झारखंड में कोरोना की चपेट में आने वालों के मुकाबले अब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 228 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि नए मरीज 122 हैं। इस बीच राज्य में सिर्फ हजारीबाग में एक मरीज की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से छह, बोकारो से आठ, चतरा से 10, देवघर से तीन, धनबाद से तीन, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 16 और गढ़वा से चार नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह से तीन, गोड्डा से एक, गुमला से चार,हजारीबाग से 10 और जामताड़ा…
Author: shivam kumar
भारत और हिंदुओं के खिलाफ जिहाद छेड़ने संबंधी विवादास्पद ‘गजवा-ए-हिंद’ वृतांत से जुड़े एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। ‘गजवा ए हिंद’ का मतलब है कि भारत के खिलाफ जिहाद। इसे भारत के खिलाफ इस्लामिक आक्रमणकारियों और आतंकियों द्वारा प्रयोग में लाया जाता रहा है। सोशल मीडिया माध्यमों से इस ऐप के बारे में जानकारी मिलने के बाद लोगों ने ट्विटर पर देश में जिहादी प्रोपेगेंडा चलाने जैसे टैग देते हुए साझा किया। कुछ लोगों ने इसे गृह मंत्रालय, प्रवर्तन एजेंसियों और गूगल को टैग करते हुए एप्लीकेशन के खिलाफ जांच की मांग की थी। बताया…
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि सूबे में डेल्टा प्लस वायरस से संक्रमित 21 मरीज मिले हैं। इनमें रत्नागिरी में 09, जलगांव में 07, मुंबई में 02 व पालघर, सिंधुदूर्ग और ठाणे में एक-एक मरीज शामिल हैं। राजेश टोपे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि डेल्टा प्लस वायरस से संक्रमितों की जांच के समूचे राज्य में 7500 नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। राज्य में जिनोमिक सिक्वेंसिंग के संदर्भ में भी निर्णय लिया गया है और इस काम के लिए हर जिले में 100 नमूने लिए जाने…
महाराष्ट्र मंत्रालय में बम रखे जाने की धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपित शैलेंद्र शिंदे को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। मंत्रालय में बम होने की धमकी की यह एक महीने में दूसरी घटना है। मामले की गहन छानबीन मरीन ड्राईव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र में मंत्रालय भवन वहां का सचिवालय है, जहां से राज्य का राजकाज चला करता है। पुलिस के अनुसार सोमवार को शाम 6 बजकर 20 मिनट पर कंट्रोल रुम में मंत्रालय में बम रखे जाने संबंधी ईमेल आया था। इस ईमेल की जानकारी मिलते ही पुलिस…
मशहूर फिल्म अभिनेता अमरीश पुरी आज बेशक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके शानदार अभिनय का जिक्र आज भी उनके चाहनेवालों के बीच होता हैं। 22 जून, 1932 को पंजाब में जन्मे अमरीश पुरी को बॉलीवुड में मशहूर खलनायक के तौर पर भी याद किया जाता है। अमरीश पुरी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1971 में ‘प्रेम पुजारी’ से की थी।वैसे तो अमरीश पुरी ने फिल्मों में हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया ,लेकिन 1980 के दशक में उन्होंने बतौर खलनायक कई बड़ी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी। 1987 में फिल्म ‘मिस्टर इंडिया में मोगैंबो की भूमिका…
भारतीय रेलवे ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से राजस्थान के काठुवास में कॉनकॉर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) के बीच पहली बार डबल स्टैक कंटेनर वाली मालगाड़ी ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इससे भारतीय रेलवे ने गुजरात के बंदरगाहों तक निर्बाध कनेक्टिविटी की दिशा में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “मुंद्रा, गुजरात से एनसीआर तक डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।” उन्होंने कहा कि इससे भारत के अन्य हिस्सों के साथ गुजरात में बंदरगाहों के बीच माल ढुलाई की…
नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने में पूरी तरह से सक्षम है। भारत को कोई धोखा नहीं दे सकता। समुद्र में चीनी युद्धपोतों और अन्य संदिग्ध जहाजों की आवाजाही पर भारत 2 प्रीडेटर ड्रोन से बंगाल की खाड़ी से लेकर पूरी समुद्री सीमाओं पर नजर रख रहा है। भारत लगातार अपनी समुद्री सरहद की सुरक्षा बढ़ा रहा है। चीन अरबों डॉलर के बुनियादी ढांचे के निवेश के माध्यम से श्रीलंका में घुसपैठ कर रहा है, जिससे भारत की चिंताएं बढ़ी हैं लेकिन ऐसी गतिविधि पर भारतीय सुरक्षा…
15 लाख टीके लगाकर मध्यप्रदेश सबसे आगे झारखंड में 82 हजार से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन नयी दिल्ली। देश में कोरोना महामारी पर जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित नयी गाइडलाइन के मुताबिक मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को हुई। पहले ही दिन इसका महारिकॉर्ड कायम किया गया। एक दिन में देश भर में 80 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। मध्यप्रदेश में सबसे अधिक 15 लाख लोगों को टीका दिया गया। झारखंड में कुल 82 हजार 708 लोगों ने टीका लिया। राज्यों से पूरा आंकड़ा आने के बाद यह संख्या और बढ़ने…
रांची। झारखंड के पाकुड़ जिले में इलाजरत एकमात्र मरीज की आरटी-पीसीआर की अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। इसके साथ ही अब पाकुड़ कोरोना-मुक्त हो गया है। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार को अंतिम कोरोना संक्रमित व्यक्ति के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। पाकुड़ झारखंड के कुल 24 जिलों में दूसरी लहर के दौरान कोरोना-मुक्त होने वाला पहला जिला बन गया है। हालांकि उन्होंने बताया कि अब तक पाकुड़ में कोरोना वायरस जांच के लिए लिये गये तीन लाख 60 हजार…
जम्मू। अमरनाथ यात्रा इस बार भी नहीं होगी। कोरोना वायरस के चलते उप राज्यपाल सरकार ने यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता है। पिछले साल की तरह छड़ी यात्रा के साथ केवल पारंपरिक पूजन ही होगा। पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की आरती का प्रसारण किया जायेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा न कराने का फैसला किया है। हालांकि, सभी पारंपरिक पूजन पहले ही की तरह होंगे। छड़ी निकलेगी और ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजन भी होगा। इस…
जांच में पाया बड़ा गड़बड़झाला रांची। बड़कागांव के पूर्व विधायक और मंत्री रहे योगेंद्र साव पर 38 मामले दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में उन्हें सजा हो गयी है। वहीं कई मामले ट्रायल की स्थिति में है। बड़कागांव की विधायक और योगेंद्र साव की बेटी अंबा प्रसाद के अनुरोध पर राज्य सरकार ने पांच मामलों की जांच के आदेश दिये थे। इन पांच मामलों की सीआइडी ने जांच की। उसमें बड़ा गड़बड़झाला मिला। दो मामलों में तो गवाह ने कहा कि हमें कुछ पता नहीं। दो अन्य मामलों में पुलिस ने जबरिया तरीके से योगेंद्र साव का नाम डाल…
