चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी (Realme) की Realme TechLifeDays सेल का आज लास्ट दिन है. सेल की शुरुआत एक जुलाई से की गई थी. इस सेल में फोन को कम कीमत में खरीदने का आज आपके पास आखिरी मौका है. सेल में कंपनी के रियलमी क प्रीमियम स्मार्टफोन Realme X3 SuperZoom पर अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक TechLifeDays सेल में रियलमी एक्स 3 सुपर जूम छह हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है. आइए जानते हैं फोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में. कीमत Realme X3 Super Zoom स्मार्टफोन…
Author: shivam kumar
Mumbai: अभिनेता आमिर खान पत्नी किरण राव से अलग हो रहे हैं। थोड़ी ही देर बाद उनका साझा बयान भी आ गया। इसमें लिखा था..’15 साल साथ बिताने के दौरान हमने हंसी-खुशी से हर पल को जिया और हमारा रिश्ता विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ आगे बढ़ता रहा। अब हम अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करेंगे-जो कि पति-पत्नी की तरह नहीं, बल्कि को-पेरेंट और एक-दूसरे के लिए परिवार की तरह होगा। हमने कुछ समय पहले ही अपना सेपरेशन प्लान किया था और अब हम इस अलग-अलग रहने की व्यवस्था में सहज हैं। हम बेटे आज़ाद के लिए को-पेरेंट्स…
बरमसिया (बोकारो) : चंदनकियारी थाना क्षेत्र के सहारजोरी पंचायत अंतर्गत हाराइकुरुवा गांव में बरसाती नदी में बहने से सरोज रवानी (29) की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक शुक्रवार से ही लापता था। शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। पांच साल पहले मृतक के बड़े भाई की हत्या हो चुकी है। इधर, गुरुवार की रात जब सरोज घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं से कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को चंदनकियारी पुलिस को…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को हथियारों से लैस नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने जिले एक खदान पर हमला कर दिया। वहां सड़क निर्माण कार्य में लगे कम से कम चार वाहनों को आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद वहां काम कर रहे दो कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहित गर्ग ने बताया कि यह घटना छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के आमदई खदान क्षेत्र की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे कम…
पटना: शनिवार को राज्य के मुखिया नीतीश कुमार बिना किसी सुरक्षा के एक अणे मार्ग स्थित आवास से निकले। वे इनकम टैक्स चौराहा होते हुए लौट गए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में बन रहे जनता दरबार स्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा है कि जनता दरबार शीघ्र शुरू होगा। जल्द शुरू हो सकता है जनता दरबार बता दें कि मुख्यमंत्री बीते दिनों अपनी आंखों की सर्जरी करवाकर दिल्ली से पटना लौटे हैं। यहां आने के बाद आज वे सचिवालय पहुंंचे। थोड़ी देर वहां का जायजा लेने के बाद अपने आवास लौट गए। मुख्यमंत्री आवास के पास ही 4 केजी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास स्थित आवासीय कार्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधियों ने झारखण्ड प्रदेश में पदस्थापित बैंक कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। उक्त राशि कोरोना संक्रमण से बचाव और राहत कार्य में व्यय किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बैंक कर्मियों द्वारा संक्रमण काल में किये सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक, झारखण्ड जगदीश टूंगारिया, रांची क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनोज कुमार एवं रांची के वरिष्ठ प्रबंधक श्री कुमार जय प्रकाश उपस्थित थे।
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना लुक बदला और अपनी दाढ़ी बढ़ा ली। उस वक्त माना जा रहा था कि बंगाल चुनाव को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया है। अब चुनावी घमासन तो खत्म हो गया, लेकिन पीएम ने अपने लुक को नहीं बदला। जिस पर कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने तंज कसा है। साथ ही उन्होंने पीएम की दाढ़ी के लिए एक नया शब्द खोज निकाला। साथ ही उसे अपने फॉलोवर्स के साथ साझा किया। दरअसल ट्विटर पर डॉ. प्रिया आनंद नाम की यूजर ने थरूर को टैग करते हुए लिखा कि सर आपके भाषणों के…
पाकिस्तान के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ऐवान-ए-सद्र के परिसर में एक मेगावॉट का सौर ऊर्जा सिस्टम लगाया गया है। इसी के साथ ही राष्ट्रपति आवास उन चुनिंदा राष्ट्रपति आवासों में शामिल हो गया है, जो पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति डा. आरिफ अल्वी ने ऐवान-ए-सद्र में एक मेगावॉट सोलर फोटोवोल्टिक पैनल का उद्घाटन किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इससे कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में 1,450 टन की कमी आएगी और इससे पारंपरिक ईंधन में बचत के लिहाज से सालाना 3.2 करोड़ रुपए बचेंगे। अल्वी ने कहा कि पाकिस्तान विद्युत बिजली, सौर ऊर्जा और हवा…
लेकिन महामारी को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। विपक्ष जहां इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने में जुटा है, वहीं सरकार की ओर से भी आक्रामक तरीके से पलटवार किया जा रहा है। यही कारण रहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैक्सीन को लेकर सवाल पूछा तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन भी भड़क गए। उन्होंने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए न केवल राहुल गांधी को जवाब दिया, बल्कि कांग्रेस नेतृत्व को भी सलाह दे डाली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने #WhereAreVaccines के साथ ट्वीट पर लिखा था, ‘जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।’ उनका…
सानिया मिर्जा उनकी जोड़ीदार अमेरिका की बेथाने माटेक के साथ एलेक्सा गुराटी डेसिरा क्रावसिलव को छठी वरीय जोड़ी को हराया. सानिया मिर्जा बेथाने ने पहले राउंड का मुकाबला 7-5, 6-3 से जीता. सानिया मिर्जा ने तीन ग्रैंड स्लैम युगल खिताब है अब तक कई मिश्रित युगल खिताब जीते हैं. उन्होंने ने 2015 में विंबलडन महिला युगल खिताब जीता था. हैदराबाद की 34 साल सानिया मिर्जा 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो 2020 में प्रतिस्पर्धा करने पर चार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला एथलीट बन जाएंगी. उधर दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने…
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में विधानससभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में शुक्रवार को आदेश पारित किया। कोर्ट ने पुलिस को सभी हिंसा पीड़ितों की शिकायतें दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही उसने राज्य सरकार को सभी हिंसा पीड़ितों का इलाज सुनिश्चित करने और उन्हें राशन मुहैय्या करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच की समय सीमा 13 जुलाई तक बढ़ा दी है। चुनाव बाद हिंसा पर कोर्ट अब 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की दूसरी…
