Author: shivam kumar

सीवान। महिला एवं बाल विकास निगम, सीवान के तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, बसंतपुर टाइप–1 एवं टाइप–4 में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही ‘गुड टच–बैड टच’, पोक्सो अधिनियम, तथा आपात एवं विकट परिस्थितियों में उपयोग किए जाने वाले टॉल फ्री नंबर महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से बताया गया।…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार को विधायक रामचंद्र सिंह ने लातेहार जिला में बिजली व्यवस्था को सुधार करने का मामला सदन में उठाया। साथ ही विधायक ने कहा कि संवेदक के जरिए गड़बड़ी की जा रही है। विधायक के इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि कहां गड़बड़ी हो रही है, इस बारे में सदस्य सदन को बताएं। इस पर रामचंद्र सिंह ने मनिका बरवाडीह प्रखंडों का जिक्र किया। इसपर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र महतो ने कहा कि सदस्य जहां गड़बड़ी हो रही है, वो लिखित रूप में दें। विभाग उसपर त्वरित कार्रवाई करेगा। विधायक…

Read More

नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) के लिए डाले गए वोटों की गणना अब 7 मार्च से होगी। पहले मतगणना शुक्रवार से शुरु होनी थी। निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत जस्टिस तलवंत सिंह ने आज इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 221 उम्मीदवारों की वजह से बैलट पेपर का साइज काफी बड़ा है। इस वजह से पहले से आवंटित स्थान पर मतगणना करवाने में काफी मुश्किल होगी। पहले उच्च न्यायालय के एक्सटेंशन ब्लॉक में मतगणना का स्थान तय किया गया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय…

Read More

गंगटोक। सिक्किम में गुरुवार सुबह भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र पश्चिम सिक्किम के गेजिंग में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, गुरुवार सुबह 11:34 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र पश्चिम सिक्किम के गेजिंग जिले में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई। समाचार लिखे जाने तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके सिक्किम राज्य के साथ-साथ उत्तर बंगाल और…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हवाए मार्ग के जरिए रांची पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब हेलीकॉप्टर के माध्यम से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान सीएम और राज्यपाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम और राज्यपाल भी साथ में रवाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी राष्ट्रपति के साथ जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल के सभी इंतजाम एयरपोर्ट पर कड़े…

Read More

मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह ने सत्र में उठाया मुद्दा, NCC कंपनी की जांच, कार्रवाई व ब्लैकलिस्ट करने की मांग…. बरवाडीह। सड़क किनारे बिजली के पोल गाड़े जाने को लेकर क्षेत्र में चल रहा विवाद का खबर प्रमुखता से आज़ाद सिपाही अखबार में सोमवार को छपी थी।जिसके बाद गुरुवार को अब राज्य विधानसभा तक पहुंच गया है। मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए एनसीसी (NCC) कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा…

Read More

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एएन कॉलेज के समीप लाइटर लोड कंटेनर और गिट्टी लोड हाइवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं। इस हादसे में हाइवा के खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल चालक की पहचान बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलास पहाड़ी निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार यादव के रूप…

Read More

नई दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और नई साझेदारियों की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से कार्नी की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार कार्नी पहले मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिनों में यहां वे अलग-अलग व्यावसायिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा भारत-कनाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) उद्योग वित्तीय विशेषज्ञ नवाचारों शिक्षकों के साथ-साथ भारत में मौजूद कनाडाई पेंशन फंड के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी 01 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे। 02 मार्च को दोनों…

Read More

गिरिडीह। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार दी, जिसमे मजदूर घायल हो गया । मजदूर को बिरनी पीएचसी में इलाज के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। गिरिडीह सदर अस्पताल में भी प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद उसे गंभीर अवस्था में धनबाद रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों के अनुसार, गोली उसके कमर में लगी है और फंसी हुई है ।घटना बुधवार रात की है। घायल मजदूर का नाम नंद किशोर माली बताया गया है। घटना की सूचना मिलते हीं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से पहले 10 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में बुधवार देर रात गैंगखोली इलाके में एक युवक की भुजाली से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान शीतला मंदिर वार्ड संख्या 7 निवासी राज तांती के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार राज तांती गैंगखोली क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ मिलकर अवैध धंधा करता था। बताया जा रहा है कि उसने एक युवक से कुछ पैसे उधार लिए थे। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उधार की रकम वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी…

Read More