माना पटेल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली महिला और श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश के बाद तीसरी भारतीय तैराक बन गईं हैं। स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने खुद इसकी पुष्टी की है। दरअसल माना को ‘यूनिवर्सलिटी’ कोटे के तहत ओलंपिक में एंट्री मिली है। साथ ही उनको 100 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता के लिए सिलेक्ट किया गया है। क्या होता है ‘यूनिवर्सेलिटी’ कोटा? दरअसल, ‘यूनिवर्सेलिटी’ कोटा एक देश के एक पुरुष और एक महिला प्रतियोगी को ओलंपिक में प्रतिभाग करने की अनुमति देता है। लेकिन इसके साथ शर्त ये रहती है कि उस लिंग से देश में किसी और तैराक…
Author: shivam kumar
जम्मू में दुश्मनों की ‘ड्रोन साजिशें’ जारी हैं. खबर है कि शुक्रवार को तड़के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक बार फिर ड्रोन देखा गया है. खतरे को देखते हुए मौजूद सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने ड्रोन पर गोलियां बरसाईं. बीते रविवार को एयरफोर्स स्टेशन पर हुए धमाके के बाद यह पांचवा मौका है, जब इलाके में अनजान ड्रोन को देखा गया है. रविवार को हुए हमले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है. जम्मू-पाकिस्तान से सटे अरनिया सेक्टर से सटे अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर (International Border) पर आज सुबह करीब सवा चार बजे एक हेक्सा ड्रोन देखा गया.…
: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कल (गुरुवार) देर रात से शुरू हुआ मुठभेड़ अब भी जारी है. पुलवामा जिले के राजपोरा के हंजन बाला इलाके में चल रहे एनकाउंटर (Rajpora Encounter) में 4 आतंकियों के घिरे होने की संभावना है. कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग के दौरान एक जवान शहीद हो गया है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान जवान को गोली लगी थी, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान जवान के शहीद हो गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की…
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,786 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 61,588 लोग डिस्चार्ज हुए. साथ ही सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 5,23,257 हो गई है. इसके अलावा देश भर में अब तक 2,94,88,918 लोग ठीक हो चुके हैं. लगातार 49वें दिन रोज ठीक होने वालों की संख्या रोज नए मामलों से अधिक है. पिछले 24 घंटों में 1005 मरीजों की जान भी गई है. रिकवरी दर बढ़कर 96.97 हो गई है. वीकली पॉजिटिव रेट 5 फीसदी से नीचे बनी हुई है और अभी वो 2.64 फीसदी है. डेली पॉजिटिव रेट पिछले 24 दिनों…
रांची : पाकुड़ निवासी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रश्मि टोप्पो कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर से जंग और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कवच के रूप में खुद को तैयार कर रही है। रश्मि कहती है सरकार तीसरी लहर से ग्रामीणों को सुरक्षित रखने का लक्ष्य को पूरा करना हमारा संकल्प है। संकटकाल में मानव सेवा से बढकर और कुछ नहीं। सिमडेगा स्थित बानो की ए॰एन॰एम अंजना उरावं समेत करीब 90 महिलाएं खुद को कोरोना योद्धा के रूप में तैयार करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं है। कौन दे रहा है प्रशिक्षण झारखण्ड सरकार, प्रेझा फ़ाउंडेशन…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट से गुरुवार को गोड्डा से BJP के सांसद को राहत मिली है। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा है। इस दौरान अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह सांसद निशिकांत दुबे को बेवजह परेशान न करे। इस मामले में अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी। हालांकि अदालत ने पूर्व दिए गए अंतरिम राहत को बरकरार रखा है। पूर्व में अदालत ने सांसद के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी। इस संबंध…
बहरगोड़ा (घाटशिला): बड़सोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा पंचायत अंतर्गत जामबनी गांव के सालपातड़ा टोला में बुधवार की रात रबिन मुंडा (35) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस मृतक की पत्नी की निशानदेही पर गांव के युवक रामाई मुंडा (32) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि पिछले 12 दिन पहले रबिन मुंडा को गांव के…
कथारा (बोकारो): बरकाकाना गोमोह रेलखंड बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक गैंगमैन की गुरुवार की सुबह गला काटकर हत्या कर दी गई। रेलकर्मी सुबह ड्यूटी के लिए बोकारो थर्मल और जारंगडीह रेलवे स्टेशन के बीच बरवाबेडा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गया था। खून से लथपथ शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रेलकर्मी की हत्या किसने और क्यों की है। मृतक की पहचान अनिल कुमार उर्फ करमाली (30) के रूप में की गई। वो गोमिया थाना…
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले दिनों अपनी 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट लॉन्च करने का एलान किया था। इस फोन को रिलायंस ने गूगल (google) के साथ मिलकर तैयार किया है। इस बारे में गुजरात सरकार के विश्ववसनीय सूत्रों का कहना है कि गूगल इस स्मार्टफोन का प्रोडक्शन गुजरात में कर सकता है। क्योंकि, कुछ समय पहले ही गूगल के अधिकारी प्लांट लगाने के लिए गुजरात में लोकेशन देखने पहुंचे थे। इस बारे में नाम जाहिर न करने की शर्त पर एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि गूगल के कुछ अधिकारी पिछले दिनों…
पीएम मोदी ने कहा कि डॉक्टर ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉक्टर्स को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है, तो ऐसे ही नहीं कहा जाता. कितने ही लोग ऐसे होंगे जिनका जीवन किसी संकट में पड़ा होगा, किसी बीमारी या दुर्घटना का शिकार हुआ होगा, या फिर कई बार हमें ऐसा लगने लगता है कि क्या हम किसी हमारे अपने को खो देंगे? पीएम मोदी ने कहा कि ये पुण्य कार्य करते हुए देश के कई डॉक्टर्स ने अपना जीवन भी न्योछावर कर दिया. मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं,…
देश भर में एलपीजी सिलिंडर के दाम में बढ़त के साथ एटीएम और बैंक के आईएफसी कोड में भी बजदलाव होने जा रहा है। तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं और हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। इस महीने देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 25.50 रुपये का इजाफा किया है और 19 किलोग्राम के सिलिंडर में 76 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलिंडर 834.50 रुपये का…
