Author: shivam kumar

 बाबा रामदेव ने कोरोना के इलाज में एलोपैथी को लेकर दिए गए विवादस्पद बयान के चलते विभिन्न राज्यों में दर्ज हुई एफआईआर पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बाबा रामदेव ने देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज एफआईआर को एक साथ क्लब करने की मांग की है। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने आईएमए की पटना और रायपुर ब्रांच की ओर से दर्ज एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है। रायपुर में बाबा रामदेव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया…

Read More

पाकिस्तान से बुधवार को प्रकाशित अधिकांश समाचारपत्रों ने सरकार और चुनाव आयोग के आमने-सामने आने की खबरें प्रकाशित की है। अखबारों ने लिखा है कि सरकार की तरफ से चुनाव सुधारों के लिए संसद में चुनाव सुधार विधेयक पेश करने की तैयारी की जा रही है जिसका चुनाव आयोग विरोध कर रहा है। सरकार का कहना है कि चुनाव आयोग संसद से यह सवाल नहीं कर सकता कि कानून संवैधानिक है या नहीं। चुनाव आयोग का काम है कि संसद जो भी कानून पास करे, उस पर पाबंद रहे। सरकार की तरफ से चुनाव सुधारों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन…

Read More

Khunti : खूंटी में दो युवतियों के साथ गैंग रेप हुआ है। 4 युवकों ने चाकू के नोक पर इनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद दो बजे रात को युवतियों को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों की मदद से दोनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस को दिए अपने बयान में दोनों ने बताया है कि माहिल गांव के राहुल, सूरज, अजित और एक अज्ञात ने इन्हें मंगलवार दोपहर को खूंटी के नेताजी चौक से उठाया। इनमें से एक ये जानती थीं। पूरे दिन ये इन्हें अलग-अलग…

Read More

रांची : सदर अस्पताल रांची में पांच सौ बेड चालू नहीं करने के मामले में दाखिल अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि भविष्य में सदर अस्पताल के काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाएगा। अदालत ने पूर्व में दिए गए आदेश के तहत सदर अस्पताल में पांच सौ बेड की सुविधा शुरू करने को कहा। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि कंपनी…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने उग्रवादी संगठन टीपीसी के 3 सदस्यों को जमानत की सुविधा प्रदान की है. अदालत ने टीपीसी संगठन के तीन सदस्य राजकुमार गंझू, बिनोद गंझू और नरेश गंझू की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें नियमित जमानत दे दी है. इन तीनों के द्वारा जमानत याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट से उन्हें बेल देने की गुहार लगाई गई थी. इनकी जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से उपस्थित अधिवक्ता ने इन्हें जमानत दिए जाने का पुरजोर विरोध किया. बचाव पक्ष के द्वारा…

Read More

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण रैकेट (UP Conversion Racket) के मास्टरमाइंड उमर गौतम (Umar Gautam) का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में उमर गौतम ने धर्मांतरण की बात कबूल की है और दावा किया है कि उसने खुद दिल्ली के जामिया स्थित इस्लामिक दवाह सेंटर में 1000 लोगों को धर्मांतरण से संबंधित डॉक्यूमेंट जारी किए हैं. वीडियो में उमर गौतम (Umar Gautam) ने दावा किया है कि इस्लामिक दवाह सेंटर (IDC) में हर महीने करीब 15 से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण से संबंधित कागजात तैयार किए जाते हैं. इसके साथ ही उसने यह भी बताया है कि इस्लामिक दवाह सेंटर…

Read More

 सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन आज भी शेयर बाजार में तेजी का रुख बने रहने के आसार हैं। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 323.64 अंक की मजबूती के साथ 52,912.35 अंक के स्तर से अपना कारोबार शुरू किया है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 90.05 अंक की उछाल के साथ 15,862.82 अंक के स्तर पर खुला है। मंगलवार को सेंसेक्स 52,588.71 अंक के स्तर पर और निफ्टी 15,772.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके पहले आज प्री-ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। सेसेंक्स 284.66 अंक यानी 0.54…

Read More

अमेरिका ने कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी कर इसकी कीमतों को प्रभावित किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव आने से इसके दाम में गिरावट दिखी। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 97.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.23 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। इंडियन ऑयल की वेबासइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 103.63 रुपये, 98.65 रुपये और 97.38 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 95.72 रुपये, 92.83 रुपये और…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इंफोसिस के अधिकारियों संग नये पोर्टल में ई-फाइलिंग को लेकर आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर समीक्षा बैठक की। सीतारमण के साथ हुई इस बैठक में शामिल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने कहा कि आयकर विभाग के नये पोर्टल में आ रही खामियों को जल्द दूर कर लिया जाएगा। वित्त मंत्री की इंफोसिस के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में आयकर विभाग के नये पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया। आईसीएआई ने बैठक के बाद जारी एक बयान में…

Read More

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के बाद अब ममता बनर्जी की नजर त्रिपुरा पर है जहां पर वह भाजपा का खेल बिगाड़ने की तैयारी में हैं। जिस तरह से बंगाल चुनाव में टीएमसी का ‘खेला होबे’ गाना हिट हुआ था उसी तर्ज पर पार्टी ने त्रिपुरा के लिए ‘खेला होबे त्रिपुराय’ गाना रिलीज कर दिया है। त्रिपुरा में ममता को इसलिए संभावनाएं दिख रही हैं, क्योकि पिछले कुछ महीनों से वहां पर भाजपा के अंदर गुटबाजी बढ़ गई है और कई नेताओं में असंतोष बढ़ा है। उसी का फायदा उठाने के लिए ममता भाजपा के कई नेताओं…

Read More

झारखंड में लगातार जितने मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 180 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कोरोना के 110 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से एक और गुमला से एक मरीज शामिल है। ताजा आंकड़ा आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 344775 गयी है। अबतक राज्य में कोरोना से  5102 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.10 प्रतिशत है।

Read More