Author: shivam kumar

सीएम से मिले बंधु तिर्की, दीपक बिरुआ, बैद्यनाथ राम, रामचंद्र सिंह, सोनाराम और, नीरल पूर्ति रांची। एससी-एसटी अफसरों की प्रोन्नति में हुई अनियमितता की जांच के लिए गठित विस समिति की रिपोर्ट पर जल्द कार्रवाई का आग्रह विधायकों के दल ने सीएम हेमंत सोरेन से किया है। विधायकों के इस दल में बंधु तिर्की, दीपक बिरुआ, बैद्यनाथ राम, रामचंद्र सिंह, सोनाराम सिंकू, नीरल पूर्ति भी शामिल थे।  इस दौरान शिष्टमंडल ने विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन भी सीएम को सौंपा। इसमें कहा गया है कि वर्षों से एससी-एसटी के वरीय सरकारी सेवकों के साथ प्रोन्नति में हो रही अनियमितता के…

Read More

चांडिल। सांसद संजय सेठ ने आज ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सेठ कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। श्री सेठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल को एक एंबुलेंस भी प्रदान किया। एंबुलेंस प्रदान करने के क्रम में जिले के डीडीसी, एसडीओ सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। श्री सेठ ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग एंबुलेंस की जरूरत महसूस कर रहे थे। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों व किसी घटना दुर्घटना की स्थिति में घायलों को लाने ले जाने के लिए ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस मिलने…

Read More

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के पांच जजों की पीठ ने सोमवार को बंगाल सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें कोर्ट के उस आदेश को वापस लेने की अपील की गई थी जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) को समिति गठित कर राज्य में चुनाव बाद हिंसा के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं की जांच करने के लिए कहा गया है। चुनाव बाद हिंसा को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर संज्ञान लेते हुए हाई कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा जारी आदेश के दो दिन बाद बंगाल सरकार ने उसे खारिज करने का आवेदन दिया था। सोमवार…

Read More

चतरा: टंडवा थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के पास सोमवार को बाइक सवार 6 अपराधियों ने कोयला ट्रांसपोर्ट कंपनी आरकेटीसी के दो कर्मियों को दिनदहाड़े गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में आरकेटीसी के साईट इंचार्ज सतीश कुमार और केरेडारी थाना क्षेत्र के केमो गांव निवासी यशवंत पांडेय का नाम शामिल है। जबकि उतराठी गांव निवासी सोनू कुमार समेत एक अन्य कर्मी बाल बाल बच गए। घटना के बाद तीन बाइक पर आए 6 अपराधी आराम से भाग निकले। फायरिंग की वजह आरकेटीसी कंपनी द्वारा रंगदारी (लेवी) नहीं मिलना माना जा रहा है। हालांकि फिलहाल इसकी…

Read More

रांची: रेमडीसीविर कालाबाजारी मामले की जांच सीआईडी के निवर्तमान एडीजी अनिल पलटा के नेतृत्व में बनी एसआईटी की टीम करेगी. राज्य सरकार ने इस मामले से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि सरकार इस मामले की जांच एसआईटी से करवाने के पक्ष में है, और उस एसआईटी का नेतृत्व वरीय आईपीएस अधिकारी अनिल पालटा को ही करेंगे. अदालत ने राज्य सरकार के इस प्रपोजल को स्वीकार करते हुए निर्देश दिया कि एसआईटी अपनी पुरानी टीम के साथ जांच जारी रखें और समय-समय पर जांच की विस्तृत रिपोर्ट अदालत को सीलबंद लिफाफे में दे. पालटा के…

Read More

पिछले कारोबारी सप्ताह में गिरावट का सामना करने के बाद भारतीय शेयर बाजार का आज से शुरू हुए नए कारोबारी सप्ताह में भी आगाज अच्छा नहीं रहा। शेयर बाजार में आज भी शुरुआत में नेगेटिव सेंटीमेंट्स नजर आए। जिसके कारण बाजार में लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 456.9 की कमजोरी के साथ 51,887.55 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 157.5 अंक की कमजोरी के साथ आज के कारोबार की शुरुआत की। निराशाजनक माहौल में ट्रेडिंग की शुरुआत होने के कारण शुरू में कुछ मिनट तक तेज…

Read More

आज  विश्व योग दिवस पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक खास पोस्ट किया है। दरअसल, कंगना  ने अपनी पोस्ट में बताया है कि जब उनकी बहन रंगोली चंदेल पर एसिड अटैक हआ था, तब कैसे वह योग की मदद से इस बुरे दौर से उबरी थी। कंगना ने अपनी इस पोस्ट में लिखा-‘रंगोली की योग स्टोरी सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाली है, एक सिरफिरे आशिक ने रंगोली पर एसिड फेंका था, जब वह मुश्किल से 21 साल की थीं…थर्ड डिग्री बर्न था, करीब आधा चेहरा झुलस गया था, एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया…

Read More

सोमवार यानी 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियां फैंस को न सिर्फ योग दिवस की बधाई दे रही हैं , बल्कि उन्हें योग करने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां है, जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी खुद को योग की मदद से फिट रखे हुए हैं और फैंस के बीच अपने फिटनेस के लिए काफी मशहूर भी हैं। आज हम आपको योग दिवस पर बता रहे हैं ऐसी ही बॉलीवुड की कुछ खूबसूरत हसीनाओं के बारे में जो…

Read More

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना वैक्सीन (टीका) को लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। उन्होंने कहा कि कुछ दल गलत बयानबाजी कर इस महाअभियान में रुकावट डालने का प्रयास कर रहे हैं। नड्डा ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से चलाए जा रहे हेल्पडेस्क और टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर टीकाकरण कराने का…

Read More

कोरोना महामारी के दौर में सरकारी अव्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी कमियों को उठाने के बाद अब कांग्रेस नेता पीड़ित परिवारों के मुआवजे को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार कोरोना मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा जैसी छोटी मदद करने को भी तैयार नहीं। यह सरकार की क्रूरता को दर्शाता है। दरअसल, देश में जारी कोराेना वायरस के कहर की वजह से 3.88 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। ऐसे में पीड़ित परिवारों को मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के जवाब में केंद्र सरकार ने…

Read More

अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्या भारती मालवा क्षेत्र, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजभवन लखनऊ से ऑनलाइन सहभागिता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है। इससे हमारा शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास भी होता है। सभी को योग आधारित जीवन पद्धति को अपनाना चाहिये।    राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास तथा आहार-विहार पर विशेष बल दिया है। नयी शिक्षा नीति में योग से जुड़ी यौगिक क्रियाओं को शामिल…

Read More