Author: shivam kumar

अपनी असाधारण अभिनय प्रतिभा की बदौलत इंडस्ट्री में खास मकाम हासिल करने वाले दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई, 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुआ था। नसीरुद्दीन शाह की स्कूली पढ़ाई सेंट ऐंसेल्म अजमेर और सेंट जॉजेफ कॉलेज, नैनीताल से हुई थी। उन्होंने कला में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक किया और इसके बाद वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली भी गए। यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद नसीरुद्दीन अभिनय करने का सपना लिए मुंबई आ गए। यहां उन्हें महज 18 साल की उम्र में राज कपूर और हेमा मालिनी की फिल्म ‘सपनों के…

Read More

फिल्म अभिनेत्री एशा देओल लम्बे समय बाद फिल्म ‘एक दुआ’ से पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि एशा इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही है। फिल्म का पहला पोस्टर और ट्रेलर सोमवार को जारी हो गया है। एशा देओल ने फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को एशा ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा-‘हमारी फिल्म एक दुआ का प्रीमियर 26 जुलाई 2021 को वूट सेलेक्ट पर होगा। देखिए और हमें अपना प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद दीजिए।’ फिल्म में एशा एक मुस्लिम महिला के किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक…

Read More

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फोन पेगासस फोन टैपिंग मामले को लेकर सोमवार को लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग से जासूसी के आरोप गलत हैं। लीक डेटा का जासूसी से कोई लेना देना नहीं है। फोन टैपिंग को लेकर सरकार के नियम बेहद सख्त हैं। वैष्णव ने कहा कि डाटा का जासूसी से कोई संबंध नहीं है। डेटा से ये साबित नहीं होता कि सर्विलांस किया गया है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि जब हम पेगासस प्रोजेक्ट संबंधी मीडिया रिपोर्ट को तर्क की कसौटी पर परखते हैं तो इसमें कोई आधार नहीं पाते…

Read More

तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए पश्चिम बंगाल के एक सांसद को सोमवार को कथित तौर पर ”बांग्लादेशी” बताया और इस बारे में सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की। इस मुद्दे पर हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दो बार के स्थगन के बाद दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रॉय ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद के जिन सहयोगियों की सूची आज सदन के पटल पर रखी है…

Read More

कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट 40-60 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। इस संबंध में नेशनल कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. एनके अरोड़ा टीम ने कोरोना के डेल्टा वेरिेएंट बी.1.617.2 को लेकर नई रिसर्च की है। इस शोध के नतीजे के मुताबिक कोरोना का डेल्टा वेरिएंट बी.1.617.2 अल्फा वेरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। डेल्टा वेरिेएंट से अल्फा के मुकाबले 40 से 60 फीसदी ज्यादा संक्रमण फैलने का खतरा है। वहीं, वैक्सीन को लेकर आईसीएमआर द्वारा किए गए अध्ययनों के अनुसार पता चला है कि वर्तमान में दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं। रिसर्च…

Read More

कारगिल विजय दिवस पर द्रास वार मेमोरियल में सेना के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए सेना की फायर एंड फ्यूरी ने एक मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया है। सोमवार सुबह लद्दाख की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने 15 मोटरसाइकिल सवारों के दल के काराकोरम से द्रास के लिए रवाना किया। जोश से भरे मोटरसाइकिल सवारों के इस दल को रवाना करने के इस कार्यक्रम में कोर कमांडर के साथ सेना के अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सोमवार सुबह लेह से शुरू…

Read More

जिले के खंड फर्रूखनगर के गांव ख्वासपुर में रविवार को भारी बरसात और बिजली गिरने से गिरी तीन मंजिला इमारत के मलबे में से सोमवार को बरसात के बीच दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद तीन लोगों के शव निकाले गए जबकि रात को निकाले गए एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल ने पूरी इमारत का रेस्क्यू का काम पूरा कर लिया है। रविवार को गांव ख्वासपुर में एक वेयर हाउस परिसर में तीन मंजिला इमारत ढह गई थी। जानकारी के मुताबिक इस तीन मंजिला बिल्डिंग में डीलक्स कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों के रहने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें चुने जाने तथा विश्वासमत हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। भारत और नेपाल के बीच अनूठे तथा सदियों पुराने संबंधों का स्मरण करते हुए दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। उन्होंने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी प्रयासों के संदर्भ में सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

Read More

लय कक्षों की कार्यवाही का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया गया। कोरोना संकट के बीच उपजी परिस्थितियों के बीच न्यायिक कार्यवाही के लाइव प्रसारण से न्यायपालिका पर लोगों का विश्वास और बढ़ेगा। दरअसल, न्यायालय कक्ष से कार्यवाही के लाइव प्रसारण का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने एक दिन पहले किया था। इस दौरान जस्टिस रमन्ना ने कहा था कि इन सभी अदालतों के लाइव प्रसारण से न्यायपालिका पर लोगों का विश्वास मजबूत होगा और पारदर्शिता भी बनी रहेगी। सोमवार से गुजरात हाई कोर्ट की न्यायालय कक्ष की कार्यवाही का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया गया। इस…

Read More

बडगाम जिले से सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक स्थानीय आतंकी व उसके चार आतंकी सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार करके लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर बडगाम इलाके से एक स्थानीय आतंकवादी को चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार करके आतंकी संगठन लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकी व उसके सहयोगियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बडगाम पुलिस ने सेना की…

Read More

रांची। पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में पेट्रोल पंप के समक्ष हस्ताक्षर अभियान चलाया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव पेट्रोलियम पदार्थां और आवश्यक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन में खुद सड़क पर उतरे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राजधानी रांची के बरियातु रोड पेट्रोल पंप के समक्ष हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,…

Read More