बॉलीवुड में ‘धड़क गर्ल’ से मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जाह्नवी टॉपलेस अवतार में काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। जाह्नवी की इस तस्वीर ने लाखों फैंस के दिलों की धड़कन को तेज कर दिया है। खास बात यह है कि इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को खुद जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। जाह्नवी कपूर का ये बोल्ड अवतार शायद ही इससे पहले किसी ने देखा हो। फैंस जाह्नवी की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।…
Author: shivam kumar
सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म ‘राधे श्याम’ चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण देश में लगे लॉकडाउन और फिल्मों की शूटिंग पर रोक की वजह से फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग अधूरी रह गई थी। लेकिन अब शुक्रवार से इस फिल्म की शूटिंग पुनः शुरू हो गई है। इसकी जानकारी खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर दी है। ‘राधे -श्याम ‘ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के…
अमेरिका में बहुचर्चित अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को 22 साल और छह महीने की सजा सुनाई गई है। श्वेत पुलिस अधिकारी शॉविन पर आरोप था कि उसने 46 वर्षीय फ्लॉयड की गर्दन नौ मिनट 29 सेकंड तक अपने घुटने से दबाए रखी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में तीन अन्य पुलिस अधिकारियों को भी फ्लॉयड के नागरिक अधिकारों के हनन का दोषी पाया गया है। मिनियापोलिस (अमेरिका) में 12 जजों की ज्यूरी ने यह फैसला सुनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि उन्हें यह फैसला सही लगता है। हालांकि उन्होंने…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को एक विशेष प्रेसिडेंटियल ट्रेन से दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ के दौरे के लिए पहुंचे। उनका सपत्नीक विशेष ट्रेन से सफर किया जाना रेलवे के लिए बड़ा कीर्तिमान बन गया है। इसको लेकर भारतीय रेल की देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी चर्चा है और आने वाले दिनों में यात्रियों के सफर के प्रति और सुरक्षित व विश्वास को भी बल देने वाला साबित होगा। दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से पांच दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के कानपुर व लखनऊ आये हैं। उनके कार्यकाल में यह पहला मौका है,…
नई दिल्ली। Vodafone Idea ने अभी हाल ही में 447 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 60 दिन की वैलिडिटी के साथ 50GB डेटा वो भी बिना किसी डेली लिमिट के दिया जा रहा है। वहीं, अब VI कंपनी ने 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपग्रेड कर दिया है। टेलिकॉमटॉक की एक रिपोर्ट में इस प्लान के बारे में खुलासा किया गया है। अब 199 रुपये वाले प्लान में ज्यादा डेटा और वैलिडिटी की सुविधा मिलेगी। Vodafone 199 Plan Detail वोडफोन कंपनी 199 रुपये वाले प्लान के साथ 24 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसके…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एक और लेटर बम फोड़ा है। मैनहर्ट परामर्शी को हुए भुगतान में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को नोटिस भेजे जाने के बाद विधायक सरयू राय ने एक और पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा है। इसमें बताया गया है कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2016 और 2017 में टॉफी, टी-शर्ट, गीत-संगीत, साज-सज्जा के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला हुआ है। इस घोटाला के सभी केंद्रीय पात्र जमशेदपुर से जुड़े हैं। यह घोटाला वर्ष 2016 और 2017 में 15 नवंबर को हुए झारखंड राज्य स्थापना दिवस…
जमशेदपुर। झारखंड के रांची में सिवरेज-ड्रेनेज निर्मण का डीपीआर तैयार करने के मामले में मैनहर्ट परामर्शी की नियुक्ति की गई थी। इस नियुक्ति में हुई अनियमितता और भ्रष्टचार मामले एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के राजनीतिक दांव-पेंच फिर से शुरू हो गई। झारखंड की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें जांच से कोई परहेज नहीं, लेकिन जांच निष्पक्ष होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मेनहर्ट के मामले पर कुछ लोग राजनीतिक रोटी सेंक कर अपना…
बोकारो : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोर बड़ी लूट को अंजाम देने की फिराक में थे। दो चोर चिकसिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को तोड़कर ही तोड़कर ले जा रहा था, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका और मशीन को 100 मीटर खेत में छोड़कर भाग गया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने खेतों में एटीएम मशीन को फेंका पाया तो चास मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी। बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी के मुताबिक, जिस वक्त चोर इस घटना को अंजाम दे रहे थे उस दौरान एटीम में 20 लाख रुपए था। हैरानी इस…
एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी एवं प्रोड्यूसर स्वर्गीय मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर का बचपन काफी उलझनों में गुजरा। साल 1996 में वह जब 11 साल के थे तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर ने अपने बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला की परवरिश की। अर्जुन अपनी मां के बहुत करीब थे, लेकिन वह उस वक्त अकेले हो गए जब साल 2012 में उनकी मां…
मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 47 साल की हो गई है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए करिश्मा ने अपने जन्मदिन से पहले एक इवनिंग पार्टी रखी थी, जिसे उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। अमृता अरोड़ा ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 25 जून, 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता…
बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने आज फिल्म इंडस्ट्री में अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो आज ही के दिन यानी 25 जून, 1992 को रिलीज हुई थी । इस फिल्म में वो ऋषि कपूर और दिव्या भारती के साथ नजर आए थे। आज इस फिल्म के साथ ही शाहरुख खान ने भी बॉलीवुड में अपने 29 साल पूरे कर लिए हैं। बॉलीवुड में अपने 29 साल पूरे करने पर शाहरुख खान ने फैंस के प्रति आभार वयक्त किया है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा-‘काम कर रहा…
