-यूपीसीडा की जमीन पर बना उत्तर भारत और यूपी का पहला जीआरपीएफ पैक हाउस -प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मथुरा में बनाया जीआरपीएफ पैक हाउस -यूपी के अलावा दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के फल-सब्जी कारोबारियों को होगा लाभ लखनऊ, 20 जुलाई (हि.स.)। मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और भारत की प्राचीन नगरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इन्वेस्टर फ्रेंडली नीतियों के चलते अब मथुरा में उत्तर भारत और उत्तर प्रदेश का पहला गामा विकिरण प्रसंस्करण (जीआरपीएफ) सुविधा युक्त पैक हाउस और कोल्ड स्टोरेज बनाया गया है। इस जीआरपीएफ पैक हाउस के जरिए अब अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील और…
Author: shivam kumar
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। कंगना रनौत ने अपने इस पोस्ट में देश के राजाओं के पास प्रजा पर नजर रखने के अधिकारों के बारे में बात की है। खास बात यह है कि कंगना ने यह पोस्ट तब साझा किया है जब देश में कई पत्रकारों, राजनेताओं और अन्य लोगों की जासूसी की खबरें हर तरफ से आ रही हैं। हालांकि कंगना ने अपनी इस पोस्ट में ये साफ किया है कि वो पेगासस लीक के बारे में बात नहीं कर रही थी। दरअसल कंगना…
दुबई : भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज एक बार फिर वन-डे बल्लेबाजों की ICC रैंकिंग में नंबर-1 बन गई हैं। मिताली ने एक स्थान का सुधार किया है। उनके 762 अंक हैं। पिछले सप्ताह नंबर-1 पर काबिज हुईं वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर पाकिस्तान के खिलाफ कमजोर प्रदर्शन के कारण 5वें नंबर पर फिसल गई हैं। उनके 736 अंक हैं। साउथ अफ्रीका की लिजेल ली दूसरे स्थान पर हैं। उनके 758 अंक हैं यानी मिताली से सिर्फ 4 कम। ऑस्ट्रेलिया की एलिसे हीली 756 अंकों के साथ तीसरे और इंग्लैंड की टैमी ब्यूमाउंट 754 अंकों के साथ चौथे स्थान…
NEW DELHI: माली के अंतरिम राष्ट्रपति असिमी गोइता पर मंगलवार को हमलावरों ने चाकू से हमला किया गया. राजधानी बमाको की एक बड़ी मस्जिद में नमाज के दौरान एक पत्रकार ने देखा कि दो हथियारबंद लोगों में से एक ने चाकू से राष्ट्रपति असिमी गोइता पर हमला कर दिया. राष्ट्रपति पर यह हमला इस्लामिक त्योहार ईद अल-अदहा के दौरान किया गया है. पत्रकार के मुतिबक, राष्ट्रपति गोइता को घटनास्थल से ले जाया गया है.
रांची : अमन साहू गिरोह का शाहरुख अंसारी गिरफ्तार हुआ है. रांची और लातेहार पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडिया गांव से जमानत पर छूटे राजा अंसारी के घर से गिरफ्तार किया है. शाहरुख अंसारी चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, पलामू, लातेहार और रांची जिले में कारोबारियों से लेवी के लिए गोलीबारी कर दहशत फैलाने का काम करता था. इसी दौरान पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहरुख अंसारी गिरफ्तार कर लिया है पुलिस उसे पूछताछ कर रही है.लेवी के लिए रांची में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैक्सीनेशन को लेकर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम का सामना करने के लिए अपनी पार्टी के सांसदों का आह्वान किया।उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा कि इस बारे में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों से कहा कि वह विपक्ष की ओर से निरंतर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘कोमा’ में है और वह भाजपा की सरकार की वैक्सीनेशन को लेकर हासिल की गई उपलब्धि को पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस…
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी है। जम्मू संभाग में सोमवार से बीच-बीच में और मंगलवार तड़के से लगातार हो रही बारिश के कारण राजौरी जिले में सेना की सिग्नल रेजिमेंट की चारदीवारी गिर गई। दीवार के नीचे दबने नगर परिषद के एक कर्मचारी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान धनी राम के रूप में हुई है। काम के दौरान दीवार गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धनी राम के शव को मलबे से निकाल लिया गया और विभिन्न आधिकारिक औपचारिकताओं को पूरा करने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) के सांसदों से कहा कि वे सरकार के काम के बारे में सच्चाई और तथ्य लोगों के सामने रखें ताकि विपक्ष के झूठ संचार या सच्चाई की कमी से पैदा हुए खालीपन को न भरें. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों से आग्रह किया कि वे विपक्ष, खासकर कांग्रेस द्वारा प्रचारित झूठ को हराने के लिए लोगों को सच बताते रहें. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के अधिकार की भावना पर चिंता व्यक्त की जो उन्हें विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाने से…
असम की एक महिला चिकित्सक के शरीर में कोरोना संक्रमण के दो वेरिएंट मिले हैं। संभवतः देश में एक रोगी के शरीर में कोरोना के दो वेरिएंट मिलने की यह पहली घटना है। जानकारी के अनुसार एक महिला चिकित्सक के शरीर में कोरोना संक्रमण के दो प्रकार (वेरिएंट) मिले हैं। देश में यह अपने तरह का पहला मामला बताया जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि महिला चिकित्सक ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले लिया है। महिला चिकित्सक की जांच में यह बात सामने आई है कि उनके शरीर में कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों प्रकार…
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी जिस वक्त ईद की नमाज अदा कर रहे थे, ठीक उसी समय राजधानी काबुल में मंगलवार को तीन रॉकेट दागकर हमला किया गया। हालांकि अभी तक किसी भा संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मिरवैस स्तनिजई ने बताया कि तीनों रॉकेट अलग-अलग हिस्सों में दागे गए। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि पिकअप ट्रक से तीन रॉकेट दागे गए हैं। इस हमले के बाद भी ईद की नमाज अदा की गई। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में राष्ट्र को भी संबोधित किया।…
भारतीय महिला फुटबॉल टीम की फॉरवर्ड बाला देवी को एआईएफएफ महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 चुना गया है,जबकि युवा मनीषा ने एआईएफएफ महिला इमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 का पुरस्कार जीता है। सम्मान प्राप्त करने पर, 31 वर्षीय बाला ने एआईएफएफ की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, “मैं यह पुरस्कार जीतकर बहुत खुश हूं। एआईएफएफ और सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने कोचों को भी धन्यवाद देना चाहती हूं – रेंजर्स में मेरे क्लब में, और राष्ट्रीय टीम में, और उन सभी कोचों को भी जिनके नेतृत्व में मैंने अतीत में खेला है। मेरे…
