Author: shivam kumar

देशभर में अब तक के सबसे बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. स्पेशल सेल ने ढाई हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप को पकड़ा है. स्पेशल सेल ने छापेमारी की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया. बता दें कि स्पेशल सेल को शक है कि ये मामला नार्को टेररिज्म से जुड़ा हो सकता है. स्पेशल सेल गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. स्पेशल सेल ने 3 आरोपियों को हरियाणा से और 1 आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान करीब 350 किलो ड्रग्स पकड़ी गई है. 4 लोगों की गिरफ्तारी के बाद…

Read More

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan) दूसरी बार पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी खुशखबरी क्रिकेटर ने पोस्ट कर साझा की है। भज्जी ने बताया है कि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। साथ ही मनोरंजन जगत और खेल जगत के सितारे कपल को बधाइयां देने में जुट गए हैं। हरभजन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पिक्चर साझा की है। जिसमें लिखा है,’हमारे पास एक नया छोटा हाथ पकड़ने को है, उसका प्यार सोने के जितना बड़ा है। एक बेहतरीन गिफ्ट जो कि काफी स्पेशल और स्वीट है। हमारा दिल भरा…

Read More

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गु्स्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर में प्रस्तावित भाजपा की बैठक के विरोध में किसानों ने हंगामा किया। बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए. कई किसान बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और पुलिस से विवाद करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं जाने दिया। इससे गुस्साए किसानों ने नारेबाजी शुरू कर…

Read More

केरल के स्थानीय निकायों में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों और स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों ने हैरान करने वाली स्थिति पैदा कर दी है. कोविड की मौतों पर आरटीआई के जरिए मिले आंकड़ों के मुताबिक, एक महीने में 404 कोविड मौतों से आंकड़ा बढ़कर 10 हजार से ज्यादा मौतों के रजिस्ट्रेशन पर पहुंच गया. तीन महीनों के भीतर 2000 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया. हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में कहा गया कि स्थिति काफी हद तक कंट्रोल में है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च और मई के बीच दूसरी लहर के दौरान…

Read More

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर योगी सरकार ने फॉर्मूला तैयार कर लिया है, जिसके तहत जिनके पास दो से अधिक बच्चे होंगे, वे न तो सरकारी नौकरी के लिए योग्य होंगे और न ही कभी चुनाव लड़ पाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राज्य विधि आयोग ने सिफारिश की है कि एक बच्चे की नीति अपनाने वाले माता पिता को कई तरह की सुविधाएं दी जाएं, वहीं दो से अधिक बच्चों के माता-पिता को सरकारी नौकरियों से वंचित रखा जाए। इतना ही नहीं, उन्हें स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से रोकने समेत कई तरह के प्रतिबंध लगाने की सिफारिश…

Read More

जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने 11 जुलाई 2021 से दिल्ली-एनसीआर में अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें सभी तरह के दूध के लिए लागू होंगी। दूध की कीमतों में आखिरी बार करीब 1.5 साल पहले दिसंबर 2019 में बदलाव किया गया था।

Read More

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जिलों से हिंसा की खबरें सामने आईं। इस बीच लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने भी इस मसले पर योगी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा, “उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है।” वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर एक महिला का नामांकन करने से रोकने का आरोप लगाया…

Read More

सरकार का प्रयास है कि दालों के दाम इस तरह से रखें जाए जिससे किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े और उन्हें बेहतर उपज के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का इस्तेमाल करने का विश्वास मिले। खरे ने एक वेबिनार के दौरान कहा, ”मुझे लगता है कि अगले पांच वर्षों के दौरान हम बहुत ही वाजिब दाम पर दाल उपलब्ध करा सकेंगे। यह इस तरह से करेंगे जिससे किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े और उन्हें खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने तथा बेहतर उपज के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का इस्तेमाल करने का विश्वास मिले।” इंडिया पल्सेस एंड ग्रेन्स एसोसिएशन और इंडिया…

Read More

चीन आने वाले समय में दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए तरह-तरह के नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगा रहता है। अब वह अपने सैनिकों को शक्तिशाली बनाने के लिए ऐसा काम कर रहा है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। दरअसल, चीन अपने सैनिकों को ज्यादा क्षमतावान बनाने के लिए गर्भवती महिलाओं के जेनेटिक डेटा का चोरी-छिपे अध्ययन कर रहा है। अमेरिकी सलाहकार समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन को यह जानकारी देते हुए सतर्क किया है। अमेरिकी सलाहकारों का कहना है कि आने वाले समय में जेनेटिक इंजीनियरिंग के जरिए चीन अपनी सेना को ज्यादा…

Read More

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज जन्मदिन है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने राजनाथ सिंह के लंबी उम्र की कामना भी की है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि महारे वरिष्ट कैबिनेट के सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनको ज्ञान और बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए सराहा जाता है. पीएम मोदी ने ये भी लिखा कि वह एक उत्कृष्ट सांसद और प्रशासक हैं. देश सेवा के लिए उनके लंबे जीवन और स्वास्थ्य की प्रार्थना. पीएम मोदी की शुभकामनाओं का आभार जताते हुए राजनाथ सिंह…

Read More

कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश में संक्रमण के मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं। बीते एक दिन में कोरोना की वजह से मृतकों की संख्या 1 हजार से ऊपर दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के कारण 1206 लोगों की मौत हुई है, जबकि 42766 नए मामले सामने आए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,07,95,716 और मृतकों की संख्या 4,07,145 हो गई है।…

Read More