जिले में सेना के नाम को डुबोने और खाकी को दागदार करने वाले पुलिसकर्मी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को देश के सेना से संबंधित और ठिकानों की जानकारी तस्था दस्तावेज उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित पिछले करीब डेढ़ साल से पलवल में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। जिसको शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। पलवल पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात सुरेंद्र पुत्र रामचंद्र को कैंप थाना पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आई एस आई के एजेंट से संबंध रख अपने देश…
Author: shivam kumar
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि बेहतर सार्वजनिक सुविधायें (स्थल) विलासिता की नहीं, बल्कि आधुनिक जीवन की आवश्यकता है। पिछली सरकारों ने इनके विकास पर जोर नहीं दिया था, लेकिन अब सार्वजनिक निजी भागीदारी से इनके विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में देश के पहले पुनर्विकसित अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान गुजरात साइंस सिटी में एक्वेटिक्स और रोबोटिक्स गैलरी तथा नेचर पार्क का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम…
दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 से 17 साल तक के सभी बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले पर 6 सितंबर को सुनवाई करने का आदेश दिया है। आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वकील कैलाश वासुदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपना जवाब दाखिल किया है लेकिन कोई टाइमलाइन नहीं बताया है। इससे बच्चों पर ही असर पड़ेगा। तब कोर्ट ने कहा कि ऐसा रिसर्च के लिए किया गया है। केंद्र कह रहा है…
श्रीनगर के अवंतीपोरा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबलों को आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों को अवंतीपोरा के नौदल इलाके में एक आतंकी ठिकाने के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्हें एक आतंकी ठिकाना मिला। सुरक्षाबलों द्वारा आतंकी ठिकाने की तलाशी लेने पर उसमें से सात मोर्टार, 51 एमएम पीका राइफल के 260 कारतूस, दो ग्रेनेड और दो स्प्रे (मिर्च के बने हुए) बरामद हुए। सुरक्षाबलों ने तुरन्त गोला-बारूद…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में हुए कुएं हादसे पर दुख जताया है। राहुल ने ट्वीट किया- ‘बेहद दुखद.मृतकों के परिवारजनों को शोक संवेदनाएं. कांग्रेस साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हर संभव मदद करें।’ राहुल के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस दर्दनाक हादसे पर खेद जताया। कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘विदिशा जिले के गंजबासौदा में कई लोगों के कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुर्घटना से प्रभावित सभी लोग सुरक्षित रहें और प्रशासन उन्हें तत्परता से उपचार मुहैया कराए।’…
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा पोखरण से गिरफ्तार किए गए हबीबुर्रहमान जासूस ने पुलिस के समक्ष कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि पाकिस्तान में बैठे आकाओं को वह उसके द्वारा सप्लाई की गई सब्जी और राशन की जानकारी देता था। इससे पाकिस्तान में बैठे दुश्मन अंदाजा लगाते थे कि उस समय बॉर्डर पर कितने जवानों की तैनाती है। प्रत्येक आर्डर की सप्लाई के बाद वह पाकिस्तान में बैठे आकाओं को सूचना देता था। अपराध शाखा को पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि बीते दो वर्ष से जासूसी कर…
मुंबई में गुरुवार रात से हो रही जोरदार बारिश से शुक्रवार सुबह से ही शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश की वजह से सायन, विले पार्ले, जोगेश्वरी आदि स्टेशनों पर रेलवे पटरियों पर जलभराव हो गया है। इससे पश्चिम, मध्य व हार्बर लोकल ट्रेन की सेवा धीमी गति से चल रही है। शहर के कई निचले इलाकों में हुए जलभराव को निकालने का काम मुंबई नगर निगम कर्मी कर रहे हैं। सड़कों पर हुए जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया है। मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पानी…
Tokyo Olympic 2020: जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे ओलंपिक खेलों पर कोरोना वायरस का खतरा बढ़ा जा रहा है. ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो पहुंचा एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके साथ ही टोक्यो शहर में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना लगातार जारी है. जो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. इसके साथ ही उस खिलाड़ी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है. इस खिलाड़ी को लेकर इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है. ओलंपिक केलों…
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते आखिरी सांस ली। मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है। अभिनेत्री के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। मैनेजर ने बताया कि दुख की बात है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। 75 साल की उम्र में आज सुबह उनका देहांत हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज…
भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में महामारी विज्ञान और संक्रामक रोगों के प्रमुख डॉ समीरन पांडा ने बताया कि एक राष्ट्रव्यापी तीसरी लहर आएगी और यह दूसरी लहर की तुलना में कम घातक होगी। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बात-चीत में बताया कि एक राष्ट्रव्यापी तीसरी लहर आएगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह दूसरी लहर जितनी खतरनाक हो। डॉ समीरन ने तीसरी लहर आने का कारण बताते हुए कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान…
राज्य में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे- धीरे काबू में आ रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि शुक्रवार सुबह तक कोरोना के 54 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 346533 गया है। अबतक 10735608 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में 336 सक्रिय मरीज हैं। जबकि 341077 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5120 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना…
