पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही हिंसा के माहौल पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “चाणक्य ने कहा था कि जैसे ही भय करीब आए, आगे बढ़ो, उस पर हमला करो और खत्म कर दो। गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर ने भी कहा था कि देश का माहौल ऐसा होना चाहिए जहां मन भय से मुक्त हों और सिर ऊंचा उठा हो।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस को टैग करते हुए राज्यपाल ने लिखा कि जब लोग डर के साए में रहने लगें तो लोकतंत्र फल…
Author: shivam kumar
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में इजाफे का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 27 पैसे और डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का भाव शनिवार को 96 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया। इंडियन ऑयल की वेबासइट के अनुसार देश के चारो महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 96.12 रुपये, 102.30 रुपये, 97.43 रुपये और 96.06 प्रति लीटर हो गयी…
नई दिल्लीः आज जीएसटी काउंसिल की 44वीं बैठक बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी और इसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होंगे. बैठक का एकमात्र एजेंडा काउंसिल के मंत्रिसमूह की उस रिपोर्ट पर विचार कर फ़ैसला लेने का है जो कोरोना उपचार और संक्रमण की रोकथाम में काम आने वाले उपकरणों और वैक्सीन पर लगने वाले जीएसटी रेट के बारे में है. इस मंत्रिसमूह का गठन पिछले महीने की 28 तारीख़ को हुई पिछली जीएसटी काउंसिल की बैठक में किया गया था. मंत्रिसमूह ने 7 जून को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिस पर आज…
इस्लामाबाद. पाकिस्तान की संसद ने वो बिल पास कर दिया है, जिसके तहत भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) मौत की सज़ा के खिलाफ अपील कर सकते हैं. बता दें कि पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने उन्हें मौत की सज़ा सुनाई है. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत विधेयक, 2020 को पारित किया है. अब अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (ICJ) के फैसले के तहत जाधव को राजनयिक मदद दी जा सकेगी. भारतीय नौसेना रिटायर्ड अधिकारी जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में अप्रैल 2017 को दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी. भारत…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी का ग्राफ अब लगातार गिर रहा है. देश में आज 70 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 84,332 नए कोरोना केस आए और 4002 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 21 हजार 311 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 40,981 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 1 अप्रैल को 81,466 केस दर्ज किए गए थे. आज देश में लगातार 30वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 11 जून…
बॉलीवुड के मशहूर कम्पोजर व सिंगर हिमेश रेशमिया एक बार फिर से दर्शकों के सामने अपने पुराने अंदाज में वापस लौट आये हैं। इंडियन आइडल 12 के जज हिमेश रेशमिया अपना नया म्यूजिक एलबम ‘सुरूर 2021’ लेकर आ गए हैं और इस एलबम का पहला गाना शुक्रवार को रिलीज भी हो गया है। यह एक टाइटल ट्रैक है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने मेलोडी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसकी जानकारी हिमेश रेशमिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी दी है। इस गाने में हिमेश के साथ न्यूकमर उदिति सिंह नजर आ रही हैं। वीडियो…
अपने शानदार अभिनय के साथ -साथ अपनी बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के ट्विटर पर 36 घंटे में 80,000 फॉलोअर्स कम हो गए है। इसका खुलासा खुद अभिनेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर किया है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा-‘प्यारे ट्विटर और टि्वटर इंडिया पिछले 36 घंटे में मेरे 80 हजार फॉलोअर्स कम हुए हैं। क्या यह आपके ऐप में ग्लिच है या कुछ और हो रहा है। यह एक सामान्यऑब्जरवेशन है, शिकायत नहींl’ अनुपम खेर का यह खुलासा चौकाने वाला है। खुद अभिनेता भी फॉलोअर्स कम होने से आश्चर्य में है। अनुपम…
फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार शुक्रवार को खार स्थित पीडी हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री शायरा बानो ने मीडिया को बताया कि दिलीप कुमार को घर में आराम करने के लिए कहा गया है। उन्होंने देशवासियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। शायरा बानो ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि दिलीप कुमार के फेफड़ों में पानी भर जाने की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में उनके फेफड़ों से पानी निकाल दिया गया है और आराम करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें…
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार और साथी अजय की पुलिस हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी है। सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। पिछले 2 जून को कोर्ट ने सुशील कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा था। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की हिरासत की मांग को खारिज कर न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। पिछले 29 मई को कोर्ट ने सुशील कुमार और अजय की पुलिस हिरासत चार दिनों के लिए बढ़ाई थी।…
तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां की शादी पर खड़ा हुआ विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है। टीएमसी सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर निशाने पर हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय के बाद अब पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने नुसरत पर हमला बोला है। घोष ने नुसरत को ‘फ्रॉड’ बताया है। दरअसल, अपनी शादी पर सफाई देते हुए नुसरत जहां ने कहा कि निखिल जैन से उनकी शादी तुर्की में वहां के रीति रिवाजों से हुई, ऐसे में उनकी शादी भारत में कानूनी रूप से मान्य नहीं है। इस बयान पर घोष ने नुसरत…
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा को एक और झटका लगा। दरअसल, भाजपा के बड़े नेता मुकुल रॉय ने घर वापसी कर ली यानी वह टीएमसी में लौट गए। दरअसल, वह अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की। दोपहर साढ़े तीन बजे उन्होंने टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। सबसे पहले छोड़ी थी टीएमसी गौर करने वाली बात यह है कि जब टीएमसी से भाजपा में जाने वाले नेताओं की कतार लगी थी तो उसमें मुकुल रॉय सबसे पहले नंबर…
