में आयोग…

Read More

आसनसोल: रानीगंज थाना क्षेत्र के कुमार गंज स्थित चिनकुटी मोड़ इलाके में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया जब कूड़े के ढेर से सैकड़ों नए और पुराने वोटर कार्ड बरामद हुए। स्थानीय लोगों की नजर जब इन पहचान पत्रों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी वोटर कार्डों को जब्त कर थाने ले गई। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी संख्या में वोटर कार्ड वहां कैसे पहुंचे और इन्हें किसने फेंका। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि वोटर…

Read More

कोलकाता: हावड़ा के पिलखाना इलाके में प्रॉपर्टी कारोबारी मोहम्मद शफिक खान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने गुरुवार तड़के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद बिलाल (36) उर्फ रिंकू, मोहम्मद वकील (32) उर्फ मुन्ना और दिलदार हुसैन (32) के रूप में हुई है। बिलाल का घर जोरासांको थाना क्षेत्र के केलाबागान इलाके में है, जबकि अन्य दो आरोपित बउबाजार इलाके के निवासी हैं। कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा सिटी पुलिस, खुफिया विभाग…

Read More

नई दिल्ली। उद्योगपति एवं रिलायंस समूह के चेयरमैन 66 वर्षीय अनिल अंबानी कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के समक्ष पेश हुए। अनिल अंबानी सुबह करीब साढ़े 10 बजे मध्य दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। इडी ने उन्हें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत एक जांच के सिलसिले में नई दिल्ली स्थित अपने हेडक्वार्टर में आज पेश होने के लिए बुलाया था। इससे पहले उनसे अगस्त, 2025 में पूछताछ की गई थी। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि अनिल अंबानी का…

Read More

– यामानाशी प्रांत में यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो में मुख्यमंत्री योगी ने दिया निवेश का आमंत्रण लखनऊ। जापान दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। उप्र सरकार ने जापान के यामानाशी प्रांत के साथ ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक को लेकर ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भारतीय छात्रों को जापान में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री याेगी ने यामानाशी में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो में प्रदेश की नई विकास नीति और निवेश संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के सामने प्रमुखता से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने शासन…

Read More

साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 26 फरवरी को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया। उनकी शादी दो अलग-अलग परंपराओं के तहत आयोजित की जा रही है। पहली रस्म पूरी होने के साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया है, जबकि शाम को परिवार की मौजूदगी में कोडवा परंपराओं के अनुसार दूसरी रस्म निभाई जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शाही शादी को खास बनाने के लिए ‘आदिम’ थीम को अपनाया गया है, जिसमें पारंपरिक और प्राचीन भारतीय रीति-रिवाजों…

Read More