Author: shivam kumar

रांची। झारखंड सरकार ने जनजातीय परामर्शदातृ समिति (टीएसी) का गठन कर दिया है। राज्यपाल के आदेश से इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी की गयी। पुनर्गठित टीएसी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्ष और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा बंधु तिर्की समेत 15 विधायकों को इसका सदस्य बनाया गया है। इनमें प्रो स्टीफन मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, बाबूलाल मरांडी, सीता सोरेन, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, कोचे मुंडा, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, विकास मुंडा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप और सोनाराम सिंकू शामिल हैं। पटमदा के विश्वनाथ सिंह सरदार और चिलदाग (अनगड़ा) के जमल मुंडा को…

Read More

टीएसपीसी नक्सली संगठन को पुलिस ने दिया एक और झटका अजय चौरसिया/चतरा: एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के लावालौंग थाना पुलिस को नक्सलियों के बिरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। लावालौंग थाना क्षेत्र के पीराटांड जंगल से प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन के सबजोनल कमांडर किशन गंझू उर्फ समीर को गिरफ्तार किया है। एसपी ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के पीराटांड जंगल में टीपीसी के कमांडर किशन गंझू उर्फ समीर आया हुआ है, और अपने पास भारी मात्रा में हथियार और कारतूस रखा है। सूचना के बाद लावालौंग थाना प्रभारी…

Read More

रांची। : ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य के पंचायतों के कार्यकाल को दोबारा एक्सटेंशन देने लिए लाये जाने वाले अध्यादेश को स्वीकृति दे दी है. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव का मंत्री ने अनुमोदन कर दिया है. अब विभाग इसकी स्वीकृति वित्त,विधि विभाग तथा सीएम से लेगा. इसके बाद कैबिनेट से स्वीकृति लेने के बाद अध्यादेश की मंजूरी के लिए राज्यपाल के समक्ष भेजा जायेगा. वहां से सहमति मिलने के बाद पंचायतों के कार्यकाल को छह माह और अवधि विस्तार प्रदान कर दिया जायेगा. पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार पंचायतों का कार्यकाल राज्य…

Read More

रांची।: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, रांची में बिजनेसमैन विष्णु अग्रवाल की भूमिका को लेकर सवाल उठाये गये हैं. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार से उनके खिलाफ जांच कराये जाने की अपील की है. निशिकांत ने ट्विटर पर सीएम हेमंत सोरेन से आग्रह करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में विष्णु अग्रवाल ने खूब मैनेजमेंट किया है. इसके पूरे कारोबार की जांच कराइये. केंद्र सरकार का पैसा निशिकांत दुबे के मुताबिक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार पैसा लगा रही है. इसमें विष्णु अग्रवाल का रोल संदिग्ध हैं. उनकी ओऱ से इन्वेस्ट किये जा रहे पैसों और प्रबंधन को…

Read More

ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अकादमी पुरस्कार(बाफ्टा) ने 2022 में होने वाले अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह की तारीख की घोषणा कर दी है। यह सामारोह 13 मार्च,2022 को होगा। इसकी जानकारी बाफ्टा की तरफ से सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिये दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रिटेन में इस पुरस्कार समारोह का प्रसारण बीबीसी वन द्वारा किया जाएगा। हर साल मार्च में आयोजित होने वाला बाफ्टा पुरस्कार समारोह इस साल कोरोना  महामारी के चलते देर से आयोजित हुआ था ।इस वर्ष हुए  बाफ्टा पुरस्कार समारोह में क्लो झाओ को ‘नोमैडलैंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला था, जबकि…

Read More

मूक-बधिरों और महिलाओं को बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराये जाने के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण की तह तक जाने के लिए जांच एजेंसियों से इसकी जांच करायी जाये और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री योगी ने सभी दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर उन्हें एनएसए में निरुद्ध करने के आदेश दिए हैं। दोषियों की सम्पत्तियों की जांच कर जब्त करने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। यह भी आदेश दिए हैं कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की एसआईटी जांच करने की मांग करनेवाली याचिका पर सुनवाई मंगलवार को फिर टल गई। आज एक और जज ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने  खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। उसके बाद जस्टिस हेमंत गुप्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस याचिका को दूसरी बेंच के समक्ष लिस्ट करने का आदेश दिया। इस मामले की सुनवाई आज ही हो सकती है। इसके पहले अभी 18 जून को भी जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया…

Read More

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज एकबार फिर भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का माहौल बना हुआ है। पॉजिटिव सेंटीमेंट्स के बल पर शेयर बाजार लगातार हरे निशान में कारोबार कर रहा है। सकारात्मक रुझान के कारण ही आज बीएसई का सेंसेक्स नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड कायम करते हुए खुला। बाजार में शुरुआती तेजी का ये आलम था कि सेंसेक्स 1 घंटे से कुछ ज्यादा समय के कारोबार में ही पहली बार 53 हजार अंक के स्तर को पार कर गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 94 अंक की उछाल के साथ शानदार…

Read More

नई दिल्ली, 22 जून। देश में कोरोना संक्रमण की दर धीरे-धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42640 नए मामले सामने आए हैं जोकि पिछले 91 दिनों में सबसे कम है। कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कोरोना से 81,839 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं वहीं पिछले 24 घंटों में 1167 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। देश में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की बात करें तो यह संख्या 2,99,77,861 तक पहुंच गई…

Read More

देश में COVID-19 की दूसरी लहर की संक्रमण दर मे कमी आना ही हुई शुरू हुयी थी कि डेल्टा प्लस वैरियंट के केस सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरियंट के 21 मामले सामने आए हैं। इनमें से नौ जलगांव से, सात मुंबई से और एक-एक सिंधुदुर्ग, ठाणे और पालगढ़ जिलों के हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने जीनोम सिक्वेंसिंग करने का फैसला किया है और हर जिले से 100 नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। CSIR और IGIB सैंपलिंग के नेतृत्व में सैंपलिंग हो…

Read More

 पेट्रोल और डीजल के दामों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई। इस बढ़ोतरी के साथ ही साल 2021 में अभी तक 54 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई  है। सिर्फ जून के महीने में ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.50 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है, वहीं डीजल 88 रुपये का स्तर पार करके 88.23 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। देश…

Read More