अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी ने आज रुपये की कीमत पर भी असर डाला। अंतरराष्ट्रीय दबाव और डॉलर की मांग तेज होने के कारण आज रुपया ने डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। रुपया आज प्रति डॉलर 74.28 के स्तर पर खुला। जबकि कल रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 74.19 के स्तर पर बंद हुआ था। पहले सत्र के कारोबार में अभी तक रुपये की कीमत में 2 पैसे का सुधार हुआ है। जिसके कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 74.26 के स्तर पर आ गया है।…
Author: shivam kumar
जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर ड्रोन हमले का सीमा पार से आतंकी कनेक्शन पुख्ता होता दिख रहा है। इस मामले की शुरू से ही आतंकी एंगल से जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियों को भी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की भूमिका होने का संदेह है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि देश में पहली बार ‘ड्रोन अटैक’ को अंजाम देने के लिए जम्मू हवाई अड्डे से मात्र 14.5 किलोमीटर दूर सीमा पार से दो ड्रोन ने उड़ान भरी और पेलोड गिराकर वापस लौट गए। ड्रोन के 1.2 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ने का संदेह है जो लंबी दूरी की…
देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। मंगलवार को प्राप्त हुए आंकड़े राहत पहुंचाने वाले हैं। रिकवरी दर बढ़कर 96.87 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसके बावजूद बीते 24 घंटे में 907 मरीजों की कोरोना वायरस से मृत्यु हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 37,566 नए मामले सामने आए हैं। पिछले सौ दिनों में पहली बार आंकड़ा इतना कम दर्ज किया गया है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान 907 मरीजों की कोरोना वायरस से मृत्यु हुई…
जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर ड्रोन हमले का सीमा पार से आतंकी कनेक्शन पुख्ता होने पर इस मामले की जांच गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। इस हमले के बाद से जम्मू के सैन्य क्षेत्रों में लगातार ड्रोन देखे जा रहे हैं। हमले के अगले ही दिन सोमवार तड़के करीब तीन बजे जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास दो ड्रोन दिखे। हाई अलर्ट पर सुरक्षा बलों ने करीब 25 राउंड फायरिंग करके खदेड़ा।इसी तरह बीती रात कुंजवानी, सुंजवां और रत्नूचक इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखे गए। सैनिकों के फायरिंग करने पर यह ड्रोन भी आसमान में गायब हो गए। इस मामले की शुरू से ही…
मशहूर अमेरिकन रैपर कार्डी बी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की माँ बनने वाली हैं। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक स्टनिंग मैटिर्निटी फोटोशूट शेयर करके फैंस को चौंका दिया। तस्वीर में कार्डी बी अपने शरीर के ऊपर हिस्से पर सफेद रंग का पेंट लगाए हुए दिख रही हैं। उनके बदन कोई कपड़ा नहीं है। यह कार्डी बी का दूसरा बच्चा होगा। कार्डी बी ने तस्वीर के साथ अपने पति को टैग किया है। वहीं उनके पति ऑफसेट ने भी हाल ही में आयोजित हुए बीईटी अवार्ड्स 2021 की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस के साथ यह…
‘बिग बॉस 3’ के कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता व प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके इन दिनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर जमकर निशाना साध रहे हैं और इसकी वजह से वह चर्चा में हैं। सलमान खान और मीका सिंह के बाद अब केआरके ने बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है। केआरके ने कंगना रनौत की फिल्मों को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा-‘मैं 100 फीसदी गारंटी के साथ कह सकता हूं कि भविष्य में कंगना रनौत की कोई भी फिल्म हिट नहीं होगी। उनकी अगली फिल्में इंदिरा गांधी, कश्मीरी पंडितों और अयोध्या राम मंदिर पर हैं। मतलब वे…
अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा वर्कआउट करते -करते भांगड़ा करने लगती है। इस वीडियो को खुद शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा-‘आज एक अलग तरह का मोटिवेशनल 6 सेमी प्लेटफॉर्म साइड-टू-साइड शफल। कार्डियो बोरिंग नहीं है, बस आपको एक्सप्लोर करने की जरूरत है। अपने निचले शरीर को फिट करने के लिए एक उच्च तीव्रता वाले ट्रेनिंग ड्रिल पर फोकस किया, जो हार्ट और फेफड़ों को भी स्वस्थ…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना प्रभावित क्षेत्र के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 50 हजार करोड़ रुपये सहित 8 क्षेत्रों के लिए सोमवार को राहत पैकेज का ऐलान किया। इससे कोरोना महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। वित्त मंत्री ने यहां आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि केंद्र सरकार ने 1.1 लाख करोड़ रुपये का फंड क्रेडिट गारंटी योजना के लिए आवंटित किया है। उन्होंने कहा इससे कोविड-19 से प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगी। सीतारमण ने कहा कि सरकार 8 महानगरों को छोड़कर दूसरे शहरों में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 50…
देश ने कोरोना से बचाव का टीका लगाने में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अबतक 32 करोड़ 36 लाख से अधिक टीके की खुराक लोगों को दी गई है। टीका लगाने में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि भारत में टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हुआ और अमेरिका में 14 दिसंबर को शुरू हुआ था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 17 लाख 21 हजार 268 टीके लगाए गए, जिसके बाद अब तक की कुल संख्या 32 करोड़, 36 लाख 63 हजार…
रांंची। अगर आपने रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के इंतजार में कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाया है तो अब लगवाने की तैयारी करें। रांची स्थित मेदांता हॉस्पिटल में स्पुतनिक वी की खेप पहुंच चुकी है। फिलहाल आनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। आफलाइन टीका लगाने को लेकर भी प्रबंधन ने तैयारी कर ली है, जिससे कि टीका लगाने के लिए आने वालों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े. बताते चलें कि झारखंड में फिलहाल केवल मेदांता हॉस्पिटल में ही स्पुतनिक वी की वैक्सीन अवेलेवल है। यह भी उल्लेखनीय है कि स्पुतनिक वी को अबतक का सबसे असरदार टीका माना…
रांंची। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान झारखंड के 7 लाख 17 हजार 484 बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। यह बात कोरोना की तीसरी लहर के अनुमान व रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से गठित इंपावर्ड कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कही है. कमेटी ने राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। भारत सरकार के मार्गदर्शन में देश के विशेषज्ञों से परामर्श के इस कमेटी ने अपने सुझाव सरकार को दिए हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में कोरोना की संभावित तीसरी लहर में 7,17,484 बच्चों (18 साल तक) के संक्रमित होने की आशंका है।…
