Author: shivam kumar

– ​​आईओआर में​​ ​​23-24 जून को​​ दोनों देशों की नौसेनाएं और भारतीय वायुसेना लेगी हिस्सा  – ‘दोस्ताना​ संबंधों’​ के साथ समुद्री क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू करने का ​बेहतरीन मौका ​ ​नई दिल्ली। ​भारतीय वायुसेना ​और भारतीय नौसेना ​​हिन्द महासागर क्षेत्र (​​​​आईओआर) में​​ ​​23 और 24 जून को​ ​अमेरिकी ​नौसेना के जहाज रोनाल्ड रीगन ​के ​कैरिय​​र स्ट्राइक ग्रुप (​​सीएसजी) के साथ​​​ रणनीतिक ​आउटरीच​​अभ्यास ​करेंगी। ​अमेरिका का ​कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) फिलहाल आईओआर में ​ही ​तैनात है​​।​ इस पैसेज अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज कोच्चि और तेग के साथ-साथ पी-8आई और मिग 29के विमान हिस्सा लेंगे।   ​​​​​   ​वायुसेना प्रवक्ता के अनुसार दक्षिणी वायु कमान ​के क्षेत्र में होने वाले इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना चार ऑपरेशनल कमांड के ठिकानों से ​हिस्सा लेगी​।​…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करता हूं। उनके श्रेष्ठ आदर्श, समृद्ध विचार और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रीय एकता की दिशा में उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।” एक विधान एक निशान आंदोलन के नायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 23 जून 1953 को श्रीनगर की जेल में रहस्यमय हालात में मृत्यु हो गई थी।

Read More

 कोरोना महामारी के खिलाफ सबसे कारगर कदम के तौर पर देशभर में चल रहे टीकाकरण अभियान पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र सरकार द्वारा बीते दिन 21 जून को हुए रिकॉर्ड टीकाकरण पर तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के लिए जमाखोरी की गई। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा है कि रविवार को टीकों को जमा किया गया और फिर सोमवार को टीकाकरण का विश्व कीर्तिमान बनाया गया। हालांकि इसके बाद फिर वही पुरानी स्थिति रही। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा कि इस कीर्तिमान के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के मौके पर बुधवार को देशभर के एथलीटों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा है कि ओलंपिक दिवस के मौके पर मैं उन सभी की सराहना करता हूं जिन्होंने कई सालों से देश का प्रतिनिधित्व किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया-“आज ओलंपिक दिवस पर, मैं उन सभी की सराहना करता हूं जिन्होंने कई सालों से विभिन्न ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हमारे देश को खेलों में उनके योगदान और अन्य एथलीटों को प्रेरित करने के उनके प्रयासों पर गर्व है।” उन्होंने कहा, “कुछ ही हफ्तों में, टोक्यो 2020 शुरू हो रहा…

Read More

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की अस्मिता व अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, “सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के शिल्पी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मातृभाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने के पक्षधर थे। वे मानते थे कि विकास में जनभागीदारी के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने सत्ता की लालसा नहीं बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के ध्येय को लेकर जनसंघ की स्थापना की।” उन्होंने एक अन्य…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा लेकर भारत की एकता-अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित करने वाले जनसंघ के संस्थापक महान राष्ट्रभक्त श्रद्धेय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन!” भाजपा ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि।” पार्टी ने…

Read More

देश में कोरोना कहर कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार 848 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 1358 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 68 हजार 817 है। पिछले 41 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 16 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 2.67 प्रतिशत रही…

Read More

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से फैंस के साथ साझा करते हैं। इस बार भी बिग बी ने अपनी एक फिल्म के सेट का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। दरअसल, उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है , जिसमें वह ब्लू कलर की पैंट और व्हाइट कलर की शर्ट पहने हुए हैं और उनकी शर्ट में गांठ लगी हुई है। अमिताभ की यह तस्वीर  ‘साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवार’  की शूटिंग के दौरान की है। अमिताभ ने इस फिल्म में पहनी शर्ट और उसमें…

Read More

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ काफी समय से चर्चा में है। रिलीज के लिए तैयार यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इस फिल्म के तमिल वर्जन को सेंसर बोर्ड की तरफ से  यू (U ) सर्टिफिकेट मिल गया है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी है। फिल्म के तमिल वर्जन को यू सर्टिफिकेट मिलने से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है और मेकर्स जल्द ही इसके हिंदी और तेलुगु वर्जन के लिए आवेदन करेंगे। उल्लेखनीय है,…

Read More

अस्सी के दशक में बड़े पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले हिंदी और पंजाबी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को  उत्तर प्रदेश के टुंडला में हुआ था। राज बब्बर ने स्कूली पढ़ाई आगरा के फैज-ए-आलम इंटर कॉलेज से की। अभिनय में रुचि को देखते हुए 1975 में उन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। दिल्ली में वो कई थियेटर ग्रुप से जुड़े और नाटकों में हिस्सा लेते थे। आगे के करियर के लिए राज बब्बर मुंबई पहुंचे। उनकी पहली फिल्म 1977 में आई ‘किस्सा कुर्सी का’ थी।…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है. हेमंत कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इसपर फैसला लिया है. इसके लिए रेग्युलेशन बनाया जा रहा है. ब्लैक फंगस के संदिग्ध और कन्फर्म मामलों का अब राज्य में ट्रीटमेंट महामारी के प्रावधानों के तहत होगा. प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को इससे संबंधित गाइडलाइन जल्द मिल जाएंगी. गौरतलब है कि झारखंड में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 135 हो चुकी है, जबकि अबतक 26 लोगों की ब्लैक फंगस से जान जा चुकी है. वहीं 50 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. कैबिनेट के अन्य फैसले भारतीय…

Read More