Author: shivam kumar

रांंची। झारखंड ट्राइबल एडवाजरी काउंसिल की बैठक में भाजपा के तीन सदस्य शामिल नहीं होंगे। भाजपा ने कहा कि हेमंत को अध्यक्ष बनाना गलत है। आज हेमंत आदिवसी तो कल गैर आदिवासी भी सीएम बन सकता है। प्रावधान यह होना चाहिए कि काउंसिल का चेयरमैन आदिवासी ही हो। भाजपा ने टीएसी गठन की पूरी प्रक्रिया को ही गलत बताया है।

Read More

धनबाद : कतरास थाना से करीब 100 मीटर दूर सिनेमा रोड स्थित श्रीराम फ्यूल्स पेट्रोल पंप से देर रात 6 बदमाशों ने दो लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। घटना रविवार देर रात की है। पंप पर पहुंचे बदमाशों में से दो ने स्टाफ से पिता को अस्पताल ले जाने की बात कह कार में पेट्रोल डालने का आग्रह किया। जैसे ही पेट्रोल पंप के स्टाफ ने गेट खोला, दोनों बदमाशों ने दो स्टाफ को चाकू दिखा कर बंधक बना लिया। इसी दौरान चार और बदमाश आ गए और कैश लूट लिया। जाते वक्त वो पंप में लगे CCTV…

Read More

कोलकाता। भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में वापस लौटने के बाव भी मुकुल रॉय बंगाल विधानसभा में विरोधी दल की सीट पर ही बैठेंगे। उन्होंने भाजपा छोड़ने के बाद भी अपनी सीट बदलने के लिए अब तक कोई आवेदन नहीं किया है, जिसके फलस्वरूप उन्हें विरोधी दल की सीट ही आवंटित की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि दलविरोधी कानून से बचने के लिए मुकुल ने यह रणनीति अपनाई है। मालूम हो कि मुकुल राय  पहली बार विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कृष्णानगर उत्तर सीट से भाजपा के टिकट पर तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी व बांग्ला…

Read More

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करते हैं। लेकिन इस बार बाबिल ने फैंस के साथ खुद से जुड़ी एक जानकारी शेयर की है। उन्होंने फैंस के साथ अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने अब फिल्म स्कूल छोड़ने का फैसला लिया है। बाबिल ने इसके साथ ही फिल्म स्कूल छोड़ने की वजह भी बताई है।बाबिल लंदन में वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में फिल्म कोर्स कर रहे थे। जिसे छोड़कर वह अब अपना पूरा ध्यान अभिनय में अपने करियर पर केंद्रित करना…

Read More

फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘तूफान’ चर्चा में है। यह एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है।  फिल्म में फरहान के साथ परेश रावल और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का नया पोस्टर सोमवार को जारी हुआ।  फिल्म के इस नए पोस्टर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा की है। अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्विटर पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसके ट्रेलर की रिलीज डेट बताई है। पोस्टर में फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर रिंग के अंदर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में फरहान अख्तर एक मुक्केबाज की भूमिका में…

Read More

 देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को उप्र में अपनी जन्मस्थली कानपुर देहात व शैक्षिक भूमि कानपुर नगर का दौरा पूरा कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला सर्किट हाउस से सेन्ट्रल स्टेशन पहुंचा, जहां प्लेटफार्म नम्बर एक से वह पत्नी सविता कोविंद के साथ प्रेसिडेंटियल ट्रेन से रवाना हुए। उप्र दौरे पर आए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन से प्रेसिडेंटियल ट्रेन से रवाना हो गए। सर्किट हाउस से स्टेशन के सिटी साइट तक उनके काफिले को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान डेढ़ घंटे के लिए…

Read More

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर रविवार की रात हुए ड्रोन हमले के अगले ही दिन सोमवार तड़के करीब तीन बजे जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास दो ड्रोन दिखे। हाई अलर्ट पर सुरक्षा बलों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद दोनों ड्रोन आसमान में गायब हो गए। रात के अंधेरे में गायब होने के बाद दोनों ड्रोन की तलाश जारी है।​ वायुसेना स्टेशन पर हमले के मामले में शक की सुई पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की ओर भी घूम रही है​।​ इसे किसी भी भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन हमला माना जा रहा है​।​​​ ​​ ​जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद से सभी सुरक्षा…

Read More

नामकुम थाना क्षेत्र स्थित लोवाडीह दुर्गा सोरेन चौक के पास सोमवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के ऊपर बालू लदा हाइवा पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त हेम्बो कुजूर (62) के रूप में की गई है। वह लोवाडीह के बीच कोचा का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों के अनुसार तेज गति से जा रही बालू लदा हाइवा मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के ऊपर पलट गई। इसमें एक व्यक्ति की हाइवा के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।जिसे इलाज के…

Read More

देश में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46 हजार, 148 नए मरीज मिले  हैं, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 58 हजार 578 है। इन 24 घंटों में इस बीमारी से 979 लोगों की मौत हो गई। पिछले 46 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 21 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 2.81 प्रतिशत रही है। सोमवार…

Read More

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द रविवार को अपने गृह जनपद कानपुर के बाद दो दिन के लिए आज राजधानी लखनऊ प्रवास पर पहुंचेंगे।  राष्ट्रपति तकरीबन 11 बजकर 50 मिनट पर प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस ट्रेन से चारबाग पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राजधानी पूरी तरह से तैयार है। प्रशासनिक अधिकारियों की सूचना के अनुसार चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का काफिला सड़क मार्ग से लखनऊ के चारबाग हजरतगंज से होते हुए राजभवन पहुंचेगा। राजभवन में न्यायाधीशों के साथ हाई टी का कार्यक्रम है। इस दौरान…

Read More

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने जुलाई से उत्‍पादन में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। इधर, देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में सोमवार को पेट्रोल 98.52 रुपये और डीजल 88.95 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबासइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 104.56 रुपये, 99.55 रुपये और 98.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इन…

Read More