देशभर में कोरोना को देखते हुए बकरीद पर राज्यों ने अलग-अलग गाइडलाइन जारी की है. कहीं राज्यों में 50 लोगों की लिमिट की गई है. वहीं कई राज्यों ने मस्जिद में लोगों की जाने की अनुमति नहीं दी केरल, महाराष्ट्र और यूपी समेत कई राज्य सरकारों ने ईद-उल अजहा के आयोजन पर दिशा-निर्देश जारी किया है.आपको बताते हैं किस राज्य में क्या है सरकार की गाइडलाइनंस. केरल में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील केरल सरकार ने बकरीद पर 18 से 20 जुलाई तक कोविड -19 लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दी है. कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलरी बेचने वाली दुकानों के खुले रहने…
Author: shivam kumar
झारखंड कोरोना से मुक्ति की ओर है। पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी जिले में इस महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बुधवार सुबह तक कोरोना से 49 लोग स्वस्थ हुए। इसके विपरीत इन 24 घंटों में केवल 33 नए केस मिले हैं। स्वास्थ विभाग के अनुसार बोकारो से आठ, सिमडेगा से पांच और लातेहार से तीन नए मरीजों की पहचान हुई है। रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ), हजारीबाग और सरायकेला में से प्रत्येक में दो नए मरीज मिले हैं। इसी…
पश्चिम बंगाल में हर साल मनाये जाने वाले शहीद दिवस के लिए आज फिर से मंच तैयार है। तैयारियों से लगता है कि तृणमूल अध्यक्ष और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मंच का न सिर्फ राजनीतिक उपयोग करने जा रही हैं, बल्कि इसे इस कार्य के लिए राष्ट्रीय अवसर बनाया जा रहा है। पहली बार मुख्यमंत्री के भाषण का हिन्दी, अंग्रेजी और गुजराती सहित विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया जायेगा। पश्चिम बंगाल के बाहर कई राज्यों में ममता के भाषण को बड़े परदों के जरिए लोगोॆ के बीच ले जाने की तैयारी है। 1993 में कोलकाता में युवा कांग्रेस…
यात्रियों की सुविधा तथा मांगों को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अगले आदेश तक परिचालित करने का निर्णय लिया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। 1. ट्रेन संख्या 04319/04320 इंदौर-बरेली स्पेशल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) : ट्रेन संख्या 04319 इंदौर-बरेली विशेष एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को इंदौर से 16.47 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.20 बजे बरेली पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 जुलाई, 2021 से अगली सूचना तक…
मेघालय के तुरा जिला में बुधवार सुबह 02 बजकर 10 मिनट 49 सेकेंड पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जिस समय भूकंप का झटका महसूस हुआ लोग गहरी नींद में सो रहे थे, जिसकी वजह से अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चला।सिस्मोलॉजी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र मेघालय के तुला जिला 42 किमी दूर उत्तर उत्तर पूर्व में जमीन में 10 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपी सेंटर 25.88 उत्तरी अक्षांश तथा 90.34 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।…
देश में एकबार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 42 हजार 015 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3998 लोगों की मौत हो गई। इसमें महाराष्ट्र से 3504 मौत दर्ज की गई है। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 36 हजार 977 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 30 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत रही है। शनिवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर मंगलवार की शाम को एक सर्वदलीय बैठक की. कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और शिरोमणि अकाली दल सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया. हालांकि, इस बैठक में शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेक्यूलर), तेलंगाना राष्ट्र समिति, तमकल मनीला कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी सहित कुछ अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया. दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने भी बैठक…
असम की एक महिला डॉक्टर को एक ही समय पर कोरोना वायरस के दो अलग-अलग स्वरूप से संक्रमित पाया गया है जोकि देश में इस तरह का पहला मामला हो सकता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी बोरकाकोटी ने यहां यह जानकारी दी। कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद डॉक्टर वायरस के अल्फा और डेल्टा दोनों स्वरूपों से संक्रमित पायी गईं। आरएमआरसी की प्रयोगशाला में मई में मरीज में दोहरे संक्रमण का पता चला था। डॉ बोरकाकोटी ने कहा कि दोहरे संक्रमण के कुछ मामले ब्रिटेन, ब्राजील…
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा की कंपनी लंदन स्थित कंपनी के लिए भारत में अश्लील सामग्री का निर्माण कर रही थी। ब्रिटिश कंपनी उनके करीबी रिश्तेदार की है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस की अपराध शाखा ने मामले में सोमवार की रात को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उनका संबंध अश्लील सामग्री बनाने और कुछ ऐप के जरिये प्रसारित करने से है। कुंद्रा को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया…
मुंबई नगर निगम की ओर से शहर में वरिष्ठ नागरिकों का घर-घर जाकर 01 अगस्त से कोरोना वायरस रोधी टीका लगाया जायेगा। राज्य के महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोणी ने मंगलवार को उच्च न्यायालय में यह जानकारी दी है। इस पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता व न्यायाधीश गिरीश कुलकर्णी ने मामले की सुनवाई 06 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी। राज्य में वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग लोगों को उनके घर पर जाकर कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाने के लिए वकील धृति कापडिय़ा व कुणाल तिवारी ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। इस मामले की सुनवाई…
अंतरिक्ष की इस यात्रा में जेफ बेजोस उनके भाई मार्क, नीदरलैंड के 18 वर्षीय ओलिवर डेमन, विमानन क्षेत्र से जुड़ी 82 साल की उम्रदराज महिला वेली फंक शामिल हुए. कैसा है न्यू शेपर्ड रॉकेट पांच मंजिल ऊंचा न्यू शेपर्ड रॉकेट को इस तरह तैयार किया गया है कि वह छह लोगों के साथ अंतरिक्ष की उड़ान भर सके. यह रॉकेट यात्रियों को लगभग 340,000 फीट की उंचाई तक ले जाने में सक्षम है. जो लोग इसमें जाना चाहते हैं वे कुछ मिनटों के लिए माइक्रोग्रैविटी में भारहीनता का अनुभव कर सकेंगे. इसमें बैठे लोग अत्यधिक ऊंचाई…
