Author: shivam kumar

फोर लेन सड़कों के निर्माण में विसंगति के कारण नगांव जिला के कलियाबार में कृत्रिम बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसके चलते कई परिवार कृत्रिम बाढ़ में फंस गए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नवनिर्मित सड़क के ऊपर से पानी बहने से यह कृत्रिम बाढ़ की उत्पन्न हुई है। कलियाबर के तिनाली सर्किल कार्यालय के पास उत्पन्न हुई कृत्रिम बाढ़ से स्थानीय लोग बेहद परेशान हो गये हैं। बाढ़ में फंसे परिवार रो-रोकर मुख्यमंत्री से मदद मांग रहे हैं। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने फोर लेन निर्माण करने वाली कंपनी गेमन इंडिया के विरुद्ध नाराजगी…

Read More

मुंबई में जारी बारिश एक बार फिर मायानगरी के लिए मुसीबत बन गई है। यहां रात से हो रही भारी बारिश की वजह से जगह जगह पर पानी भर गया है और सड़कों पर जलसैलाब देखा जा रहा है। वहीं भारी बारिश के कारण चेंबूर में दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम अभी भी जारी है। जबकि विक्रोली में भी एक इमारत गिरने से तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। एनडीआरएफ के मुताबिक, भूस्खलन से चेंबूर के भारत नगर इलाके में कुछ झुग्गियों पर दीवार गिरने…

Read More

मुंबई में दो अलग-अलग जगहों चेंबूर और विक्रोली में भारी वर्षा से हुए हादसों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय नेताओं ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से हताहतों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक ट्वीट कर कहा कि मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी वर्षा के कारण हुए हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति वे संवेदना व्यक्त करता हूं तथा राहत व बचाव कार्य में पूर्ण सफलता की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतक परिवारों…

Read More

टोक्यो ओलंपिक  की शुरुआत 23 जुलाई से होने वाली है, लेकिन इससे पहले कोरोना वायरस के मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी है। ओलंपिक खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने रविवार को यह जानकारी दी। यह पहला अवसर है जब खेल गांव में रह रहे खिलाड़ियों को संक्रमण हुआ है। आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। तीसरा खिलाड़ी खेलों के लिए नामित होटल में ठहरा हुआ है।आयोजन समिति ने कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की जो सूची जारी की है…

Read More

देश में कोरोना महामारी का कहर पूरी तरह से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान व कड़ी पाबंदियों के बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस घातक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं और जान गंवा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 41 हजार 157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 11 लाख 6 हजार 65 हो गई है जबकि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या…

Read More

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 41.99 करोड़ खुराक मुहैया कराई है। टीके की 2.56 करोड़ खुराक राज्यों के पास अब भी मौजूद है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों ने अबतक 39.42 करोड़ खुराक लोगों को दी है और 2.56 करोड़ खुराक अब भी उनके पास मौजूद है। केन्द्र सरकार ने 15 लाख से अधिक डोज राज्यों को और भेजी है।

Read More

मुंबई में शनिवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप हो गया है। भारी बारिश से शहर में तीन स्थानों पर पहाड़ी धसकने व संरक्षक दीवार से गिरने से अबतक 19 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश का असर मुंबई की लाइफ लाइन पर पड़ा है। इससे हार्बर रेल सेवा पूरी तरह ठप हो गई है, जबकि पश्चिम व मध्य रेलवे सेवा देरी से चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार कुलाबा में 196.8 मिमि व सांताक्रुज में 105.5 मिमि बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में 126 मिमि…

Read More

कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ शनिवार सुबह अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा कलकत्ता हाई कोर्ट में बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा पर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद राज्यपाल का दिल्ली जाना काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि, राज्यपाल दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई भीषण हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर एनएचआरसी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, महिला आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्यों को लेकर एक विशेष जांच समिति…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार ने 04 वर्षों में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मौके पर उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. जेवर के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि का लीज एग्रीमेंट किया। कहा कि जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक अवस्थापना का संरचनात्मक विकास होगा। रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे। प्रदेश में विगत 04 वर्षों के दौरान नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विगत 04 वर्षों…

Read More

फिल्म अभिनेत्री जरीन खान की माँ की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसकी जानकारी खुद जरीन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से अपनी माँ के लिए दुआ करने की भी अपील की है। जरीन ने लिखा, ‘मेरी मां फिर से अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में हैं। प्लीज उनके लिए दुआ कीजिए।’ हालांकि ये अब तक साफ़ नहीं हो पाया है कि जरीन की माँ को हुआ क्या है? इससे पहले भी वह काफी बीमार हो गई थी। वहीं फैंस…

Read More

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उन खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है और आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखण्ड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर थे। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल से की लेकिन 13 साल की उम्र में वह अपनी अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई करने यूएस चली गईं…

Read More