अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 96.12 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 86.98 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। इंडियन ऑयल की वेबासइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 102.30 रुपये, 97.43 रुपये और 96.06 प्रति लीटर के भाव मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 94.39 रुपये, 91.64 रुपये और 89.83…
Author: shivam kumar
नक्सल प्रभावित गांवों के ग्रामीण भी टीकाकरण के प्रति हो रहे सजग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण के अनुरूप तैयार किये गए 02 उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एएलएच मार्क-III शनिवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के बेड़े में औपचारिक रूप से शामिल कर लिये गए। यह अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किए हैं। इन एएलएच हेलीकॉप्टरों को भुवनेश्वर, पोरबंदर, कोच्चि और चेन्नई में चार तटरक्षक स्क्वाड्रनों में तैनात किया जाएगा। रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार ने इन हेलीकॉप्टरों को आईसीजी के बेड़े में शामिल करते हुए प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए आईसीजी और एचएएल की भूमिका को सराहा। उन्होंने आईसीजी के लिए इन उन्नत हेलीकॉप्टरों का महत्व बताते हुए कहा कि इससे तटरक्षक बल को सभी तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा…
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन वह बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक थे ,जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय की बदौलत कम समय में वह मकाम हासिल किया जिसका सपना हर स्ट्रगलिंग एक्टर देखता हैं। बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाले हैंडसम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी,1986 को बिहार के पटना में कृष्णा कमार सिंह और उषा सिंह के घर हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट कैरेंस हाई स्कूल से लेने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गए और दिल्ली के कुलाची हंसराज…
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अब काम पर लौटने की तैयारी में है। इसकी जानकारी खुद किंग खान ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही शाहरुख ने इसे मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा-‘वो कहते हैं समय को दिन, महीने और दाढ़ी से मापा जाता है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है ट्रिम करने का और काम पर लौटने का। उन सभी को शुभकामनाएं जो कुछ हद तक सामान्य स्थिति में पहुंच गए हैं। सुरक्षित और स्वस्थ दिन और आगे काम…
मशहूर फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स उनका बहिष्कार कर रहे हैं। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में फिल्म निर्देशक अलौकिक देसाई ने अपनी एक फिल्म में ‘सीता’ का किरदार निभाने के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया था और इसके लिए करीना ने भी अच्छी खासी रकम की डिमांड की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार करीना ने यह रोल निभाने के लिए 12 करोड़ रुपये मांगे थे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर करीना का विरोध शुरू…
अफगानिस्तान के काबुल में दो जिलों में हुए अलग-अलग धमाकों में करीब पांच लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय की ओर से दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोपहर के वक्त काबुल के जिला 13 के दश्त-ए-बरची इलाके और जिला 6 में अली जिन्ना अस्पताल के पास ये धमाके हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन धमाकों की वजह से पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई घायल हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इन धमाकों के पीछे किस…
बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल ने शनिवार को कोरोना को लेकर अभी भी एहतियात बरतने के बहाने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर कटाक्ष किया है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद बिहार सरकार ने काफी छूट दी है, लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि यह एक चरण है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आप घरों से उतना ही बाहर निकलें, जितना राहुल गांधी मंदिर जाते हैं, उतना ही मास्क…
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) डॉक्टरों पर हमलों के खिलाफ 18 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा, जिसका नारा ‘रक्षकों को बचाओ’ होगा। संघ ने एक बयान में देशभर में अपनी सभी राज्य व स्थानीय शाखाओं से काली पट्टी, मास्क, रिबन, शर्ट (सभी काले रंग का) पहनकर प्रदर्शन करने और स्वास्थ्य कर्मियों को निशाना बनाकर की जाने वाली हिंसा के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाने की अपील की है। आईएमए ने कहा कि इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन भी आयोजित किये जाएंगे और वे स्थानीय एनजीओ व स्वयंसेवी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। संघ ने बीते दो हफ्तों में असम, बिहार, पश्चिम बंगाल,…
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को युद्ध से जुड़े रिकॉर्ड को सार्वजनिक करने के लिए नीति को मंजूरी दे दी है। युद्ध इतिहास और विभिन्न युद्ध अभियानों से जुड़े इतिहास को गोपनीयता सूची से हटाकर प्रकाशित करने, संग्रह करने और अवर्गीकृत करने के लिए नीति लाई गई है। जिसके तहत आधिकारिक रूप से अगले पांच सालों में सब कुछ दर्ज कर राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंप दिया जाएगा। हालांकि सरकार के पास ऐसे किसी भी संवेदनशील रिकॉर्ड को रोकने के लिए शक्तियां बनी रहेंगी। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में उल्लेख किया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय…
संक्रमण नियंत्रण हेतु बेहतर प्रबंधन सरकार की प्राथमिकता
