छत्तीसगढ़ में निगम मंडल आयोग में नियुक्ति की सूची जारी हो गई है। इस सूची में कांग्रेस के 91 नेताओं के नाम हैं। इसमें अध्यक्ष के 10 पद भी हैं। इसमें सबसे अधिक रायपुर जिले से 20 लोगों की नियुक्ति की गई है। बिलासपुर जिले से 2 लोगों को शामिल किया गया है।सूत्रों से खबर मिली है कि अभी कुछ निगम मंडलों में पद खाली हैं। जिनमें नियुक्ति को लेकर एक और छोटी लिस्ट आने वाले समय में जारी हो सकती है। नियुक्तियों में रायपुर जिले से सर्वाधिक 20, दुर्ग से 10 , कोरबा जिले से 6, बेमेतरा से चार,…
Author: shivam kumar
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां लाल पठार गांव में एक कुएं में बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने पहुंचे लोगों की भीड़ की वजह से कुआं धंस गया, जिसके चलते कई लोग अंदर जा गिरे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शुक्रवार सुबह तक 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कुएं से अभीतक 4 लोगों के शव निकाले गए हैं। अभी भी कई लोग लापता हैं। हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ जब गांव के संदीप परिहार नामक…
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार ने एकबार फिर बढ़त और नया रिकॉर्ड बनाने के साथ शुरुआत की है। कल यानी गुरुवार को ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। आज निफ्टी ने 34.15 अंक की तेजी के साथ 15,958.35 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत कर ओपनिंग में ही ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बना लिया। हालांकि कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण निफ्टी इस रिकॉर्ड पर टिक नहीं सका और बिकवाली के दबाव…
देश में कोरोना के नए मामले में थोड़ी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामले देश में कुल 38 हजार 949 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 542 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 40 हजार 026 है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 25 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 1.99 प्रतिशत रही है। शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा…
पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय का दौरा किया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के साथ बंगाल विधानसभा उपचुनाव व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात करने पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ’ब्रायन के अलावा टीएमसी सांसद सौगत राय, काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंदोपाध्याय, कल्याण बनर्जी और सुखेंदु शेखर रॉय हैं। टीएमसी बंगाल की सात विधानसभा सीटों के लिए चुनाव व उपचुनाव कराने में देरी को लेकर नाराजगी जता चुकी है। निर्वाचन आयोग के साथ बैठक के बाद तृणमूल…
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया अपने मुख्य खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड दौरे पर है. भारतीय टीम को चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. लेकिन अब इस सीरीज़ पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. दरअसल, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के बाद अब थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट दयानंद गरानी (Dayanand Garani) के कोरोना पॉज़िटिव होने की जानकारी मिली है. जानकारी के मुताबिक, दयानंद गरानी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और वह भारतीय टीम के साथ…
कोविड नियमों में छूट मिलते ही बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों की ओर रुख करने लगे हैं. उत्तराखंड में भी पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने आ रहे हैं. हालांकि, पहाड़ों में पर्यटकों के हुड़दंग करने के भी मामले सामने आ रहे हैं. पर्यटन स्थलों की मर्यादा को बनाये रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है. उत्तराखंड पुलिस ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन मर्यादा’ नाम दिया है. उत्तराखंड पुलिस ने पर्यटकों से अपील है कि वे पर्यटक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखें. बताते चलें कि कुछ दिनों पहले हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी का एक वीडियो वायरल…
40 साल पहले वर्ष 1981 में हरियाणा के गुरुग्राम में संजय गांधी द्वारा स्थापित कराया गया मारुति उद्योग लिमिटेड पिछले 15 वर्षों से किसी न किसी रूप में सुर्खियों में है। लाखों लोगों का यहां से रोजगार जुड़ा है। इस उद्योग के यहां से पलायन को लेकर पहले भी अफवाहें उड़ती रही हैं। अब एक फिर से कांग्रेस नेता ने मारुति के पलायन पर बयान देकर हलचल पैदा कर दी है। इस पर सरकार सफाई देती फिर रही है। वर्ष 2012 में वह काला दिन कोई नहीं भुला सकता, जब मारुति सुजूकी कंपनी में हिंसा व आगजनी से कंपनी का…
बॉलीवुड में चश्मे बद्दूर, बेबी, पिंक, मुल्क, मिशन मंगल जैसी कई शानदार फिल्में देकर अपनी खास जगह बनाने वाली तापसी पन्नू अब अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी बन गईं हैं। तापसी पन्नू ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ को लांच किया है। ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’ के लिए तापसी ने प्रांजल खंढड़िया के साथ हाथ मिलाया है, जो पिछले 20 सालों से कंटेंट और फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं। वह सुपर 30, सूरमा, पीकू, मुबारकां, अज़हर जैसी फेमस फिल्मों के प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं और तापसी अभिनीत फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ का निर्माण भी उन्होंने किया है। गुरुवार को…
ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए कहा है कि सरकार को मसौदा तैयार करने से पहले सामाजिक व धार्मिक संगठनों आदि से विचार विमर्श करना चाहिए था। बोर्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए कहा है कि इसको सफल बनाने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन योजना से इसे जोड़ना चाहिए ताकि आम जनमानस जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर स्वेक्षा से अमल करने की कोशिश करे। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाकर…
गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर बने पांच सितारा होटल, अहमदबाद की साइंस सिटी में जलीय गैलरी, रोबोटिक गैलरी का भी करेंगे वर्चुअली उद्घाटन गांधीनगर/अहमदाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात की राजधानी में बने ‘गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन’ के साथ एक पांच सितारा होटल सहित कई विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अहमदबाद की साइंस सिटी में जलीय गैलरी, रोबोटिक गैलरी और नेचर पार्क का उद्घाटन भी करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार शाम चार बजे नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन समेत आठ विभिन्न विकास कार्यों…
