दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने रेसलर सागर धनखड़ की हत्या मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार और साथी अजय की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। आज सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने पिछले 11 जून को सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत आज तक के लिए बढ़ाई थी। पिछले 2 जून को कोर्ट ने सुशील कुमार को 11 जून की न्यायिक हिरासत में भेजा था । 2 जून को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की हिरासत की मांग को खारिज कर न्यायिक हिरासत में भेजने…
Author: shivam kumar
दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर कोई फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बनाने पर रोक लगाने की मांग खारिज करने के सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया है। जस्टिस अनूप जयराम भांभानी की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने फिल्म और डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगी। सुनवाई के दौरान सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि फिल्म को खोजने की काफी कोशिश की गई लेकिन नहीं मिली। तब…
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की आधी रात को देश पर आपातकाल लागू करने के बाद जब तमाम बड़े नेता जेल की सलाखों के पीछे डाल दिए गए। इनमें से एक कानपुर की रहने वाली व योगी सरकार में राज्य मंत्री नीलिमा कटियार भी हैं, जो महज दो वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रही मां प्रेमलता कटियार के साथ जेल में रहीं। उनका कहना है कि मैं आपातकाल को कभी नहीं भूल सकती, क्योंकि आपातकाल ने मेरी किलकारियां छीनी है। यही नहीं मां के साथ जेल में रहने से कई वर्षों तक…
25 जून 1951 को मुंबई में जन्मे सतीश शाह ने बॉलीवुड में बतौर हास्य अभिनेता एक खास मकाम हासिल किया है । उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय की शिक्षा ली। 1972 में अभिनेत्री और निर्माता मधु शाह से उनकी शादी हुई। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1970 में फिल्म ‘भगवान परशुराम’से की थी। सतीश ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें गमन, उमराव जाब, पुराना मंदिर, अनोखा रिश्ता, मालामाल, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन,…
बॉलीवुड के साधारण से दिखने वाले असाधारण कलाकार रघुवीर यादव का जन्म 25 जून, 1957 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे रघुवीर यादव को बचपन से ही संगीत में रुचि थी। समय के साथ संगीत से उनका गहरा लगाव होता गया और वह एक नामी संगीतकार बनने का सपना देखने लगे। अपने इस सपने के बारे में रघुवीर ने जब अपने घर में बताया तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद रघुवीर ने बहुत बड़ा कदम उठाया। अपने सपने को पूरा करने की ख्वाहिश लिए रघुवीर 15 साल की उम्र में घर से भाग…
रिलायंस की 44वीं सालाना आम सभा के दौरान चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भरोसा जताया कि देश में 5जी की शुरुआत रिलायंस जियो ही करेगा। रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5जी तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी छलांग है। मुकेश अंबानी ने इस संबंध में गुरुवार को बताया कि 5जी परीक्षणों के दौरान जियो ने सफलतापूर्वक एक जीबीपीएस (1GBPS) से अधिक की स्पीड पाई है। जियो के ‘मेड इन इंडिया’ सॉल्युशन को मुकेश अंबानी ने विश्व स्तर का बताया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 5जी परीक्षण शुरू करने के लिए…
गुरुवार को शेयर बाजार में आई तेजी के बाद आज सप्ताह के पांचवे और आखिरी कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख बने रहने के आसार हैं। आज शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 0.34 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 178.16 अंक की मजबूती के साथ 52 हजार,877.16 अंक के स्तर से अपना कारोबार शुरू किया है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 48.90 अंक की उछाल के साथ 15 हजार,839.35 अंक के स्तर पर खुला है। इसके पहले गुरुवार को सेंसेक्स 52 हजार,699 अंक…
पेट्रोल-डीजल के दाम शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर अपरिवर्तित रहे। इससे पहले गुरुवार को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.76 रुपये और डीजल की कीमत 88.30 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 3.53 रुपये और डीजल की कीमत 3.15 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महंगा हुआ था। देश के दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई…
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली ने अपनी ऑक्सीजन ज़रूरत को बढ़ा-चढ़ा कर बताया. इससे दूसरे राज्यों की ऑक्सीजन आपूर्ति पर बुरा असर पड़ सकता था. दिल्ली के ऑक्सीजन ऑडिट के लिए गठित कमिटी ने यह बात मानी है. कमिटी के मुताबिक दिल्ली की तरफ से 25 अप्रैल से 10 मई के बीच ऑक्सीजन की जो मांग रखी, वह वास्तविक आवश्यकता से 4 गुना तक अधिक हो सकती है. 8 मई को सुप्रीम कोर्ट ने देश में ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 12 सदस्यीय टास्क फोर्स बनाया था. दिल्ली के लिए अलग से एक सब-ग्रुप…
झारखंड में कोरोना के नए मरीजों से अधिक स्वस्थ होकर लौटने वालों का सिलसिला बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में 252 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि इस दौरान शुक्रवार सुबह तक सिर्फ 114 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और दुमका से एक-एक मरीज शामिल हैं। झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 15,बोकारो से सात , चतरा से एक, देवघर से नौ, धनबाद से चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से नौ और गढ़वा से पांच नए मरीज मिले हैं। …
भारत में कोरोना का कहर अभी जारी है. लगातार तीसरे दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 51,667 नए कोरोना केस आए और 1329 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले बुधवार को 54069, मंगलवार को 50,848 नए मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 64,527 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 14,189 एक्टिव केस कम हो गए. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.30 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस…
