Author: shivam kumar

जम्मू हवाई अड्डे के टेक्निकल एरिया यानी एयरफोर्स स्टेशन पर रविवार को ड्रोन से किये गए हमले ने सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में डाल दिया है। हालांकि जांच अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को एयर बेस के काफी करीब से ही ड्रोन को लॉन्च किये जाने का संदेह है। दरअसल, इस्तेमाल में लाए गए ड्रोन काफी छोटे थे जो कहीं दूर से नहीं आ सकते हैं। घटना के सबूत जुटाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और स्पेशल फोर्स की टीम अभी भी वायुसेना स्टेशन पर मौजूद है।   इस​ ड्रोन हमले में इस्तेमाल किए…

Read More

जम्मू-कश्मीर के त्राल सेक्टर में आतंकवादियों ने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित हरिपरिगाम त्राल क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों ने एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 41 वर्षीय फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर…

Read More

एक्टर करन मेहरा और निशा रावल का विवाद पिछले काफी दिनों से मीडिया की लाइमलाइट में छाया हुआ है. कुछ दिन पहले दोनों के बीच हुई बहस ने मारपीट का रूप ले लिया था. वहीं दोनों के बीच कथित मारपीट के मामले में अब केस भी दर्ज कर लिया गया है. दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर करन मेहरा और उनके परिवार के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई है. करन मेहरा पर परिवार समेत केस दर्ज खबरों के मुताबिक निशा रावल की तरफ से करन मेहरा और उनके परिवार के खिलाफ…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश कार्यसमिति बैठक की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में कोरोना से पैदा हुई चुनौतियों का मुकाबला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सफलतापूर्वक किया है। प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के साथ नहीं होता तो पता नहीं हालात कैसे होते। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से काम किया है, वह भी प्रशंसनीय हैं। फिजिकल और वर्चुअल मोड में हो रही इस बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना से संकट के खिलाफ हमेशा सचेत रहने की जरूरत है। आज नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए…

Read More

फ्रांस के पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज तीन के फाइनल में रविवार को झारखंड की तीन होनहार तीरंदाज महिला खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। महिला टीम की इस जीत से अब जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में भी पदक की उम्मीदें बंध गयी हैं। टीम की इस सफलता से झारखंड के खेल प्रेमी गदगद हैं। बताया गया है कि भारतीय टीम में झारखंड की तीन तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी शामिल थीं। तीनों ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर सफल निशाना साधा। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने फाइनल…

Read More

जम्मू हवाई अड्डे के टेक्निकल एरिया यानी एयरफोर्स स्टेशन ​पर रविवार की रात को हुए दो धमाकों में ड्रोन का ही इस्तेमाल किया गया है​​​​। ​​​​देश में पहली बार हुए ‘ड्रोन अटैक’ की पुष्टि जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने की है। सिंह ने कहा है कि इस हमले की साजिश सीमापार से रची गई लेकिन इसे अंजाम सीमा के अंदर से ही दिया गया। इसीलिए एयरफोर्स स्टेशन पर एनआईए और एनएसजी की टीम टेरर एंगल से जांच कर रही है। यह भारत में अपनी तरह का पहला ड्रोन हमला है जिसका संभावित लक्ष्य परिसर में खड़े विमान थे। इसके…

Read More

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी के घटक दलों में खटपट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार का दावा है कि आघाड़ी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने में अड़चनें आती रहती हैं लेकिन इससे सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। शरद पवार ने रविवार को पुणे जिले के बारामती में पत्रकारों से कहा कि महाविकास आघाड़ी के गठन से पहले न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय किया गया था। इसके साथ ही सरकार चलाने में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए समन्वय समिति भी गठित…

Read More

 ​​जम्मू एयरफोर्स स्टेशन ​पर देर रात पांच मिनट के भीतर हुए दो धमाकों से ​बिल्डिंग की छत ​में बड़ा सा छेद होने के अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है​ लेकिन पूरा इलाका सील करके जांच की जा रही है​। ​​​​ड्रोन से ​आईईडी गिराने की आशंका के चलते पुलिस ​और ​​फोरेंसिक टीम मौके पर छानबीन कर​ने में लग गई हैं​।​ ​​​​जल्द ही वायुसेना की ​उच्च स्तरीय जांच टीम जम्मू पहुंचने वाली है​​। धमाके को लेकर जम्मू पुलिस ने यूएपीए की धारा 16, 18 और एक्स्प्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है इसलिए इसकी जांच आतंकी हमले की तरह की जाएगी।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जुलाई से जापान के टोक्यो में शुरू होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से उनका उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से  रोड टू ओलंपिक प्रतियोगिता में  भी हिस्सा लेने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 78वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रतिभा, निष्ठा, दृढ़ निश्चय और खेल भावना एक साथ मिलते हैं, तब जाकर कोई चैंपियन बनता है। टोक्यो जा रहे हमारे ओलिंपिक दल में भी कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका जीवन बहुत प्रेरित करता है। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे एथलीटों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है।  प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘ मन की बात’की में कहा,”टोक्यो में ओलंपिक खेलों में जाने वाले प्रत्येक एथलीट को संघर्ष करना पड़ा, उन्होंने बहुत लंबे समय तक कड़ी मेहनत की। वे केवल अपने लिए खेलों में नहीं जा रहे हैं, बल्कि वे देश को गौरवान्वित करने के लिए टोक्यो जा रहे हैं। उन्हें लोगों का दिल जीतना है और देश में सभी को गौरवान्वित करना है। मैं हमारे देश के निवासियों से आग्रह करना चाहता…

Read More

रेलवे टिकट बुक करने वाले रैकेट को खत्म करने के लिए भारतीय रेलवे नई व्यवस्था लेकर आ रहा है। आने वाले समय में रेलवे टिकट बुक करने के लिए आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक कराना जरूरी होगा। ऐसा नहीं होने पर IRCTC आपकी टिकट बुक नहीं करेगा। इसके अलावा IRCTC आपसे पासपोर्ट और अन्य पहचान पत्र की जानकारी भी मांग सकता है। यह सारी जांच पड़ताल IRCTC की वेबसाइट पर होगी, जिसके जरिए आप अपना टिकट बुक करते हैं। रेलवे सुरक्षा बल के डायरेक्टर जनरल अरुण कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग के…

Read More