डेरा गाजी खान: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में सोमवार को एक यात्री बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर मजदूर ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे, और 40 से अधिक घायल हो गए। बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी, जब लाहौर से लगभग 430 किलोमीटर दूर डेरा गाजी खान जिले में ताउनसा बाईपास के पास सिंधु राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर यात्री मजदूर थे जो बुधवार को ईद-उल-अजहा मनाने अपने गृहनगर जा रहे थे। घायलों…
Author: shivam kumar
जातीय समीकरण लेकर चल रही कांग्रेस अब इस समीकरण में मात खाती नजर आ रही है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार और राज्य कांग्रेस की कमान अब राज्य के मालवा क्षेत्र के पटियाला में केंद्रित हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से ही हैं। दोनों सिख परिवारों से और एक ही जाति सिद्धू से हैं। सिद्धू की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर कांग्रेस और राज्य में विभिन्न चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे बड़ी चर्चा कैप्टन और सिद्धू के मध्य टकराव की…
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर नंदूरबार जिले में स्थित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तोरणमाल से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप रविवार देर शाम खड़की घाट पर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण जीप के परखच्चे उड़ गए। इस हादस में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं, चार श्रद्धालु अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक के ग्राम सेमलेट, खेरवानी, चैरवी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले और मध्यप्रदेश के…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के हर हिस्से में फैली बर्बर हिंसा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हाईकोर्ट में जो रिपोर्ट दी है वह दिल दहलाने वाली है। कहीं पता चला है कि 60 साल की महिला का उसके पोते के सामने दुष्कर्म किया गया है तो कहीं पिता के सामने बेटी का उत्पीड़न हुआ है। पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा में हजारों भाजपा सर्मथकों पर जमकर अत्याचार किया गया। कई स्थानों पर आज भी ये लोग अपने घर को छोड़कर दूसरी जगह रह रहे हैं। उनके घरों को तोड़ दिया गया है।…
बॉलीवुड में हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना ने पिछले साल के अंत में अपनी आगामी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की घोषणा की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री रकुलप्रीत आयुष्मान खुराना के अपोजिट लीड रोल में नजर आयेगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई हैऔर इसके साथ ही फिल्म से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक भी मेकर्स ने सोमवार को जारी कर दिया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में आयुष्मान खुराना डॉक्टर के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में ‘स्त्री -रोग-चिकित्सा’ नाम की एक किताब है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के पहले शेड्यूल…
फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर जल्द ही एक बार फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा की है। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में ब्लैक ड्रेस में नेहा का बेबी बम्प साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नेहा ने लिखा-‘ हमें इस तस्वीर का कैप्शन सोचने में 2 दिन लग गए…सबसे बढ़िया जो हम सोच सकते…
भारतीय शेयर बाजार में आज आई जोरदार गिरावट और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई मजबूती के कारण आज शुरुआती कारोबार में ही रुपया डॉलर की तुलना में 20 पैसा कमजोर होकर 74.77 के स्तर पर आ गया। इसके पहले आज सुबह इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया डॉलर की तुलना में 16 पैसा कमजोर होकर 74.73 के स्तर पर खुला था। हालांकि कुछ ही देर में डॉलर की मांग बढ़ने के कारण रुपये पर दबाब बन गया। इसके साथ ही छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में डॉलर में 0.02 फीसदी की मजबूती भी आ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए सोमवार सुबह संसद पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पत्रकारों से कोरोना महामारी, वैक्सीन और संसद सत्र को लेकर बात की। पीएम ने कहा कि टीका बाहु (बांह) में लगाया जाता है, जो इसे लेता है वह ‘बाहुबली’ बन जाता है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग ‘बाहुबली’ बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप भी वैक्सीन लगवा कर बाहुबली बनें। पीएम ने कहा कि सभी माननीय तीखे से तीखे सवाल पूछें ताकि जनता को उसके सवालों का जवाब मिल सके। साथ ही अपील…
केरल में 21 जुलाई को बकरीद त्योहार को देखते हुए कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में सरकार की ओर से दी गई ढील का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर आज सुनवाई करेगा। शीर्ष अदालत में दायर याचिका में बताया गया है कि जब केरल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो पाबंदियों में ढील क्यों दी गई है। इधर केरल सरकार के फैसले का विपक्षी दल कांग्रेस और भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने भी आलोचना की है। आईएमए ने सरकार के फैसले को कानूनी चुनौती देने की चेतावनी दी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि कोरोना को देखते हुए इस साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। यूपी सरकार ने कहा कि इस साल कावड़ यात्रा नहीं होगी। जस्टिस आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली बेंच ने यूपी सरकार के जवाब को देखते हुए मामले को निस्तारित कर दिया। कोर्ट ने कहा कि लोगों के जीवन का अधिकार सर्वोपरि है। उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने पिछले 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले पर विचार करने के लिए एक और मौका देते हुए कहा था आप सोचिए कि यात्रा को…
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,164 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,44,229 हो गई है. वहीं 499 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 4,11,408 हो गया है. इसके अलावा 41,000 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,03,08,456 हो गई है. देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,21,665 है. स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, ये लगातार 28 दिनों से 3% से कम है. वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हो गया है. भारत में कल कोरोना वायरस…
