रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन गैंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कहा कि वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बाचतीच के दौरान सिंह ने प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के नेतृत्व वाली नयी इजराइली सरकार में उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का प्रभार संभालने पर गैंट्ज को बधाई दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”राजनाथ सिंह ने इजराइल के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) बेंजामिन गैंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।” सिंह ने ट्वीट किया कि वह रक्षा…
Author: shivam kumar
भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka 2021) के बीच होने वाली वनडे-टी20 सीरीज पर कोरोनावायरस महामारी ने एक बार फिर क्रिकेट सीरीज पर बड़ा असर डाला है. 13 जुलाई से वनडे मैच के साथ शुरू होने वाली ये सीरीज अब कोरोना के कारण बदले हुए कार्यक्रम के साथ शुरू होगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण श्रीलंकाई बोर्ड अपने खिलाड़ियों को कुछ और वक्त तक क्वारंटीन में रखना चाहता है, जिसके कारण सीरीज को 13 जुलाई के बजाए अब 17 या 18 जुलाई से आयोजित करने…
भारत के साथ जारी तनाव के बीच अब चीन ने नई चाल चली है। वह अब तिब्बती सैनिकों की भर्ती कर उन्हें ऊंचे इलाकों में युद्ध की खास ट्रेनिंग दे रहा है, ताकि वह भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स का मुकाबला कर सके। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन को भारत की स्पेशल फ्रंटियर फोर्स से बड़ा खतरा नजर आ रहा है। इसलिए वह उसके समकक्ष अपनी टुकड़ी तैयार कर रहा है। बता दें, फ्रंटियर फोर्स में कई तिब्बती सैनिक शामिल हैं और वे पहाड़ों पर लड़ाई में पारंगत हैं। गत वर्ष पूर्वी लद्दाख के पैंगांग इलाके में…
मोदी सरकार का मेगा मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। इसमें सबसे अधिक प्रतिनिधित्व उत्तरप्रदेश को मिला है। संभवत: मोदी सरकार के कार्यकाल के आठ साल में ऐसा पहली बार हुआ है। उत्तरप्रदेश में भाजपा के लोकसभा में 62 और राज्यसभा के 22 सदस्य सहित कुल 84 सांसद हैं। नरेंद्र मोदी पहले से प्रधानमंत्री पद पर हैं। उनके अलावा राज्य के सात नये और सात पुराने को मिला कर 14 सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। सहयोगी अपना दल (एस) के दो सांसद हैं। उनमें से एक को मंत्री पद दिया गया है। यह मिशन 2020 को भेदने की तैयारी…
मेदिनीनगर: मोहमदगंज इलाके में रेलवे की थर्ड लाइन बना रही कंपनी अशोका बिल्डकॉन के कैम्प कार्यालय में गोलीबारी करने के मामले में पलामू पुलिस ने कोयलांचल के गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अमन साहू के साथ ही उसके साथी मयंक सिंह सहित चार को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पलामू में यह पहला मामला है, जिसमें कोयलांचल में दहशत फैलाने वाले अमन साहू और मयंक सिंह ने घटना को अंजाम दिया है। कैम्प कार्यालय पर गोलीबारी में बिहार का रहने वाला एक कर्मी जख्मी हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। गोलीबारी…
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गुप्तार घाट पर सरयू नदी में नहाने के दौरान आगरा से आए एक ही परिवार के 15 लोग डूब गए। इसमें अब तक 5 के शव मिल गए हैं, जबकि 4 की तलाश की जा रही है। वहीं, 3 लोग किसी तरह तैरकर बच गए और तीन लोगों को गोताखोरों ने बचा लिया है। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले 2 लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 13 लोग सरयू की तेज धारा में बह गए। चीख-पुकार…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक 6 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हैं और कई अभी लापता हैं। जान बचाने के लिए कई लोग जलती इमारत से नीचे कूद गए। आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिलों पर लगी थी। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग भीतर फंसे हुए हैं। हालांकि, जो लोग बाहर आए, उन्होंने आशंका जाहिर की है कि फैक्ट्री के भीतर फंसे लोगों का बचना मुश्किल है। पुलिस ने बताया गुरुवार शाम करीब…
जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. भारत की ओर से पांच पुरुष और चार महिला मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है. मुक्केबाजी में भारत को ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है. बीते कुछ सालों में भारत में मुक्केबाजी का चलन काफी बढ़ा है. इसकी एक वजह ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी में भारत को मेडल मिलना ही है. भारत की तरफ से विजेंदर सिंह ने 2008 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. इसके बाद एमसी मैरीकॉम ने 2012 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस बार कई…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई जो अब भी जारी है। कश्मीर में दो दिनों के भीतर यह तीसरा एनकांउटर है। इससे पहले जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने के साथ ही कल सुरक्षाबलों ने कुल मिलाकर पांच दहशतगर्दों का खात्मा किया है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कश्मीर में पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके लिए उन्होने पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी है। दक्षिणी कश्मीर…
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. शुक्रवार को उनके खिलाफ राज्य के कोंटई पुलिस थाने में 3 साल पुराने में एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह मामला उनके सिक्योरिटी गार्ड का है जिसकी 3 साल पहले संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी. पश्चिम बंगाल पुलिस के सिपाही रहे शुभब्रत चक्रवर्ती की पत्नी सुपर्णा चक्रवर्ती ने संदिग्ध मौते के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 120 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. चक्रवर्ती की पत्नी ने शुभेंदु…
रेलवे मंत्रालय की कमान संभालते ही नए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंत्रालय से कर्मचारियों के दफ्तर का समय बदल दिया है। अब मंत्रालय में काम 2 शिफ्टों में किया जाएगा। दफ्तर सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहागा। रेलमंत्री के निर्देश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से मंत्रालय के सभी स्टाफ दो शिफ्ट में काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 4 से रात 12 बजे तक चलेगी। इस आदेश के अनुसार सिर्फ मंत्री सेल के लोग ही 2 शिफ्टों में काम…
