मुंबई के सहार इलाके में बनावटी काल सेंटर के माध्यम से बेरोजगार युवकों को लूटने वाले 13 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के पास से पुलिस ने कंप्युटर की 20 हार्ड डिस्क, छह स्वाईप मशीन, तीन मोबाइल फोन, चेकबुक,लैपटॉप आदि बरामद किया है। सहार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनकर शिलवटे के अनुसार सहार क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी देने के नाम पर ठगी किए जाने की प्राथमिक जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर देर रात एनआईवीआर कार्पोरेशन पार्क में स्थित युनिवर्सल ग्रुप नामक कंपनी में पुलिस उपनिरीक्षक संदीप येसणे की टीम…
Author: shivam kumar
रांची। राज्यकर्मियों की प्रोन्नति में आ रही अड़चनों को जल्द दूर कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम ने इस संबंध में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग वंदना डाडेल एवं महाधिवक्ता श्री राजीव रंजन के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने राज्यकर्मियों की प्रोन्नति में आ रही अड़चनों को दूर करते हुए एक माह के अंदर नई नियमावली बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन होगा। समिति एससी/एसटी के प्रतिनिधित्व का अध्ययन कर अपना प्रतिवेदन देगी, जिसके आधार पर नई नियमावली का निर्माण होगा।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल से रांची के चान्हों प्रखंड निवासी 33 आदिवासी श्रमिक और उनके नौ बच्चों को श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और फिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित ईंट भट्ठा से मुक्त करा लिया गया है। 23 जून की सुबह सभी प्रवासी श्रमिक मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से रांची के लिए रवाना हो चुके हैं। ये सभी मजदूर चान्हों के टांगर गांव के निवासी हैं। बंधक थे श्रमिक, नारकीय जीवन जीने को थे विवश श्रमिक जनवरी माह में अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश काम की तलाश में गए थे।…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निमित संस्था के सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को संस्था की ओर से 15 हजार आक्सीमीटर और 15 हजार थमार्मीटर सौंपा गया। इसका वितरण राज्य की सहिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, संस्था की सचिव निकिता सिन्हा, जवाहरमणी मिश्रा, सतेंद्र कुमार व अन्य उपस्थित थे।
कंगना रनौत जल्द ही बड़े पर्दे पर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। हालांकि राजनीतिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म का टायटल क्या होगा यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन कंगना इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभायेंगी। वहीं मेकर्स ने आज से इस फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसका एक छोटा सा वीडियो कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा-‘फिल्म इमरजेंसी के लिए बॉडी स्कैन, मैडम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की स्किन में उतरने…
भारत अगले सप्ताह अग्नि श्रृंखला के सबसे नए वेरिएंट ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट पर करने की तैयारी कर रहा है। अत्याधुनिक अग्नि प्राइम को 4,000 किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि-4 और 5,000 किलोमीटर की अग्नि-5 मिसाइलों में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक तकनीकों के साथ विकसित किया गया है। नई मिसाइल की मारक क्षमता 1000 किमी. से 1500 किमी. तक होगी। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण तीन महीने तक रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना, कोविड रोधी दवा 2डीजी विकसित करने, वेंटिलेटर, पीपीई, मास्क का इंतजाम करने में लगा रहा। अब महामारी का प्रकोप कम होने के…
नई दिल्ली, 23 जून । देश में तीसरी लहर की आशंका के बीच डेल्टा प्लस वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि अब तक सरकार इसे वेरियंट ऑफ इंट्रेस्ट मान रही थी, लेकिन अब इसे चिंता का विषय मान रही है। इसको लेकर तीन राज्यों में अलर्ट जारी करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिट्ठी लिखी है। डेल्टा प्लस के अबतक 40 मामले सामने आए देश में डेल्टा प्लस के मामले भी तेजी बढ़ते जा रहे हैं। चार राज्यों से अबतक 40 मामले सामने आ चुके हैं। अकेले महाराष्ट्र से 21 मामले सामने आए हैं। इसके साथ मध्य प्रदेश, केरल…
पिछले कुछ समय से कार्तिक आर्यन लगातार चर्चा में बने हुए है। करण जौहर की फ़िल्म दोस्ताना से बाहर का होने के बाद उन्हें कई फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं इन सब के बीच एक बड़ी फिल्म कार्तिक आर्यन के हाथ लगी है। बुधवार को कार्तिक आर्यन की नई फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ की घोषणा हो गई है। इसकी जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर जारी करते हुए दी है । कार्तिक ने लिखा, ‘मेरे दिल के करीब एक कहानी सत्यनारायण की कथा। खास लोगों के साथ एक खास फिल्म।’ कार्तिक…
बांग्लादेश की एक 17 वर्षीय किशोरी और उसकी मां के लिए सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान फरिश्ता बनकर सामने आए। बीएसएफ ने बांग्लादेश से लाकर यहां कोलाकाता में वेश्यावृत्ति में धकेली गई नाबालिग किशोरी और उसकी मां को बार्डर गार्ड बांग्लादेश के अधिकारियों का सौंप दिया। दरअसल, नौकरी के नाम पर नाबालिग किशोरी को बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल लाकर उत्तर दिनाजपुर के पंजीपाड़ा इलाके में वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया गया था। बिल्कुल एक फिल्म की कहानी की तरह, मिथुन नाम का एक युवक अमूमन उस लड़की के पास जाया करता था। उसकी दुखभरी कहानी…
सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने भारत और चीन के बीच अभी भी चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बीच कहा है कि चीनी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर लड़ाई के अभ्यस्त नहीं हैं, इसीलिए भारत से भिड़ने के बाद उन्हें अपनी कमजोरी का एहसास हुआ और वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। इसी तरह पाकिस्तानी सेना रक्षात्मक ढांचे को भारी नुकसान पहुंचने के बाद युद्ध विराम के लिए सहमत हुई है। उन्होंने सेनाओं के पुनर्गठन के मुद्दे पर कहा कि चीन, ब्रिटेन और अमेरिकी सेनाओं की तरह भारत भी 2022 तक सैन्य थिएटर कमांड बना लेगा। …
दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर कोई फिल्म या डॉक्यूमेंट्री बनाने पर रोक लगाने की मांग खारिज करने के सिंगल बेंच के आदेश पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जस्टिस अनूप जयराम भांभानी की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने इस मामले पर अगली सुनवाई 25 जून को करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि इस मामले में सुनवाई की जल्दबाजी क्या है। क्या फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अगर हम आपकी बात से सहमत हों और सिंगल बेंच के फैसले से असहमति जताएं…
