जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर दो धमाके हुए हैं। इन धमाकों के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आखिर यह धमाके किसने किए? किस तरह से हाई सिक्योरिटी जोन में धमाके को अंजाम दिया गया? इस बीच न्यूज़ एजेंसी एएनआई सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर दी है। न्यूज़ एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर विस्फोट करने के लिए दो ड्रोन इस्तेमाल किए गए। जिस ड्रोन से धमाका किया गया है उसका संभावित लक्ष्य फैलाव क्षेत्र में खड़ा विमान था। हालांकि इसे लेकर भारतीय…
Author: shivam kumar
देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर इतनी गंभीर नहीं होगी जितनी दूसरी लहर थी। आईसीएमआर के एपडोमिलॉजी यानि महामारी विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने बताया कि कोरोना के नए प्रकार डेल्टा प्लस के प्रभाव पर अध्ययन चल रहा है, लेकिन शुरुआती नतीजों से पता चलता है कि यह तीसरी लहर इतनी तीव्र नहीं होगी जितनी दूसरी लहर थी। डॉ. समीरन ने बताया कि तीसरी लहर के प्रभाव को, कोरोना से बचाव के उपायों को अपना कर व टीकाकरण को तेज करके कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि देश में दस राज्यों में डेल्ट प्लस…
एसजेवीएन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 1633.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह शुद्ध लाभ गत वित्तीय वर्ष 2019-20 की तुलना में 75.61 करोड़ रुपये अधिक है, जब यह 1557.43 करोड़ रुपये था। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने कंपनी की निदेशक मंडल की बैठक के बाद वित्तीय वर्ष 2020-21 तथा चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों को घोषित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में एसजेवीएन ने कुल 3213.07 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है, जोकि गत वित्तीय वर्ष में अर्जित कुल आय 3095.24 करोड़ रुपये से 117.83 करोड़ रुपये अधिक है।…
जिला मुख्यालय से 15 किमी की दूरी पर स्थित शाढौरा कस्बे के नजदीक एक निजी कम्पनी के डामर प्लांट पर शनिवार की शाम आग लगने से दो मजदूरों के जलने की खबर है, मौके पर कलेक्टर एवं प्रशासनिक अमला पहुंच गया है। जानकारी अनुसार बताया गया कि शाढौरा से फरदाई रोड़ स्थिति एक निजी कम्पनी के डामर प्लांट में शाम 7 बजे के दरम्यान अचानक आग लग गई। जानकारी लगते ही कलेक्टर अभय वर्मा एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईँ हैं। कलेक्टर अभय वर्मा का कहना है कि आग की चपेट में दो मजदूर आए हैं, जिनमें एक मजदूर…
कमांडो 3 ‘ एक्ट्रेस अंगिरा धर ने फिल्म अभिनेता व निर्देशक आनंद तिवारी संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने अप्रैल माह में ही शादी कर ली थी, लेकिन इसकी भनक उन्होंने किसी को नहीं लगने दी। अब अंगिरा धर और आनंद तिवारी ने अपनी शादी का खुलासा किया है और सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा की हैं। अंगिरा ने अपनी शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-’30 अप्रैल को मैंने और आनंद ने अपनी दोस्ती को फैमिली, करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी में बदल दिया…
फिल्म अभिनेत अर्जुन कपूर आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी लेडी लव यानी मलाइका अरोड़ा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इस रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा-‘हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन।’ सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अर्जुन कपूर अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर…
एमपी अजब है सबसे गजब है ! मध्य प्रदेश की खूबसूरती इन दिनों बॉलीबुड के लोगों पर खुब छा हुई है, क्योंकि झीलों की नगरी से लेकर ओमकारेश्वर, महेश्वर और चंदेरी के स्पॉट इन फिल्मी कलाकारों को खींच ही लाते हैं। यही वजह है कि मध्यप्रदेश में कई फिल्मों की शूटिंग भी पहले हो चुकी है तो कई की अभी चल रही हैं दूसरी तरफ फिल्मी कलाकार यहां के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर घूमने भी लगातार पहुंच रहे हैं। इन दिनों बालीवुड की धक-धक गर्ल रवीना टंडन इस समय छुट्टियां मध्यप्रदेश में बिता रही हैं। शनिवार को उन्होंने अपने परिवार…
झारखंड में कोरोना के जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बहुत दिनों बाद झारखंड में कोरोना के 100 से कम केस आये हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 166 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि रविवार सुबह तक सिर्फ 98 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), बोकारो और खूंटी से एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 18, बोकारो से आठ , देवघर से सात, धनबाद से सात, दुमका से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से…
भारतीय नौसेना का जलपोत आईएनएस तबर सितम्बर के आखिर तक अफ्रीका और यूरोप के कई बंदरगाहों की यात्रा करेगा। इस जलपोत ने 13 जून से अपनी लम्बी यात्रा शुरू की है। इस दौरान जलपोत तबर व्यावसायिक, सामाजिक और अन्य गतिविधियों का संचालन करेगा। इस दौरान कई मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ संयुक्त अभ्यास में भी शामिल होगा। यात्रा के दौरान आईएनएस तबर अदन की खाड़ी, लाल सागर, स्वेज नहर, भूमध्य सागर और बाल्टिक सागर से होकर गुजरेगा। नौसेना प्रवक्ता के अनुसार आईएनएस तबर ने मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने की दिशा में 13 जून को अपनी लम्बी यात्रा शुरू की है। अफ्रीका और यूरोप के कई बंदरगाहों की यात्रा के दौरान यह जलपोत मित्रवत नौसेनाओं…
कानपुर देहात जनपद के झींझक कस्बे से करीब 18 किलोमीटर दूर नदी के किनारे बसा गांव है परौख। आज से चार वर्ष पूर्व देश विदेश के मीडियाकर्मी इस गांव को पूछते हुए पहुंचे थे। तब एनडीए की ओर से बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया गया था। तब हिन्दुस्थान समाचार भी सबसे पहले पहुंचने वालों की कतार में था। इसी गांव की माटी में रामनाथ कोविंद का जन्म हुआ था। चार साल बाद एक बार फिर मीडिया कर्मियों का कैमरा चमकने लगा और इस बार खुद राष्ट्रपति आज अपनी माटी का आर्शीवाद लेने आने वाले हैं।…
टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को कुओर्टेन खेलों में 86.79 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक जीता। नीरज ने इस टूर्नामेंट में 83.21 मीटर के मामूली थ्रो के साथ शुरुआत की और अपने दूसरे प्रयास में 86.79 मीटर तक सुधार किया। बाकी चार प्रयास फाउल रहे। इस स्पर्धा का स्वर्ण जर्मनी के जोहान्स वेटर ने जीता। वेटर ने 93.59 मीटर का थ्रो किया। लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 89.12 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय…
