सबसे बड़े वैक्सीन ड्राइव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि वो इस मामले में अलग-अलग नेताओं के गैर-जिम्मेदाराना बयान देख रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने मामले में कुछ फैक्ट्स ट्वीट कर शेयर किए हैं, जिससे लोगों को इन नेताओं के इरादों के बारे में पता चल सके. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से 75 फीसदी टीके मुफ्त में उपलब्ध कराने के बाद टीकाकरण की गति तेज हो गई और जून में 11.50 करोड़ खुराकें दी गईं. जुलाई के लिए कोविड-19 वैक्सीन आपूर्ति के बारे में राज्यों को पहले ही सूचित कर दिया गया…
Author: shivam kumar
देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने ऐसा कहर बरपाया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई. कोरोना मरीजों को बैड और दवाईयां तक नहीं मिली. हालांकि अब रोजाना आने वाले नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. कम होते कोरोना मामलों के बाद देश में अनलॉक की प्रक्रिया भी जारी है. इस बीच देश आज नेशनल डॉक्टर्स डे मना रहा है. इस मौके पर एबीपी न्यूज़ के e-Conclave में देश के बड़े डॉक्टर्स की टीम ने कोरोना की तीसरी लहर और टीकाकरण को लेकर कई अहम बातें जनता के सामने रखी हैं. वैक्सीन लगवाने…
देश में कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले मामले पहले के मुकाबले काफी कम हुए हैं और साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इस वजह से कोरोना के एक्टिव मामले भी कम हो रहे हैं। लेकिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार ने वैक्सीन के टीकाकरण अभियान को 21 जून से जिस गति से आगे बढ़ाया था वह गति अब धीमी पड़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 27.60 लाख लोगों को ही वैक्सीन मिल पायी है, 21 जून को 86 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन…
देश में महंगाई की मार जारी है। विमान ईंधन की कीमतों में एक हफ्ते के अंतराल पर आज दूसरी बार बढ़ोतरी की गई जिससे हवाई किराया भी महंगा होने की आशंका है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत बढ़ गई है। अब 2,354.07 रुपये यानी 3.57 प्रतिशत बढ़कर 68,262.35 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। इससे पहले 16 जून को इसमें 2.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इस साल 01 मई से अब तक 5 बार विमान ईंधन के दामों में बदलाव किया गया है।…
अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पादों का विपणन करने वाली कंपनी, गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने लागत में वृद्धि के चलते एक जुलाई से रेट बढ़ाने का फैसला किया था. इसका असर दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के रूप में हुआ है. जीसीएमएमएफ ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है. यह वृद्धि औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है. सहकारी कंपनी का कहना…
1. सब जिलों में सभी दुकानें 8 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी l 2. सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ खुल सकेंगे l 3. शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल – किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी l स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे l 4. सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे l 5. स्टेडियम, gymnasium, और पार्क खुल सकेंगे। 6. समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे l 7. आँगन वाणी केंद्र बंद रहेंगे पर लाभुकों को…
बीते कई सालों से आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर का इतंजार है। कोरोना महामारी ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। हर सेक्टर में मंदी का दौर देखने को मिल रहा है। बेरोजगारी बढ़ी है और इसका असर लोगों की जेबों पर भी पड़ा है। आर्थिक मंदी के कारण जहां बाजार ठप है, लोगों की नौकरियां जा रही हैं, वही कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। देश की आबादी पर कर्ज का अध्ययन करनेवाली क्रेडिट इन्फॉरमेशन कंपनी (सीआइसी) की ताजा रिपोर्ट बताती है कि भारत का हर छठा व्यक्ति कर्जदार हो चुका है। यानी भारत की कामकाजी आबादी…
आंदोलनरत सुरक्षाकर्मियों से जमीन पर बैठ कर मंत्री ने की वार्ता रांची। 2018 में हटाये गये 155 सुरक्षाकर्मियों के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सकारात्मक पहल की। उन्होंने छह जुलाई को इसे लेकर उच्च स्तरीय बैठक भी बुलायी है। आंदोलनरत सुरक्षाकर्मियों से जमीन पर बैठ कर मंत्री ने वार्ता की। बता दें कि पिछली सरकार में इन सुरक्षाकर्मियों को सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से काम पर रखा गया था, जिन्हें बाद में हटा दिया गया। इसे लेकर सुरक्षाकर्मी आंदोलनरत थे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिल कर समस्याओं के समाधान के लिए गुहार लगायी थी।…
राजीव रांची। सच ही कहा गया है कि सच्चे मन से जो भगवान भोले शंकर से मन्नत मांगता है, उसकी मनौती जरूर पूरी होती है। इन दिनों झारखंड के पारा शिक्षकों की भी एक मनौती पूरी हो गयी है। यह मनौती भगवान भोले शंकर ने पूरी की है। इसके बाद पारा शिक्षक अब मन्नत उतारने की तैयारी में हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर पारा शिक्षकों की कौन सी मन्नत भोले शंकर ने पूरी कर दी है। अभी तो हाल के दिनों में कोई बड़ा फैसला भी नहीं हुआ है। जो भी फैसला हुआ है, वह अभी पाइप लाइन…
रांची। आज हूल दिवस है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासियों के विद्रोह, संघर्ष और उनके बलिदान को याद करने का विशेष दिन। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस मौके पर अमर शहीद सिदो- कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में राज्यवासियों से कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की धरती है. 1855 में सिदो-कान्हू के नेतृत्व में आदिवासियों ने अदम्य वीरता और साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। अपने हक, अधिकार और देश की खातिर इन वीरों ने अपनी कुबार्नी दे दी थी। संताल विद्रोह के ऐसे नायकों की…
दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र की नोनीहाट पंचायत के गरडी गांव में बुधवार दोपहर जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में पिता-पुत्र हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट कुमार अमन मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस मामले में दोषी लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुट गई है। मृतकों के नाम विनोद सोरेन और काशू सोरन है। दोनों पिता-पुत्र बताए जाते हैं। आरोपित भी आदिवासी बताए जाते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में दो पक्ष के बीच काफी…
