प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में विदेशी खिलौनों की अत्याधिक मांग पर चिंता जताते हुए कहा कि 100 अरब डॉलर के वैश्विक खिलौना बाजार में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 1.5 अरब डॉलर है। उन्होंने कहा कि हम 80 प्रतिशत खिलौनों का आयात करते हैं। खिलौनों पर देश का करोड़ों रुपया बाहर जा रहा है। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से देश के पहले टॉयकैथॉन-2021 के समापन समारोह में प्रतिभागियों से संवाद कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी इसमें उपस्थित थे। 22 जून को केंद्रीय मंत्री…
Author: shivam kumar
रिलायंस इंडस्ट्री ने अगले 3 साल में गैर परंपरागत ऊर्जा के उत्पादन के लिए 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि रिलायंस गैर परंपरागत ऊर्जा के उत्पादन के क्षेत्र में व्यापक निवेश और कार्यकुशल प्रबंधन के बल पर साल 2030 तक सौ गीगा वाट सोलर एनर्जी का उत्पादन करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी परंपरागत ऊर्जा की जगह सोलर और ग्रीन एनर्जी के उत्पादन पर ज्यादा जोर दे रही है। कंपनी न्यू और ग्रीन एनर्जी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से जम्मू-कश्मीर को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व गुलाम नबी आजाद कर रहे हैं। बैठक में उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और पूर्व मंत्री तारा चंद मौजूद हैं। इससे पहले गुरुवार को सुबह गुलाम नबी आजाद ने इन दोनों नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी सर्वदलीय बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को प्रमुखता से उठाएगी। जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की हो रही बैठक के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केरल के कोच्चि और कर्नाटक के कारवार नेवल बेस के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पहुंचे हैं। उन्होंने कारवार में नौसेना के महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट सीबर्ड’ के तहत किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कारवार में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास और कोच्चि में स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) के निर्माण की प्रगति के बारे में भी समीक्षा की। इसके बाद रक्षा मंत्री ने नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के साथ कारवार में ‘प्रोजेक्ट सीबर्ड’ का हवाई सर्वेक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह कारवार नेवल बेस…
रथयात्रा की प्रारंभिक नीति आज देवस्नान पूर्णिमा से शुरू हुई । गुरुवार को स्नान पूर्णिमा की तिथि में चतुर्धामूर्ति यानी महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा तथा सुदर्शन श्रीमंदिर के रत्न सिंहासन से पहंडी के जरिये स्नान मंडप पर पहुंचे और और वहां रीति नीति के बाद उनका हाथी भेष संपन्न हुआ। इस साल कोरोना के कारण बिना श्रद्धालुओं के यह रीति नीति संपन्न हुई तथा लोगों ने टेलीविजन में लाइव अपने महाप्रभु की लीला को देखा। आज तड़के सेवायतों द्वारा चतुर्धामूर्ति को पंक्ति पहंडी के जरिये मंदिर के रत्न सिंहासन से स्नान मंडप लाया गया। ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार व…
पाकिस्तान से गुरुवार को प्रकाशित अधिकांश समाचारपत्रों ने आतंकवादी सरगना हाफिज सईद के घर के बाहर हुए आतंकवादी हमले में 3 लोगों के मारे जाने और 24 लोगों के जख्मी होने की खबरें प्रमुखता के साथ प्रकाशित की हैं। लाहौर के जौहर टाउन में होने वाले इस धमाके में दो घर और चार गाड़ियां पूरी तरह से तबाह हो गए। घटनास्थल पर धमाके की वजह से 8 फुट चौड़ा गड्ढा बन गया है। अखबारों ने लिखा है कि धमाके में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। अखबारों ने बताया है कि…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट में पूर्व सरकार के कार्यकाल में स्थापना दिवस के दिन टॉफी एवं टी-शर्ट बांटे जाने के मामले पर सुनवाई हुई. मामले की जांच सीबीआई या एसीबी से करवाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने अकाउंटेंट जनरल कार्यालय को 2 सप्ताह के अंदर सील कवर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को भी एफिडेविट दायर करने का निर्देश दिया है. सुनवाई के दौरान अकाउंटेंट जनरल कार्यालय का पक्ष रख रहे अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि टी-शर्ट और टॉफी की खरीद…
रांची : अतिक्रमण मामले पर झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने बड़ा तालाब के लिये प्रस्तावित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को जमा करने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को 1 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट जमा करने को कहा है. इसके साथ ही हिनू इलाके में नदी की जमीन को अतिक्रमण के मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि अतिक्रमण करने वाले लुकाछिपी का खेल खेल रहे हैं. जिन्होंने अतिक्रमण किया वह पावरफुल लोग हैं, लेकिन कोर्ट के सामने सभी बराबर…
नेशनल डेस्क: तकनीक के क्षेत्र में माहिर चीन को झटका देते हुए अमेजन ने उसके तीन ब्रांड्स पर बैन लगा दिया है। अब ये कंपनियां अमेजन के प्लेटफॉर्म पर बिक्री नहीं कर सकेंगी। दरअसल व्यापारियों को अपने प्रोडक्ट्स के लिए पॉजिटिव रिव्यू लिखवाने के लिए कस्टमर्स को गिफ्ट कार्ड का लालच देते हुए देखा गया। चीनी ई-कॉमर्स दुनिया में यह आम बात है लेकिन अमेजन में इसे रिव्यू सिस्टम के साथ छेड़छाड़ के रूप में देखा जाता है। इसलिए अमेजन ने इन तीन ब्रांड्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। वहीं अगर स्वीडन की बात करें तो स्वीडन के पोस्ट…
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी आज रात गुरुवार, चौबीस जून की शाम को आसमान में चंद्रमा विशाल आकार में दिखाई देखा। शाम लगभग सात बजे पूर्व दिशा में जब चंद्रमा उदित हो रहा होगा तब उसका आकार सामान्य पूर्णिमा के चंद्रमा की तुलना में बड़ा होगा और उसकी चमक भी सामान्य से अधिक होगी। यह इस साल का तीसरा सुपरमून है। इस खगोलीय घटना को स्ट्राबेरी और हनि मून नाम दिया गया राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू इसके बारे में बताती हैं कि यह खगोलीय घटना सुपरमून कहलाती है। आज जो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को गोवा में मनाए जाने वाले साओ जोआओ उत्सव पर वहां के निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर सन्देश साझा करते हुए लिखा कि ‘साओ जोआओ उत्सव के अवसर पर गोवा के लोगों को बधाई।’ गोवा जितना अपनी खूबसूरती और खान-पान के लिए प्रसिद्ध है, उतने ही इसके त्योहार भी प्रसिद्ध हैं। गोवा में बड़ी संख्या में ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। हालांकि यहां सभी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है । गोवा में इसी क्रम में मनाए जाने वाला त्योहार ‘साओ…
