हिन्द महासागर क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच दो दिनों तक चला एकीकृत अभ्यास गुरुवार को खत्म हो गया। अमेरिकी नौसेना के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप रोनाल्ड रीगन के साथ भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के इस संयुक्त अभ्यास का मकसद समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना था। साथ ही नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने में भागीदार नौसेनाओं के रूप में साझा मूल्यों का प्रतीक भी था जिसका उल्लेख इस साल मार्च में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। भारतीय नौसेना के जहाजों, हेलीकॉप्टरों और भारतीय वायु सेना…
Author: shivam kumar
बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद को जब 2017 में भाजपा ने राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया तो उनके पैतृक गांव परौंख में स्थानीय, राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय मीडिया ने डेरा डाल दिया था। ऐसे में ‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने भी उस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक में गजब का उत्साह देखा। सभी लोग अपने बाबा को राष्ट्रपति बनना देखना चाहते थे। उन लोगों के अरमान तो पूरे गये लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद पैतृक गांव आने की तमन्ना अभी तक अधूरी ही रही। अब ख़ुशी इस बात की है कि बाबा अपने गांव प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से आ रहे हैं। हालांकि राष्ट्रपति बनने…
बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)-28 नरियार के समीप एक होटल पर बारात से लौटी बस टायर बदल रही थी उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें मौके पर ही चार लोगों की शुक्रवार अल सुबह मौत हो गयी वहीं करीब 18 लोग घायल हुए है ।सभी घायलों को इलाज़ के लिए विभिन्न अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग जनक सिंह टोला से बारात पूर्वी चंपारण के ढाका खैरी पाकर गयी थी वापस लौटने के दौरान मुजफ्फरपुर में यह भीषण दुर्घटना हुई। पूरे…
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक 12 मंजिला आवसीय इमारत के ढहने से बड़ी संख्या में लोगों की जान मुसीबत में है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 99 लोग लापता हैं। इस हादसे में 45 लोगों को बचाया जा चुका है। बचाव दल इमारत में फंसे लोगों की निकालने की कोशिश में जुटा है। दक्षिणी फ्लोरिडा में समुद्र के सामने स्थित 12 मंजिला आवासीय भवन ढह गया है। मियामी-डैड काउंटी कमिश्नर सैली हैमयेन ने बताया कि इमारत में रहने वाले 99 लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। इन लोगों के बचे…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में बनने वाली सड़क परियोजनाओं के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को पथ निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं और राजस्व संग्रह की समीक्षा के दौरान उन्होंने विभाग से कहा कि इस बाबत हर 15 दिन पर समीक्षा हो। इस दौरान अधिकारियों ने सीएम को बताया कि करीब 3160 करोड़ रुपये खर्च कर राज्य में 1284.06 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का निर्माण किया जाना है। इसमें पिछले चार सालों में एनएच के लिए कुल 612.65 किलोमीटर सड़क योजना को स्वीकृति मिली है।…
सरकारी स्कूल में पढ़नेवाले सौरभ का 2019 में पहली कक्षा में नामांकन हुआ। उसने वर्णमाला से लेकर ए,बी,सी,डी तक याद कर लिया। नाम भी लिखने लगा था। 2020 में वह दूसरी कक्षा में गया। इसके साथ ही कोरोना के कारण स्कूल बंद हो गया। उसकी प्रभावित रही। 2021 में वह कक्षा तीन में पहुंच गया। किताब बांटने के दौरान जब उसके घर पहुंचे शिक्षक ने अपना नाम लिखने को कहा, तो उसे याद नहीं था। यहां तक कि वह ककहरा भी भूल चुका है। उसके पास स्मार्ट फोन नहीं है। बच्चों को स्मार्ट फोन देने पर हो विचार शिक्षक भी…
टाटा समूह के संस्थापक और जमशेदपुर को नयी पहचान देनेवाले जमशेदजी नौसरवान जी टाटा को सदी का सबसे बड़ा परोपकारी का सम्मान दिया गया है। उनके द्वारा स्थापित टाटा उद्योग समूह भारत का सबसे विश्वसनीय और ताकतवर ब्रांड है, जो एक आम भारतीय के दैनिक जीवन में किसी न किसी रूप में जुड़ा है। मोबाइल के अलावा हर क्षेत्र में टाटा समूह की दमदार उपस्थिति है। ब्लेड से लेकर पानी के जहाज के पुर्जे बनानेवाले इस उद्योग समूह की इस्पात कंपनी टाटा स्टील का सूत्रवाक्य ही इसकी स्थापना और अपने संस्थापक को मिले सम्मान का प्रतीक है। कंपनी अपने सूत्रवाक्य…
झारखंड वापसी, रोजगार, कंपनी में पैसा फंसने से संबंधति आ रहे कॉल प्रशांत झा हैलो सर, लॉक डाउन खत्म हुआ क्या? रांची पहुंचने पर गृहजिला जाने में सरकार मदद करती है? झारखंड वापस आने पर रोजगार मिलेगा क्या? इस बार भी सरकार ने खाद्य सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की है क्या? कंपनी हमें बंधुआ मजदूर की तरह काम करा रही है। हमें यहां से निकालें। दो महीने से पैसे भी नहीं मिले हैं। कंपनी से बकाया पैसा दिलवायें। ये राज्य के बाहर काम कर रहे कुछ श्रमिकों की पीड़ा और सवाल हैं। जो श्रम विभाग के कॉल सेंटर में रोजाना…
बाघमुंडी सीट पर आये नतीजों से बढ़ा पार्टी का उत्साह दयानंद राय रांची। 2019 का विधानसभा चुनाव 53 सीटों पर अकेले लड़नेवाली आजसू पार्टी अब बंगाल और ओड़िशा के आदिवासी बहुुल इलाकों में पैर पसारना चाहती है। पश्चिम बंगाल चुनाव और खासकर बाघमुंडी सीट पर आये नतीजे से पार्टी उत्साहित है और यही कारण है कि बंगाल के जंगलमहल और ओड़िशा के आदिवासी बहुल इलाके में जनाधार को विस्तार देने के लिए पार्टी कमर कस चुकी है। पार्टी प्रत्याशी को मिले थे 61936 वोट बंगाल की बाघमुंडी विधानसभा सीट पर आजसू प्रत्याशी आशुतोष महतो को 61936 वोट मिले थे। चुनाव…
झारखंड में गुरुवार को ब्लैक फंगस के छह नए मरीज मिले हैं। राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 143 हो गई है। इनमें 84 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं, जबकि 59 मरीज संदिग्ध हैं। स्वास्थ विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य में ब्लैक फंगस से अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। ब्लैक फंगस के 54 मरीज अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड 19 के कुल 1,364 सक्रिय मामले हैं। अब तक 96,29,486 सैम्पल की जांच की…
रांची : राज्य सरकार कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। जिसका प्रतिफल है कि राज्य के किसान बहुफसलीय खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेश किये गए बजट में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की है, जो अब परिलक्षित हो रही है। इस कार्य में सबसे अधिक योगदान अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का है। यह झारखण्ड के किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। राज्य के किसानों को सिंचाई के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए लिफ्ट सिंचाई प्रणाली…
