कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के संकेत के बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 97.22 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबासइट के अनुसार देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 103.36 रुपये, 98.40 रुपये और 97.12 प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 95.44 रुपये, 92.58 रुपये और 90.82 रुपये प्रति…
Author: shivam kumar
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित करने के भारत के प्रस्ताव को अंगीकृत किया था। यह दो कारणों से एक ऐतिहासिक क्षण था: पहला कारण यह कि वर्ष 2014 में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस प्रस्ताव के रखे जाने के बाद, इसे संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों द्वारा 90 दिनों से भी कम समय में लागू किया गया और दूसरा कारण यह कि इसके सह-प्रायोजक के रूप में 177 राष्ट्र शामिल हुए थे जो किसी भी आम सभा के प्रस्ताव के लिए अब तक की सबसे…
अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ने वाले एसजी हाईवे पर वैष्णोदेवी सर्किल के पास फ्लाईओवर और खोडियार कंटेनमेंट डिपो के पास बने फ्लाईओवर को आज जनता के लिए खोल दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार सुबह इसका उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय हाल स्थित टीकाकरण केंद्र पर भी गए और सुबह 10:10 बजे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कई नेता मौजूद थे। 28 करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर यातायात की बड़ी समस्या को कम करेगा। उन्होंने खोडियार…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 7वां जश्न पाकिस्तान और चीन से लगती भारतीय सीमा पर भी मनाया गया। पूर्वी लद्दाख की 18 हजार फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों, गलवान घाटी और पैन्गोंग झील के किनारे योगाभ्यास करके ‘हिमवीरों’ ने पूरी दुनिया को सन्देश दिया कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी होने के बावजूद योग के सहारे ही भारतीय जवान दुश्मन के खिलाफ मोर्चा संभाले हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय प्रथा है जो अब दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हो गई है। योग एक व्यक्ति को अधिक से अधिक मानसिक और…
नई दिल्ली: देश में कोविडटीकाकरण की आज से नई नीति लागू हो गई है. अब केंद्र की ओर से 18 साल से ऊपर सभी व्यक्तियों को सरकारी सेंटर पर मुफ्त टीका लगाया जा रहा है. सात जून को देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने 21 जून से सभी राज्यों में 18 से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण मुहैया कराने का एलान किया था. इसके लिए नई गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं. अब गाइडलाइन में क्या बदलाव किए गए पहले अगर राज्यों ने टीकाकरण मुफ्त नहीं किया है तो 18 से 44 साल तक…
देश में अब कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले 24 घंटों में 53,256 नए मामले सामने आए हैं, 1,422 लोगों की मौत हुई है। वहीं 78,190 नए डिस्चार्ज हुए जिसके बाद अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,02,887 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 88 दिनों बाद कोरोना के नए मामले कम रिपोर्ट हुईं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.36% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.83% है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,39,996 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,00,36,898 हुआ। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने सोमवार को अपने आवास के प्रांगढ़ में योग कर सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर योगाभ्यास करते हुए चित्र साझा करते हुए देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई। हजारों वर्षों से लाखों-करोड़ों लोगों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का वरदान और शरीर एवं मन के संयोजन का साधन, योग के रूप में हमारे ऋषियों ने विश्व को दिया है। मानवता को यह भारत की अनुपम देन है। योग, कोविड-19 के संदर्भ में भी सहायक हो…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि योग-व्यायाम से हमें अच्छा स्वास्थ्य मिलता है और सामर्थ्य प्राप्त होता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है। वे सोमवार की सुबह 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “हमारे लिए स्वास्थ्य ही सबसे बड़़ा भाग्य है और अच्छा स्वास्थ्य सभी सफलताओं का माध्यम। भारत के ऋषियों ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है तो उसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है बल्कि आंतरिक सामर्थ्य भी है। इसलिए योग में फिजिकल हेल्थ (शारीरिक स्वास्थय)…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रधानमंत्री (मोदीजी) के प्रयासों से योग आज विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ट्विट कर कहा, “योग तन व मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने का ऐसा शाश्वत साधन है, जिसके नियमित अभ्यास से मनुष्य में एक नई आत्म चेतना जागृत होती है।” अपने संदेश में आगे उन्होंने कहा है, “भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग आज मोदीजी के प्रयासों से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है।”
झारखंड में कोरोना के जितने मरीज मिल रहे हैं, उसके मुकाबले स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 181 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि इस दौरान 138 नए केस मिले हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से आठ,बोकारो से छह, चतरा से नौ , देवघर से दो, धनबाद से 27, दुमका से एक और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से सात नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गढ़वा से चार, गिरिडीह से पांच, गुमला से तीन,हजारीबाग से आठ, जामताड़ा…
बारामूला जिले के सोपोर इलाके में रविवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर मुदसिर पंडित सहित तीन आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के शवों के साथ हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सोपोर के गुंड ब्राथ इलाके में स्थानीय पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई। इस पर सेना, एसओजी तथा सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने उस घर को घेर लिया…
