देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में शनिवार को कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,24,025 हो गई है, जो कुल मामलों…
Author: shivam kumar
विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना क्षेत्र के लाल पठार गांव में 10 साल के बच्चे की जान बचाने के चक्कर में 11 लोगों की जान चली गई। गंजबासौदा कुआं हादसे में 24 घंटे से अधिक चले राहत एवं बचाव कार्य में बचाव दल ने सभी 11 शव बरामद कर लिए हैं। एडीजीपी साईं मनोहर ने कुएं से 11 शव निकाले जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही घटनास्थल पर रेस्क्यू आपरेशन समाप्त कर दिया गया है। एडीजीपी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम रवि अहिरवार नामक 10 वर्षीय बालक पानी भरने के दौरान कुएं में गिर गया था। जानकारी मिलने…
जिला मुख्यालय से जबलपुर जाने वाले मार्ग पर लखनादौन तहसील अंतर्गत मानेगांव चौराहा से तीन लोगों को पुलिस की क्राइम ब्रांच, वन विभाग व डबलूसीसीबी की टीम ने पकड़ा है। उक्त तोनों लोग जीवित दुर्लभ पैंगोलिन को बेचने की फिराक में थे। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी अनुसार पुलिस की क्राइम ब्रांच, डब्ल्यूसीसीबी एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 3 व्यक्ति मानेगांव चौराहे के पास दुर्लभ वन्य प्राणी पैंगोलिन लेकर खड़े हैं और कहीं बाहर ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल संयुक्त टीम के…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश 17 व 18 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 17 जुलाई की प्रातः राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नबीन, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के प्रभारी की बैठक लेंगे।उसी दिन प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजकों तथा विभाग के संयोजक-सहसंयोजक की बैठक होगी। 18 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सहप्रभारी बैठक में शामिल होंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री व…
टोक्यो 2020 (Tokyo 2020) के आय़ोजकों ने इस बात की पुष्टि की है कि ओलिंपिक खेल गांव में कोविड19 का पहला केस सामने आया है. आयोजन समिति के प्रवक्ता ने कहा, ‘ओलिंपिक खेल गांव में एक शख्स है जो पॉजिटिव पाया गया है. यह पहला केस है जो स्क्रीनिंग के समय सामने आया है.’ खबरों की मानें तो पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया है. टोक्यो ओलिंपिक की अध्यक्ष सिको हाशिमोटो ने कहा, ‘हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि कोरोना को फैलने से रोका जा सके. हम जो कुछ कर सकते हैं वह सब कर…
मानसून में हुई देरी देश के अधिकांश किसानों के लिए चिंता का विषय बनी थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक देने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने कहा कि झमाझम बारिश के रूप में खेतों में सोना बरसा है। अब खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई अब किसान आसानी से कर सकेंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के प्रोफेसर डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि देश के अधिकतर राज्यों में मानसून की बारिश में देरी हुई जिसके चलते खरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ती चली गई। हालांकि कुछ राज्यों में सामान बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद…
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय और अश्वेत समुदाय के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए राष्ट्रपति सिरील रामफोसा ने अपने पुलिस मंत्री और नताल प्रांत के प्रीमियर को इसकी पड़ताल और स्थिति संभालने के लिए वहां भेजा है। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने स्वयं इसकी जानकारी दी है। इससे दो दिनों पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने दक्षिण अफ्रीकी समकक्ष नलेदी पंडोर से इस संबंध में बातचीत कर दक्षिण अफ्रीका में व्यापक स्तर पर हिंसा और दंगों में भारतीयों को निशाना बनाए जाने को लेकर चिंता जतायी थी। पंडोरी ने भारतीयों की पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया था। उल्लखनीय है कि…
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी कर दी। हालांकि आज डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस महीने के 17 दिनों में ही नौ बार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है। इसमें पेट्रोल की कीमत हर बार बढ़ाई गई, जबकि डीजल की कीमत में सिर्फ चार बार बढ़ोतरी की गई है। आज पेट्रोल की कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी खुदरा कीमत प्रति लीटर 30 पैसे बढ़ गई। आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति…
झारखंड के लिए राहत भरी खबर है। राज्य के नौ जिले में कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। शनिवार को कोरोना से 51 लोग स्वस्थ हुए और शनिवार सुबह तक 55 नए केस मिले हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 346588 गया है। जबकि अबतक टोटल 10792160 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 340 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 341128 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 5120 मरीजों की मौत कोरोना से हुई…
फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश में चल रही था और हाल ही में अभिनेता ने वहां टीम को ज्वाइन किया था। वहीं अब रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अर्जुन रामपाल ने सेट से कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। फिल्म धाकड़ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में कंगना लीड रोल में नजर आयेंगी। फिल्म में वह एजेंट अग्नि की भूमिका में एक्शन अवतार में नजर आयेंगी।लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई इस फिल्म…
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि आने वाले 100 दिन चुनौती भरे हो सकते हैं। इसकी वजह यह भी बताई कि कोरोना के कम होने की जो रफ्तार थी, वह अब थमने लगी है। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने साफ तौर पर कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। आने वाले 100 दिन देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों को गंभीरता से लेना होगा नहीं तो संक्रमण की रफ्तार फिर गति पकड़ सकती है।…
