संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन पेगासस मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं. मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा. कल सदन में पीएम मोदी की ओर से लोकसभा में मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों का परिचय कराने के दौरान विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया था, जिसकी वजह से कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था. ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर कई विपक्षी नेताओं ने नोटिस जारी कर दिया है. संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा था और आखिरकार मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया. विपक्षी दलों…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 30 हजार 093 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 374 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से बहुत अधिक 45 हजार, 254 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। पिछले 29 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर तीन प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.68 प्रतिशत रही है। मंगलवार की सुबह केन्द्रीय…
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जम्मू संभाग में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक में पुलिस व अन्य सभी सुरक्षा एजेंसियों को स्वतंत्रता दिवस के आसपास आतंकियों द्वारा ड्रोन हमले की चेतावनी को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिए। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों पर पुलिस पोस्ट और नाकों को मजबूत करने के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के सभी प्रयासों को विफल करने के लिए सीमांत क्षेत्रों पर तैनात जवानों को 24 घंटे सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश…
झारखंड में कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। हालांकि पिछले 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों के मुकाबले नए मरीजों की संख्या अधिक पायी गयी है। इस दौरान मंगलवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 53 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत 64 नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 22 मरीज गोड्डा जिले में मिले हैं। बोकारो जिले में दो मरीजों की मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गोड्डा में 22 के अतिरिक्त बोकारो से 10,रामगढ़ से सात और रांची से छह नए मरीजों की पहचान हुई है।पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ), साहेबगंज और हजारीबाग में हर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अश्लील कंटेंट (Pornography) बनाने और उसे ऐप के माध्यम से दिखाने आरोप है। इसकी पुष्टि मुंबई के पुलिस कमिश्नर (Hemant Nagrale) ने की है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि क्राइम ब्रांच ने इस मामले में फरवरी 2021 में मामला दर्ज किया था। पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं जिसमें राजकुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता (key conspirator) के रुप में देखा जा रहा है। 19 जुलाई को उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी का रुख कायम है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इन महानगरों में डीजल क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर…
ज्यादा बार ऑयलिंग करने से भी बचें सिर पर तेल मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही हेयर फॉल की समस्या दूर होकर बाल लंबे, घने, मुलायम व शाइनी नजर आते हैं। इसके साथ ही तनाव कम होकर रिलैक्स महसूस होता है। मगर ज्यादा तेल मसाज करने से स्कैल्प ऑयली रहने लगता है। इसलिए गर्मियों में सिर पर कम तेल लगाएं। इसके लिए 15 दिन में 1 बार बालों की तेल मसाज करें। बार-बार कंघी ना करें बार-बार कंघी करने से स्कैल्प पर मौजूद तेल पूरे सिर व बालों में फैलने लगता है। ऐसे में खासतौर पर…
बडगाम जिले से सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक स्थानीय आतंकी और उसके चार आतंकी सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार करके लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर बडगाम इलाके से एक स्थानीय आतंकवादी को चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार करके आतंकी संगठन लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आतंकी व उसके सहयोगियों के पास से हथियार और गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बडगाम पुलिस ने सेना की 53 आरआर और सीआरपीएफ की 43 बटालियन के साथ…
बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक झरने के बीच स्थित माता खीर भवानी मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। बॉलीवुड अभिनेत्री यहां पर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंची थीं। श्रीनगर शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित माता खीर भवानी मंदिर में तथा इसके आसपास इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गांदरबल जिले के तुल्लामुल्ला गांव में माता खीर भवानी मंदिर कश्मीरी पंडितों का सबसे पवित्र मंदिर है। देश के विभिन्न हिस्सों में बसे कश्मीरी पंडित हर साल 26 मई को आयोजित होने वाले वार्षिक…
नैनीताल में अपने प्रोडक्शन ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ के बैनर तले पहली फिल्म ‘ब्लर’ की शूटिंग करने यूनिट के साथ पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भी सोमवार को नगर में ही रहीं और बारिश का लुल्फ उठाती देखी गईं। उन्होंने बारिश के घीमी पड़ने के दौरान होटल के लॉन में हरी घास के ऊपर लांग बूट पहनकर सैर की और यह चित्र सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा, ‘यहां निश्चित तौर पर शांति है।’ अब देखने वाली बात होगी कि नगर में पहली फिल्माई गई फिल्म मधुमती की तरह बरसात के मौसम में फिल्माई जा रही ‘ब्लर’ में नैनीताल और पहाड़ों…
बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में विदेश से भारत वापस लौटी हैं। एयरपोर्ट पर उनके पिता व अभिनेता अनिल कपूर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे, जिन्हे देखकर वह भावुक हो गई थीं। वहीं अब सोनम कपूर को यहां अपने पति आनंद आहूजा की भी याद सताने लगी है और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा करते हुए अपना प्यार जाहिर किया है। सोनम कपूर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनके फैंस के अलावा उनके पति ने भी सोनम के इस…
