छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अब केवल तीन जिले सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर ही नक्सल प्रभावित जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के अब चार जिले ही नक्सल प्रभावित हैं, शेष सभी जिले नक्सल मुक्त घाेषित हाे गए हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से केवल तीन जिले सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर ही नक्सल प्रभावित माने गए हैं। इसी के साथ गरियाबंद जिले को भी इस सूची में रखा गया है। केंद्र सरकार की जारी की गई ताज़ा सूची के अनुसार बस्तर के सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर को छोड़कर शेष जिलों को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। गरियांबंद जिले काे नक्सल प्रभावित सूची…
Author: shivam kumar
रांची। रांची झारखंड उच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति राजेश कुमार के साथ नोकझोंक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए अधिवक्ता महेश तिवारी के खिलाफ जारी आपराधिक अवमानना की कार्यवाही समाप्त कर दी है। सोमवार को पांच जजों की पूर्ण पीठ ने अधिवक्ता की ओर से बिना शर्त माफी मांगे जाने को स्वीकार करते हुए अवमानना कार्यवाही समाप्त (ड्रॉप) करने का आदेश दिया। पिछली सुनवाई के दौरान अधिवक्ता महेश तिवारी अदालत में उपस्थित हुए और अपने आचरण के लिए बिना शर्त माफी मांगी। इसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को सुनाए गए फैसले में पूर्ण पीठ ने…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते से देश के किसानों और जैविक विविधता पर सीधा खतरा बताया। पार्टी ने कहा कि खेती, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार की शर्तें, ये तीन सबसे अहम मुद्दे हैं, जिन पर सरकार ने देशहित को दांव पर लगा दिया है। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि छह फरवरी को जारी हुई रूपरेखा अंतरिम समझौते के पहले ही बिंदु में यह तय किया गया है कि भारत अमेरिका से खाद्य और कृषि उत्पादों का आयात बिना किसी…
नई दिल्ली। भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा, रक्षा वैमानिक गुणवत्ता आश्वासन सेवा तथा भारतीय व्यापार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से यहां राष्ट्रपति भवन में सोमवार को शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिष्ठित सेवाओं में उनका चयन राष्ट्रसेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अनेक युवा जहां तक पहुंचने का सपना देखते हैं, वहां तक पहुंचने का अवसर कुछ ही लोगों को मिलता है। ऐसे में वे अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा और आदर्श बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि उदाहरण प्रस्तुत कर नेतृत्व करना उनकी पूरी सेवा-यात्रा के दौरान उनकी जिम्मेदारी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां दुनिया भर से में एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने आए नेताओं, उद्योग जगत और विशेषज्ञों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों की ताकत से भारत एआई बदलाव में दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि समिट का विषय सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय है। इसका मकसद एआई का उपयोग सभी के कल्याण और विकास के लिए करना है। उन्होंने कहा कि एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, शासन और उद्योग जैसे कई क्षेत्रों को बदल रहा है। यह समिट एआई के जिम्मेदार उपयोग, नवाचार और सहयोग…
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शुरुआती तीन दिनों में मजबूत प्रदर्शन किया है। शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9.01 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, जबकि दूसरे दिन 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि तीसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई और रविवार को फिल्म ने 11 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही तीन दिनों में ‘ओ रोमियो’ का कुल कलेक्शन 34.51 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज दिन के पहले सत्र के कारोबार में सोने के भाव में सांकेतिक गिरावट नजर आ रही है, जबकि चांदी के भाव में सात हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के भाव में मामूली गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 1,57,740 रुपये से लेकर 1,57,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,44,590 रुपये से लेकर 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव…
हजारीबाग। हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के बादम पंचायत स्थित बाबूपारा गांव में राम विलास दास के घर से उनके पिता वकील राम, मां झुनिया देवी का शव बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया दोनों की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेर कर जांच शुरू कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक दंपती का बेटा रामविलास पेशे से शिक्षक है और वर्तमान में हजारीबाग में रहकर नौकरी करता है।…
जामताड़ा। जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया हांडीपाड़ा में रविवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जबकि काला धुआं आसमान में कई किलोमीटर तक फैल गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, रिहायशी इलाके में अमित साव के घर के बाहर स्थित एक खाली प्लॉट में फलों के लिए उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक के हजारों खाली कंटेनर रखे थे। अचानक आग लगने से प्लास्टिक कंटेनरों ने तेजी से आग पकड़ ली और कुछ ही देर में लपटें विकराल हो…
खूंटी। खूंटी नगर निकाय चुनाव के तहत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रानी टूटी के पक्ष में चुनाव संयोजक काशीनाथ महतो के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महुआ टोली, वार्ड संख्या-5 का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर प्रत्याशी रानी टूटी ने वार्ड के लोगों से मुलाकात कर आगामी चुनाव में छड़ी छाप पर मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान रानी टूटी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वार्ड की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में सोमवार को समय पालन को लेकर एक अनोखी पहल देखने को मिली। अल्ट्रासाउंड सेवा से जुड़े चिकित्सक डॉ. फूलचंद हांसदा के निर्धारित समय से विलंब से पहुंचने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताने के बजाय सकारात्मक संदेश देने का तरीका अपनाया। खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा और जिला सुपरिटेंडेंट डॉ. शिवचरण हांसदा ने डॉक्टर का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। इस प्रतीकात्मक सम्मान के माध्यम से उन्हें यह अहसास कराया गया कि अस्पताल में समय की पाबंदी कितनी महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम किसी को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा…
